Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 31 दिसम्बर 2023
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 31 December 2023
31 December Ka Itihas (31 December की ऐतिहासिक घटनाये)
- इटली के सिसली क्षेत्र से “1492” में 100,000 यहूदियों को निकाला गया.
- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना “1600” में हुई.
- अमेरिका में पहला बैंक “1781” में ‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ में खुला.
- पेशवा बाजीराव द्वितीय को “1802” ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ.
- चेरापूँजी (असम में “1861” में 22990 मिलीमीटर बारिश हुई जो विश्व में किसी भी स्थल पर होने वाली सर्वाधिक वर्षा है.
- महात्मा गाँधी के नेतृत्व में “1929” में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया.
- अमेरिकी राज्य उताह के ओगडन में “1944” में रेल दुर्घटना में 48 लोगों की मौत हो गयी.
- विश्व के 18 देशों ने “1949” में इंडोनेशिया को मान्यता दी.
- हालैंड ने “1962” में दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप न्यू गिनी को छोड़ा.
- इंडोनेशिया को “1964” में संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया.
- ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में “2004” में आग लगने से 175 लोगों की मौत हो गयी.
- सुरक्षा कारणों से “2005” में संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया.
- म्यांमार की सैन्य सरकार ने “2007” में सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया.
- ईश्वरदास रोहिणी को “2008” में दूसरी बार मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई.
31 December Famous People Birth (31 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)
- बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का जन्म “1866” में हुआ.
- व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का जन्म “1925” में हुआ.
Famous Persons Death on 31 December (31 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)
- प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार, श्रेष्ठ वक्ता और विद्वान् विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे का निधन “1926” में हुआ.
- मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल का निधन “1956” में हुआ.
- भारतीय रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के सहयोगी वी. पी. मेनन का निधन “1965” में हुआ.
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)