MCQ Questions for Class 9 Social Science with Answers Geography Chapter 3 Drainage

 

 MCQ Questions for Class 9 Social Science with Answers Geography Chapter 3 Drainage

Drainage


NCERT Solutions for Class 9 Social Science Geography

9th GEOGRAPHY (CONTEMPORARY INDIA – I)

समकालीन भारत – 1 (भूगोल)

Samakaaleen Bhaarat – 1 (Bhoogol)

NCERT Solutions for Class 9 Social Science 

Geography – Contemporary India-1

NCER Solutions for Class 9 in Hindi Medium,
Question Bank for Class 9
Question Bank for Class 9 Social Science

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Geography Chapter 3 Drainage

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Geography Chapter 3 अपवाह

Important Questions for Class 9 Social Science Geography Chapter 3 Apavaah

 

1. भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है?





ANSWER= (C) एक नदी तंत्र का
Explain:- अपवाह शब्द एक नदी तंत्र की व्याख्या करता है। विभिन्न दिशाओं से छोटी-छोटी धाराएं आकर एक बड़ी नदी में मिल जाती है। ये छोटी-बड़ी नदी मिलकर एक नदी तंत्र का निर्माण करती है। जिसका निकास किसी बड़े जलाशय जैसे झील या समुद्र में होता है।

 

2. एक नदी तंत्र द्वारा जिस क्षेत्र के जल का प्रवाह किया जाता है उसे क्या कहा जाता है?





ANSWER= (B) अपवाह द्रोणी
Explain:- एक नदी तंत्र द्वारा जिस क्षेत्र का जल प्रवाहित किया जाता है। उसे अपवाह द्रोणी के नाम से जाना जाता है।

 

3. भारत में किस नदी का अपवाह द्रोणी सबसे बड़ी है?





ANSWER= (A) गंगा नदी
Explain:- भारत में सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी गंगा नदी का है। वहीं दक्षिण भारत में गोदावरी नदी का अपवाह द्रोणी सबसे बड़ी है।

 

4. विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी किस नदी का है?





ANSWER= (C) अमेजन नदी
Explain:- नील विश्व की सबसे लंबी नदी है। लेकिन सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी वाली नदी अमेजन नदी है। मिसिसिपी मिसौरी उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी नदी है। वहीं गंगा नदी भारत की सबसे लंबी तथा अपवाह में भी सबसे बड़ी नदी है।

 

5. ऊंचे क्षेत्र जैसे पर्वत या पठार या उच्च भूमि जो दो पड़ोसी अपवाह द्रोणी को एक दूसरे से अलग करती है। इस प्रकार की उच्च भूमि को अपवाह की दृष्टिकोण से क्या कहा जाता है?





ANSWER= (A) जल विभाजक
Explain:- जल विभाजक एक ऊंच भूभाग वाला क्षेत्र होता है। जो अपवाह द्रोणी को विभाजित करती है। पंजाब में अंबाला बड़ा जल विभाजक है जो सिंधु और गंगा नदी द्रोणी को अलग करती है। मध्य भारत में विंध्याचल पर्वत भारत का बड़ा जल विभाजक है जो प्रायद्वीपीय नदियों और उत्तर भारत की नदियों को बढ़ता है। दक्षिण भारत में पश्चिमी घाट भी बड़ा जल विभाजक है जिस कारण गोदावरी, कृष्णा, कावेरी नदियां बंगाल की खाड़ी में गिरती है। जबकि भारतपूझा, शरावती, पेरियार जैसी नदियां अरब सागर में गिरती है।

 

6. नमामि गंगे परियोजना किस नदी से संबंधित है?





ANSWER= (A) गंगा नदी
Explain:- नमामि गंगे परियोजना गंगा नदी के प्रदूषण को कम करने तथा गंगा नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस परियोजना की शुरुआत वर्ष 2014 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया। इसी प्रकार एक और परियोजना नर्मदा नदी संरक्षण के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा “नमामि देवी नर्मदे” परियोजना की भी शुरुआत की गई है।

 

7. हुगली नदी से संबंधित सबसे सही कथन इनमें से क्या है?





