NCERT Solutions | Class 2 Hindi Rimjhim Chapter 14 | नटखट चूहा

CBSE Solutions | Hindi Class 2
Check the below NCERT Solutions for Class 2 Hindi Rimjhim Chapter 14 नटखट चूहा Pdf free download. NCERT Solutions Class 2 Hindi were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided नटखट चूहा Class 2 Hindi NCERT Solutions to help students understand the concept very well.
NCERT | Class 2 Hindi Rimjhim
Book: | National Council of Educational Research and Training (NCERT) |
---|---|
Board: | Central Board of Secondary Education (CBSE) |
Class: | 2 |
Subject: | Hindi |
Chapter: | 14 |
Chapters Name: | नटखट चूहा |
Medium: | English |
नटखट चूहा | Class 2 Hindi | NCERT Books Solutions
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 14 Natakhat Chooha
कहानी का सारांश
एक बड़ा ही नटखट, शरारती तथा चालाक चूहा था। वह हमेशा कुछ-न-कुछ शरारत करता रहता था। एक दिन उसने सोचा-बारिश के कारण बिल में रहते बहुत दिन हो गए। आज मैं शहर जाऊँगा। यह सोचकर नटखट चूहा झटपट तैयार होकर शहर की तरफ़ चल पड़ा। रास्ते में उसे एक कपड़े की दुकान दिखाई पड़ी। वह चुपचाप दुकान के अंदर चला गया। दुकानदार ने जब चूहे को देखा तो उसने चूहे से पूछा कि वह उसकी दुकान में क्या कर रहा है। चूहे ने दुकानदार को बताया कि वह अपनी टोपी के लिए कुछ कपड़ा खरीदने आया है। दुकानदार ने कहा कि वह चूहे को कुछ भी नहीं बेचता। इस पर चूहा क्रोधित हो उठा तथा एक गीत गाने लगारातों रात मैं आऊँगा
अपनी सेना लाऊँगा
तेरे कपड़े कुतरूंगा।
यह सुनकर दुकानदार डर गया और उसने चूहे को रेशमी कपड़े का एक टुकड़ा दे दिया। कपड़े का टुकड़ा लेकर चूहा दर्जी की दुकान में जा पहुँचा। चूहे ने दर्जी को रेशमी कपड़ा दिया और एक अच्छी टोपी सिल देने को कहा। दर्जी ने चूहे को डाँटा और कहा कि इसके लिए उसके पास समय नहीं है। इस पर चूहा गुस्से में फिर वही गीत गाने लगा। इस पर दर्जी भी घबरा गया। उसने डर कर तुरंत चूहे के लिए एक सुंदर-सी टोपी तैयार कर दी। नटखट चूहे ने उस टोपी को पहना और आइने में अपने चेहरे को निहारा। यह टोपी तो एकदम सादी है। मैं इस पर चमकीले सितारे लगवाऊँगा-चूहे ने सोचा। चूहा कूदता-फाँदता एक छोटी-सी दुकान में पहुँचा, जहाँ सुनहरे तथा रुपहले सितारे बिक रहे थे। चूहे ने दुकानदार से कहा कि मैं अपनी टोपी के लिए सुनहरे और रुपहले सितारे खरीदने आया हूँ। इस पर दुकानदार ने क्रोधित होकर कहा कि यहाँ से भाग जाओ, मुझे बेवकूफ़ बनाने की कोशिश मत करो। इस पर चूहे ने गुस्से में इस वाक्य को दोहराया
रातों-रात मैं आऊँगा
अपनी सेना लाऊँगा
सारे सितारे बिखेरूँगा
