NCERT Solutions | Class 2 Hindi Rimjhim Chapter 7 | मेरी किताब

CBSE Solutions | Hindi Class 2
Check the below NCERT Solutions for Class 2 Hindi Rimjhim Chapter 7 मेरी किताब Pdf free download. NCERT Solutions Class 2 Hindi were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided मेरी किताब Class 2 Hindi NCERT Solutions to help students understand the concept very well.
NCERT | Class 2 Hindi Rimjhim
Book: | National Council of Educational Research and Training (NCERT) |
---|---|
Board: | Central Board of Secondary Education (CBSE) |
Class: | 2 |
Subject: | Hindi |
Chapter: | 7 |
Chapters Name: | मेरी किताब |
Medium: | English |
मेरी किताब | Class 2 Hindi | NCERT Books Solutions
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 7 Meree Kitaab
कहानी का सारांश
माँ ने वीरू को एक संदेश देकर अपनी बहन के पास भेजा। मौसी प्यार से वीरू को अंदर ले गई। बैठक में जाते ही वीरू अचरज से ठिठक गई। बैठक में नीचे से ऊपर तक किताबों से भरे खानों वाली दो लंबी दीवारें थीं। वीरू इन किताबों को आँखें फाड़-फाड़ कर देखती रही। बाद में साहस करके वीरू ने मौसी से पूछा-क्या आपके पास बच्चों के लिए भी किताबें हैं? मौसी ने वीरू को ढेर सारी किताबें दिखाई और कहा कि जिस तरह की किताबें तुम्हें पसंद हैं, मैं तुम्हें दे सकती हूँ। वीरू ने अपनी मौसी से कहा कि-मुझे नहीं मालूम कि मुझे कौन-सी किताब पसंद है।तब मौसी ने वीरू को एक किताब पकड़ाई और उसे पढ़ने के लिए कहा। वीरू इतनी मोटी किताब देखकर घबरा गई। मौसी ने उसे एक दूसरी किताब दी, इस पर वीरू,बोली-यह बहुत बड़ी है। मेरे बस्ते में नहीं आएगी। तब मौसी ने वीरू को एक तीसरी किताब दिखाई और पूछा-इसके बारे में क्या ख्याल है? वीरू ने किताब देखते हुए कहा कि यह किताब बहुत पतली है और इसमें पढ़ने के लिए भी बहुत कम है। इसकी तस्वीरें भी छोटी-छोटी हैं।
तब तंग आकर मौसी ने कहा-मैं तुम्हारे लिए किताबें नहीं चुन सकती। अगली बार जब तुम आओ तो अपने साथ एक फुट्टा लेती आना। वीरू ने आश्चर्य से पूछा-फुट्टा, क्यों? मौसी ने हँसकर कहा कि तुम्हें जितनी मोटी किताब चाहिए, उसे नापकर ले लेना। मौसी का जवाब सुनकर वीरू ने माँ के भेजे हुए कागज़ को मेज़ पर रखा और भाग खड़ी हुई।
शब्दार्थः संदेश-समाचार। बैठक – घर के बाहर का कमरा, जो मेहमानों के बैठने के लिए प्रयोग किया जाता है। अचरज़-हैरानी। ठिठक जाना-सहसा रुक जाना। आँखें फाड़-फाड़ कर देखना-हैरानीके साथ देखना। फुट्टा-माप करनेवाला यंत्र या पैमाना।
प्रश्न – अभ्यास
बातें किताबों की
बाप रे! इतनी किताबें
उत्तर :-
हाँ मैंने एक साथ बहुत सारी किताबें अपने विद्यालय के पुस्तकालय में देखी हैं। प्रश्न 2 तुम्हारे बस्ते में भी बहुत सारी किताबें होंगी। उन सभी किताबों में से तुम्हारी मनपसंद किताब कौन-सी है? क्यों?
उत्तर :-
मेरे बस्ते की किताबों में से मेरी सबसे मनपसंद किताब ‘रिमझिम’ भाग-2 है। यह किताब मुझे इसलिए सबसे अधिक पसंद है क्योंकि इसमें अच्छी-अच्छी कहानियाँ तथा कविताएँ हैं।
यहाँ कुछ किताबों के पन्नों के चित्र दिए हैं और उनके नाम लिखे हैं।
उत्तर :-
मैं इनमें से ‘बजती गेंद’ किताब पढ़ना चाहूँगा, क्योंकि मुझे गेंद के साथ खेलना और उसके विषय में जानकारी प्राप्त करना अच्छा लगता है।
नाप-तौल
प्रश्न 4 (क) मौसी ने वीरू को फुट्टा लाने के लिए क्यों कहा?उत्तर :-
मौसी ने वीरू को फुट्टा लाने के लिए इसलिए कहा क्योंकि उसे कोई भी किताब पसंद नहीं आ रही थी और मौसी ने उससे हँसी में कहा कि-अगली बार एक फुट्टा लेकर आना ताकि किताबों का आकार-प्रकार मापकर उसे पसंद करो।
( ख ) अलग-अलग चीज़ों को नापने या तौलने के लिए अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। तुम नीचे दी गई चीजों को किन चीजों से मापोगे?
उत्तर :-
पसंद – नापसंद
वीरू को मौसी ने किताबें चुनने के लिए कहा तो वह नहीं चुन पाई।
उत्तर :-

NCERT Class 2 Hindi Rimjhim
Class 2 Hindi Chapters | Hindi Class 2 Chapter 7
Chapterwise NCERT Solutions for Class 2 Hindi
-
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 1 ऊँट चला
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 2 भालू ने खेली फुटबॉल
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 3 म्याऊँ, म्याऊँ!!
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 4 अधिक बलवान कौन?
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 5 दोस्त की मदद
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 6 बहुत हुआ
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 7 मेरी किताब
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 8 तितली और कली
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 9 बुलबुल
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 10 मीठी सारंगी
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 11 टेसू राजा बीच बाज़ार
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 12 बस के नीचे बाघ
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 13 सूरज जल्दी आना जी
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 14 नटखट चूहा
NCERT Solutions For Class 2 Hindi Chapter 15 एक्की-दोक्की
NCERT Solutions for Class 1 to 5
-
NCERT Solutions for Class 1
NCERT Solutions for Class 2
NCERT Solutions for Class 3
NCERT Solutions for Class 4
NCERT Solutions for Class 5
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)