ANSWER= (B) यह गंगा की वितरिका का है
Explain:- हुगली गंगा नदी की वितरिका है। वितरिका का अर्थ है जब मुख्य नदी की एक शाखा अलग होकर समुद्र में मिलती है तो उसे वितरिका कहा जाता है। यह तब निर्मित होता है जब नदी वृद्धावस्था में होती है। अर्थात समुद्र में मिलने वाली होती है। यह क्षेत्र मुख्यतः डेल्टा कहलाता है जहां ढाल बहुत ही कम होता है। जिस कारण नदी विभिन्न शाखाओं में बट कर समुद्र में मिल जाती है।

 

8. गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी समुद्र में मिलने से पहले किस नाम से जानी जाती है?





ANSWER= (B) मेघना
Explain:- गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी बांग्लादेश में जाकर एक में मिल जाती है और दोनों नदी मिलकर मेघना के नाम से जानी जाती है। गंगा नदी का उद्गम भागीरथी नदी के रूप में, मैदानी भाग में गंगा के नाम से जानी जाती है, जबकि बांग्लादेश में गंगा को पद्मा के नाम से जानते हैं। वहीं ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में सांग्पो तथा बांग्लादेश में जमुना कहा जाता है।

 

9. हिमालय की नदियों से संबंधित इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है?





ANSWER= (B) हिमालय की नदियों में केवल वर्षा ऋतु में पानी रहता है
Explain:- हिमालय की नदियों में पानी सालों भर रहता है। क्योंकि वर्षा ऋतु के अतिरिक्त जब वर्षा नहीं होती तब हिमालय में जमी बर्फ पिघलने से हिमालय से निकलने वाली नदियों में पानी पहुंचता है।

 

10. जब कई छोटी-छोटी नदियां बड़ी नदी में मिल जाती है तो उसे क्या कहते है।





ANSWER= (A) नदी तंत्र
Explain:- छोटी-छोटी नदियां बड़ी नदी में मिलकर नदी तंत्र का निर्माण करती है। और एक नदी तंत्र में जो जल प्रवाहित होता है उसे अपवाह द्रोणी कहते हैं। नदियां समुद्र में मिलने से पहले अपने साथ लायी गयी अवसाद को जमा कर देती है। और इस प्रकार नदियां डेल्टा का निर्माण करती है। जो अमूमन त्रिभुजाकार होता है। मैदानी भाग में नदियां गोकुर या छाड़न झील का निर्माण करती है।

 

11. प्रायद्वीपीय नदियों के संबंध में इनमें से कौन सा कथन सही है?





ANSWER= (D) प्रायद्वीपीय नदियां मौसमी होती हैं क्योंकि शुष्क मौसम में इसका प्रवाह वर्षा पर निर्भर करता है
Explain:- प्रायद्वीपीय नदियां मौसमी होती है क्योंकि शुष्क मौसम में इसका प्रवाह वर्षा पर निर्भर करता है। प्रायद्वीपीय नदियां हिमालय की नदियों की तुलना में छोटी होती हैं।

 

12. गंगा नदी का उदगम स्थल कहां है?





ANSWER= (A) गंगोत्री से
Explain:- गंगा नदी का उद्गम गंगोत्री से होती है उद्गम का अर्थ निकलना अर्थात जन्म लेना है। गंगा गंगोत्री से निकलने समय इसे भागीरथी के नाम से जाना जाता है। जबकि यमुनोत्री से जमुना नदी निकलती है वहीं मानसरोवर झील से सिंधु तथा ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम होता है।

 

13. भागीरथी नदी और अलकनंदा नदी कहां मिलती है?





ANSWER= (C) देवप्रयाग
Explain:- भागीरथी और अलकनंदा नदी देवप्रयाग में आपस में मिल जाती है इसके बाद इसे गंगा के नाम से जाना जाता है। हरिद्वार के बाद गंगा नदी पर्वतीय भाग को छोड़कर मैदानी भाग में प्रवेश करती है।

 

14. इनमें से गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?





