Today's history | आज का इतिहास 14 December 2023

 

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 14 December 2023

आज का इतिहास | दिनांक 14 दिसम्बर 2023

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 14 December 2023 

14 December Ka Itihas (14 December की ऐतिहासिक घटनाये)

  • रुआल आमुन्सन ने “1911” में दक्षिणी ध्रुव की यात्रा की
  • यूनाइटेड किंगडम में आम चुनाव “1922” में हुए.
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद “1946” में भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए.
  • ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट “1982” में 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया.
  • जनरल हुसैन मोहम्मद इरशाद ने “1983” में खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया.
  • ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में “1997” में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत हुए.
  • 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में “1998” में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया.
  • जॉर्ज वॉकर बुश “2000” में अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए.
  • पाकिस्तान ने “2002” में दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता.

14 December Famous People Birth (14 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)

  • अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता जगत नारायण मुल्ला का जन्म “1864” में हुआ.
  • निबन्धकार, लेखक, कहानीकार उपेन्द्रनाथ अश्क का जन्म “1910” में हुआ.
  • भारतीय अभिनेता राज कपूर का जन्म “1924” में हुआ.
  • भारतीय नेता इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र संजय गाँधी का जन्म “1946” में हुआ.

Famous Persons Death on 14 December (14 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)

  • गीतकार शैलेन्द्र का निधन “1966” में हुआ.
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का निधन “1971” में हुआ.

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 14 दिसम्बर के (14 December’s Important Events and Festivities)

  • हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
  • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
  • अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post