चूहे की इस धमकी से दुकानदार डर गया उसने चूहे से कहा कि वह उसकी टोपी में रंग-बिरंगे सितारे टाँक देगा। जब टोपी तैयार हो गई तो चूहे ने टोपी पहनकर खुद को आइने के सामने निहारा। उसने सोचा -मैं किसी राजा से कम नहीं लग रहा। चलकर अपनी चमकीली टोपी राजा को दिखाता हूँ। चूहा राजा के पास जा पहुँचा। उसने राजा से पूछा कि वह कैसा लग रहा है। इस पर राजा ने उत्तर दिया-वाह! तुम तो एकदम राजकुमार लग रहे हो। इस पर चूहा झटपट बोला-अच्छा, तो फिर उतरो सिंहासन से। यहाँ मैं बैठेंगा। यह सुनकर राजा चूहे पर हँसी। उसने चूहे से भाग जाने को कहा। उसने कहा कि यह सिंहासन चूहे के लिए नहीं है। केवल राजा ही इस पर बैठ सकता है। इस पर चूहे ने कहा
रातों-रात मैं आऊँगा।
अपनी सेना लाऊँगा
तेरे कान कुतरूंगा।
यह सुनकर राजा डर से काँपने लगा। उसने सोचा, चूहों की फ़ौज तो पूरे महल को तहस-नहस कर देगी। भयवश उसने चूहे को सिंहासन पर बैठने की अनुमति दे दी। चूहा काफी देर तक सिंहासन पर बैठा रहा। फिर खुशी-खुशी घर की ओर चल पड़ा। उसने अपनी चमकीली टोपी अपने सभी साथियों को दिखाई। उसके सभी साथी उसकी कहानी सुनना चाहते थे।
शब्दार्थ: नटखट-चंचल। झटपट-जल्दी, तुरंत। दर्जी-कपड़े सीने वाला। आइना-दर्पण, शीशा। सुनहरा-सोने के रंग का। रुपहला-चाँदी के रंग का। सितारे-तारे। निहारना-देखना। सरपट-बहुत तेज़ी से चलना। सिंहासन-राजाओं का श्रेष्ठ आसन, राजगद्दी। फ़ौज-सेना।प्रश्न-अभ्यास
कहानी से
प्रश्न 1 दर्जी चूहे की किस बात से डर गया?उत्तर :-
दर्जी चूहे की इस बात से डर गया कि वह रात में चूहों की अपनी सेना के साथ आएगा तथा उसके सारे कपड़े कुतर देगा। प्रश्न 2 चूहा टोपी क्यों पहनना चाहता था?
उत्तर :-
चूहा टोपी इसलिए पहनना चाहता था ताकि वह सुंदर तथा राजकुमार की तरह दिखे। प्रश्न 3 चूहा टोपी पर सितारे क्यों लगवाना चाहता था?
उत्तर :-
चूहा अपनी टोपी पर सितारे इसलिए लगवाना चाहता था ताकि उसकी टोपी सुंदर दिखे। प्रश्न 4 दर्जी ने चूहे की टोपी सिलने से क्यों मना कर दिया था?
उत्तर :-
दर्जी ने चूहे की टोपी सिलने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि इससे उसका समय खराब होता।
पहले क्या हुआ
- चूहा राजा के दरबार में गया।
- दर्जी ने चूहे की टोपी सिल दी।
- चूहा दुकानदार के पास सितारे लेने गया।
- चूहे को रेशमी कपड़े की कतरन मिली।
- चूहा सिंहासन पर बैठ गया।
- चूहा तैयार होकर शहर की तरफ़ निकल पड़ा।
- चूहा तैयार होकर शहर की तरफ़ निकल पड़ा।
- चूहे को रेशमी कपड़े की कतरन मिली।
- दर्जी ने चूहे की टोपी सिल दी।
- चूहा दुकानदार के पास सितारे लेने गया।
- चूहा राजा के दरबार में गया।
- चूहा सिंहासन पर बैठ गया।
तुम्हारी समझ से
प्रश्न 5 बारिश के मौसम में ऐसा क्या होता है जिससे चूहा अपने बिल में से निकल नहीं पाया होगा?उत्तर :-
बारिश के मौसम में चारों तरफ़ पानी-ही-पानी और कीचड़-ही-कीचड़ फैलने के कारण चूहा अपने बिल में से नहीं निकल पाया होगा। प्रश्न 6 क्या तुम्हें भी चूहा नटखट लगा? क्यों?