ANSWER= (D) यमुना
Explain:- उपरोक्त सभी नदियां गंगा में मिलती है इन्हें गंगा की सहायक नदी भी कहते हैं। परंतु यमुना गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यमुना नदी गंगोत्री हिमानी से निकलती है।

 

15. गंगा और जमुना का संगम कहां पर होता है?





ANSWER= (B) इलाहाबाद
Explain:- इलाहाबाद में गंगा नदी और से यमुना नदी में मिलती है। गंगा और यमुना के मिलन स्थल को संगम के नाम से भी जाना जाता है। यहां 6 वर्षों पर कुंभ और 12 वर्षों पर महाकुंभ मेले का आयोजन होता है। इलाहाबाद को अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है।

 

16. उत्तर भारत के मैदान का निर्माण किस नदी तंत्र से हुआ है?





ANSWER= (D) उपरोक्त सभी
Explain:- उत्तर भारत के मुख्य मैदान का निर्माण गंगा नदी तंत्र, सिंधु नदी तंत्र और ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र से हुआ है। प्रति वर्ष बाढ़ के पानी आने के कारण यह मैदान नवीन जलोढ़ मिट्टी से बना है। अधिक उपजाऊ पन के कारण इस मैदानी भाग में जनसंख्या बसी हुई है।

 

17. गंगा की सहायक नदियों में इनमें से कौन सी नदी है जो प्रायद्वीपीय पठार से निकलकर गंगा में मिलती है?





ANSWER= (A) चंबल
Explain:- गंगा की अधिकतर बड़ी नदियां हिमालय से निकलती है और गंगा में मिलती है। परंतु प्रायद्वीपीय पठार से निकलकर गंगा में मिलने वाली प्रमुख नदी है चंबल, बेतवा, सोन और पुनपुन इत्यादि।

 

18. भारत की सबसे लंबी नदी इनमें से कौन सी है?





ANSWER= (C) गंगा नदी
Explain:- गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है इसकी लंबाई 2500 किलोमीटर से अधिक लंबी नदी है। ब्रह्मपुत्र नदी की लंबाई 2900 किलोमीटर है लेकिन भारत में वह मात्र 885 किलोमीटर ही बहती है। सिंधु नदी की भी कुल लंबाई 2900 किलोमीटर है लेकिन यह नदी भारत में मात्र 709 किलोमीटर ही बनती है। वहीं गोदावरी नदी की कुल लंबाई लगभग 1500 किलोमीटर (1465 km) है।

 

19. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौन सा है?





ANSWER= (D) गंगा-ब्रह्मपुत्र की डेल्टा
Explain:- गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों से बना डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है। इसे सुंदरवन डेल्टा के नाम जाना जाता है। सुंदरवन डेल्टा का नाम वहां पाए जाने वाले सुंदरी पादप से लिया गया है। ‌ यहां रॉयल बंगाल टाइगर भी पाए जाते हैं। यह बाघ की खूबसूरत प्रजाति है इसे भारत में राष्ट्रीय पशु का दर्जा प्राप्त है।

 

20. कोसी नदी के द्वारा बिहार में भारी तबाही मचाई जाती है इसका सबसे प्रमुख कारण इनमें से क्या है।





ANSWER= (C) कोसी नदी द्वारा हिमालय पर्वत से भारी मात्रा में अवसाद लाकर मैदानी भाग में जमा कर दिया जाता है
Explain:- हिमालय से निकलने वाली नदियां मैदानी भागों में सर्पाकार मार्ग बनाकर बहती है तथा अपना रास्ता बदलती रहती है। कोसी रास्ता बदलने के लिए कुख्यात है इस कारण भारी तबाही होती है। इसलिए कोसी को ‘बिहार का शोक’ भी कहा जाता है। दरअसल कोसी नदी हिमालय पर्वत के ऊपरी भागों से भारी मात्रा में अवसादों को लाकर मैदानी भागों में जमा कर देती है। जिससे नदी का मार्ग अवरुद्ध हो जाता है फलस्वरूप नदी अपना मार्ग बदल देती है।

 

21. दामोदर नदी इनमें से किसकी सहायक नदी है?





