Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 19 फरवरी 2023
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 19 February 2023
- 1389 - सुलतान ग्यासुद्दीन तुगलक द्वितीय की दिल्ली में हत्या।
- 1473 - प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का जन्म।
- 1630 - मराठा शासक शिवाजी महाराज का जुनेर में जन्म।
- 1719 - मुगल शासक फर्रुखसियार की हत्या ।
- 1891 - अमृत बाजार पत्रिका का दैनिक प्रकाशन शुरू हुआ।
- 1895 - हिन्दी के जाने माने प्रकाशक मुंशी नवल किशोर का निधन ।
- 1915 - स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन ।
- 1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पर जापानी लड़ाकू विमानों के हमले में 243 लोग मारे गए।
- 1956 - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त नरेन्द्र देव का निधन।
- 1960 – चीन ने सफलतापूर्वक पहले ध्वनि रॉकेट टी -7 का परीक्षण किया।
- 1963 - सोवियत संघ ने अमेरिकी राष्ट्रपति जान एफ कैनेडी को क्यूबा से अपने कई हजारों सैनिक को हटाए जाने की सूचना दी।
- 1964 - फिल्म अभिनेत्री सोनू वालिया का जन्म हुआ।
- 1978 - बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन ।
- 1986 - भारत में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरूआत हुयी।
- 1993 - हैती के पास समुद्र में 1500 यात्रियों सहित एक जहाज डूबा।
- 1997 – चीन में आर्थिक सुधारों के जनक डेंग शियाओ पिंग का निधन।
- 1999 - डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।
- 2002 – नासा की मंगल ओडिसी अंतरिक्ष जांच ने थर्मल उत्सर्जन इमेजिंग सिस्टम का उपयोग करके मंगल की सतह का मापन कार्य शुरू किया था।
- 2006 – मेक्सिको में न्युवे रोजाटा के निकट एक कोयला खदान में मीथेन विस्फोट में 65 खनिक मारे गए।
- 2006 - पाकिस्तान ने हत्फ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।
- 2012 – मैक्सिको में एक जेल विवाद में चार लोग मारे गए थे।
- 2019 - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और प्रमुख समकालीन आलोचक नामवर सिंह का निधन।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)