Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 30 दिसम्बर 2023
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 30 December 2023
30 December Ka Itihas (30 December की ऐतिहासिक घटनाये)
- “1687” को एक चार्टर जारी किया जिसमें जन प्रतिनिधि शासन की स्थापना, सुचारू न्यायिक पद्धति का विकास और करारोपण अधिकारों का उल्लेख किया गया.
- जापान की राजधानी टोक्यो में “1703” में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत हो गयी.
- ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने “1803” में दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया.
- अमेरिका के न्यूयार्क में “1873” में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन हुआ.
- रूस और फ्रांस ने “1893” में सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये.
- ढाका में “1906” में अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना हुई.
- लंदन में “1919” में वकालत के लिए प्रथम महिला विद्यार्थी का प्रवेश लिया गया.
- रूस, यूक्रेन, बेलारूस और ट्रांसककेशिया ने “1922” में एक साथ मिलकर समाजवादी सोवियत गणराज्य का गठन किया गया.
- इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में “1935” में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त हो गया.
- स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने “1943” में पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया.
- भारत ने “1949” में चीन को मान्यता दी.
- अफ्रीकी देश मेडागास्कर में “1975” में संविधान प्रभावी हुआ.
- पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने “1979” में संविधान अंगीकार किया.
- ग्वाटेमाला में “1996” में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त हुआ.
30 December Famous People Birth (30 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)
- बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक रमण महर्षि का जन्म “1879” में हुआ.
- संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध प्रकाशवीर शास्त्री का जन्म “1923” में हुआ.
- प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हनुमप्पा सुदर्शन का जन्म “1950” में हुआ.
Famous Persons Death on 30 December (30 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)
- पुड्डुचेरी के संस्थापक तथा गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन “1706” में हुआ.
- भारतीय संत रामन् महर्षि का निधन “1930” में हुआ.
- हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का निधन “1975” में हुआ.
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)