ANSWER= (B) हुगली
Explain:- दामोदर नदी छोटा नागपुर पठार से निकलकर भ्रंश घाटी में बहते हुए पश्चिम बंगाल में हुगली नदी में मिल जाती है। इस प्रकार दामोदर हुगली की सबसे बड़ी सहायक नदी है। बराकर, बोकारो, कोनार दामोदर की प्रमुख सहायक नदियां हैं। आजादी के तुरंत बाद 1948 ई में दामोदर नदी घाटी परियोजना शुरू होने से इस नदी पर बाढ़ नियंत्रण हेतु कई उपाय किए गए। कई जगहों पर बांध बनाए गए जिस कारण दामोदर ‘बंगाल के शौक’ से “वरदान” में बदल गई है, क्योंकि अब इस नदी से जल विद्युत, ताप विद्युत, सिंचाई एवं पेयजल हेतु जल आदि उपलब्ध हो रहा है। और साथ ही बाढ़ नियंत्रण भी संभव हुआ है।

 

22. शिवसमुद्रम जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?





ANSWER= (B) कावेरी नदी
Explain:- शिवसमुद्रम जलप्रपात कावेरी नदी पर स्थित है। यह जलप्रपात 98 मीटर ऊंचा है। यहां 1902 में जल विद्युत परियोजना की शुरुआत की गई थी। इसे एशिया का पहला जल विद्युत परियोजना के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि भारत में पहली बार 1897 में दार्जिलिंग में जल विद्युत का उत्पादन किया गया था। शरावती नदी पर जोग जलप्रपात स्थित है। नर्मदा नदी पर धुंआधार जलप्रपात स्थित है। दूधसागर जलप्रपात मांडवी नदी पर स्थित है।

 

23. कावेरी नदी का उद्गम स्थल कहां है?





ANSWER= (A) पश्चिमी घाट के ब्रह्मगिरि श्रृंखला से
Explain:- कावेरी नदी पश्चिमी घाट के ब्रह्मगिरि श्रृंखला से निकलती है। तथा तमिलनाडु में कुडलूर के दक्षिण में बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। कावेरी लंबाई 760 किलोमीटर है। इसकी प्रमुख सहायक नदियों में अमरावती, भवानी, हेमावती तथा काबिनी है। भारत का दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात शिवसमुद्रम कावेरी नदी पर स्थित है।

 

24. भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात कौन सा है?





ANSWER= (A) जोग जल प्रपात
Explain:- भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात जोग जलप्रपात है, इसे महात्मा गांधी जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता है। यह शरावती नदी पर स्थित है।

 

25. नदियों का आर्थिक महत्व क्या है?





ANSWER= (D) उपर्युक्त सभी
Explain:- नदियों का बहुत ही अधिक आर्थिक महत्व है। नदियां सिंचाई के लिए जल, जल विद्युत उत्पादन के लिए जल, मत्स्य पालन, नोवहन आदि रूपों लाभ हो जाता है।

 

26. सिंधु जल समझौता के अनुसार भारत सिंधु नदी के जल के संपूर्ण भाग का कितना प्रतिशत ही उपयोग कर सकता है?





ANSWER= (B) 20%
Explain:- सिंधु जल समझौता वर्ष 1960 के अनुसार सिंधु नदी तंत्र के संपूर्ण जल का केवल 20% ही भारत उपयोग कर सकता है। इस जल का उपयोग पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम भाग में सिंचाई के लिए किया जाता है।

 

27. सतलुज नदी में से किसकी है सहायक नदी है?





ANSWER= (C) सिंधु
Explain:- सतलुज नदी सिंधु की प्रमुख सहायक नदी है। सतलुज नदी पर भाखड़ा-नांगल बांध बनाया गया है। इस बांध से इंदिरा गांधी नहर निकाली गई है जिससे राजस्थान के उत्तर पूर्वी क्षेत्रों तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराई जाती है।

 

28. इनमें से कौन ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है?





ANSWER= (D) उपरोक्त सभी
Explain:- निबूरा, श्योक, हुंजा, जास्कर सिंधु की सहायक नदियां हैं। सिंधु नदी तंत्र का अधिकांश भाग पाकिस्तान में स्थित है।

 

29. सांगपो नदी को भारत में क्या कहा जाता है?