उत्तर :-
हाँ, मुझे भी चूहा काफी नटखट लगा। क्योंकि उसने अपनी शरारत तथा नटखटपन से अंततः अपने काम सभी से करवा लिए। उसने अपनी टोपी सिलवा ली, उस पर सितारे भी जड़वा लिए तथा अंततः राजा के सिंहासन पर बैठने में भी सफल रहा। प्रश्न 7 कपड़े वाले ने, दर्जी ने, सितारे वाले ने चूहे की बात पर ध्यान नहीं दिया। तुम्हें इसका क्या कारण लगता है?
उत्तर :-
किसी को भी एक चूहे का टोपी पहनना तथा उस पर सितारे लगानेवाली बात गले नहीं उतर रही होगी। सब सोच रहे होंगे कि यह चूहे की मसखरी है। इसलिए किसी ने चूहे की बात पर ध्यान
नहीं दिया होगा।
अँगूठे की छाप से चूहा
प्रश्न 8 पिछले साल तुमने अँगूठे की छाप से चिड़िया, अनार, गठरी, कठपुतली बनाई थी। अँगूठे की छाप से अपनी पसंद के कुछ और चित्र बनाओ।उत्तर :-
विद्यार्थी स्वयं करें।
किसके पास जाओगे
प्रश्न 9 चूहा अपने कामों के लिए बहुत-से लोगों के पास गया। इन कामों के लिए तुम किसके पास जाओगे?उत्तर :-

एक-अनेक
प्रश्न 10 खाली जगह भरोःउत्तर :-
- इस कमरे में दो खिड़कियाँ हैं। (खिड़की)
- बुआ समीना के लिए ढेरों कॉपियाँ लाईं। (कॉपी)
- लड़कियाँ मैदान में फुटबॉल खेल रही हैं। (लड़की)
- गोविंद तेज़ी से सीढ़ियाँ चढ़ रहा था। (सीढ़ी)
- गंदी जगह पर मक्खियाँ भिनभिनाती रहती हैं। (मक्खी)
तुम्हारी बात
प्रश्न 11 तुम बजाज होते तो चूहे को कपड़े देते या नहीं? क्यों?उत्तर :-
यदि मैं बजाज होता तो चूहे को कपड़े नहीं देता क्योंकि एक चूहे के लिए कपड़े का कोई मतलब नहीं है। प्रश्न 12 चूहा राजा बनकर देखना चाहता था। तुम्हारे विचार से राजा दिन-भर क्या करते होंगे?
उत्तर :-
राजा दिन-भर अपनी प्रजा के कल्याण तथा अपने राज्य की रक्षा हेतु कार्यक्रम बनाते होंगे तथा विचार-विमर्श करते होंगे। प्रश्न 13 तुम चूहा बनना पसंद करोगे या राजा? क्यों?
उत्तर :-
मैं राजा बनना पसंद करूंगा। मैं राजा बनना इसलिए पसंद करूंगा ताकि लोगों की समस्याओं को हल कर सकें और उनके दुख-दर्द को दूर कर सकें।
कैसे हो काम
प्रश्न 14 दर्जी अपने काम में कैंची, फीते, मशीन, धागे आदि का इस्तेमाल करता है। ये लोग किन चीज़ों की मदद से अपना काम करते हैंउत्तर :-

दर्जी का र
प्रश्न 15 ‘दर्जी’ शब्द में ‘र’ की आवाज़ है जिसे ऊपर
उत्तर :-

NCERT Class 2 Hindi Rimjhim
Class 2 Hindi Chapters | Hindi Class 2 Chapter 14
Chapterwise NCERT Solutions for Class 2 Hindi
-
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 1 ऊँट चला
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 2 भालू ने खेली फुटबॉल
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 3 म्याऊँ, म्याऊँ!!
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 4 अधिक बलवान कौन?
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 5 दोस्त की मदद
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 6 बहुत हुआ
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 7 मेरी किताब
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 8 तितली और कली
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 9 बुलबुल
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 10 मीठी सारंगी
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 11 टेसू राजा बीच बाज़ार
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 12 बस के नीचे बाघ
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 13 सूरज जल्दी आना जी
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 14 नटखट चूहा
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 15 एक्की-दोक्की
NCERT Solutions for Class 1 to 5
-
NCERT Solutions for Class 1
NCERT Solutions for Class 2
NCERT Solutions for Class 3
NCERT Solutions for Class 4
NCERT Solutions for Class 5
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)