ANSWER= (A) ब्रह्मपुत्र
Explain:- ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में सांगपो को अरुणाचल प्रदेश में दिहांग तथा शेष भारत में ब्रह्मपुत्र के नाम से जाना जाता है। यह नदी मानसरोवर झील के पूर्व किनारे से निकलती है। यह हिमालय के समानांतर पूर्व की ओर बहती हुई नामचा बरवा पर्वत के पास पहुंचकर U अक्षर के जैसा मुड़कर भारत के अरूणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है।

 

30. इनमें से कौन ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है?





ANSWER= (B) लोहित
Explain:- लोहित, दिबांग, केनुला ब्रह्मपुत्र की प्रमुख सहायक नदियां हैं।

 

31. ब्रह्मपुत्र नदी के संबंध में में से कौन सा कथन सही है?





ANSWER= (D) उपरोक्त सभी
Explain:- उपरोक्त तीनों कथन सही है। हिमालय क्षेत्र में ब्रह्मपुत्र नदी शुष्क क्षेत्र में बहती है। तथा इस नदी के मार्ग में कठोर चट्टान होने के कारण अवसाद का कटाव कम हो पाता है। जिससे इस नदी में अवसाद अर्थात सिल्ट कम पाया जाता है। वहीं असम के क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण ब्रह्मपुत्र नदी में कटा एवं बाढ़ की क्षमता बढ़ जाती है।

 

32. इनमें से कौन सी नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती कोई अरब सागर में गिरती है?





ANSWER= (A) नर्मदा
Explain:- पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हुई अरब सागर में गिरने वाली नर्मदा प्रमुख नदी है। वहीं तापी नदी भी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हुई अरब सागर में गिरती है। साबरमती नदी उत्तर से दक्षिण की ओर बहती हुई अरब सागर में गिरती है। जबकि कावेरी नदी उत्तर-पश्चिम से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है। नर्मदा और तापी नदी भ्रंश घाटी में बहने वाली भारत की सबसे बड़ी नदियों में से एक है।

 

33. धुआंधार जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?





ANSWER= (A) नर्मदा
Explain:- धुआंधार जलप्रपात नर्मदा नदी पर अवस्थित है यह एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। क्षेत्र संगमरमर के लिए प्रसिद्ध है।

 

34. स्टैचू ऑफ यूनिटी किस नदी पर अवस्थित है?





ANSWER= (D) नर्मदा
Explain:- स्टैचू ऑफ यूनिटी भारतीय राज्य गुजरात के भरूच के निकट नर्मदा जिले में नर्मदा नदी पर साधु बेट नामक टापू पर स्थित है। स्टेचू ऑफ यूनिटी भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को समर्पित एक स्मारक है। यह विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति है जिसकी लंबाई 182 मीटर है। इसके बाद विश्व की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति चीन के स्प्रिंग बुद्धा है।

 

35. वूलर झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?





ANSWER= (D) जम्मू-कश्मीर
Explain:- वूलर झील जम्मू कश्मीर में स्थित है। वर्ष 2009 से जम्मू कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश है। वूलर भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है

 

36. किस नदी को दक्षिण की गंगा के नाम से जाना जाता है?





ANSWER= (B) गोदावरी
Explain:- दक्षिण की गंगा के नाम से गोदावरी नदी प्रसिद्ध है।

 

37. नर्मदा नदी का उद्गम कहां से है?





ANSWER= (B) अमरकंटक
Explain:- नर्मदा नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के अमरकंटक की पहाड़ियों के निकट से है।

 

38. निम्नलिखित में से कौन-सी लवणीय जलवाली झील है?





ANSWER= (A) सांभर
Explain:- सांभर राजस्थान में अवस्थित खारे पानी की झील है। वूलर और डल मीठे पानी की प्राकृतिक झील है वहीं गोविंद सागर मीठे पानी की मानव निर्मित झीलें है।

 

39. निम्नलिखित में से कौन सी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है?





ANSWER= (B) गोदावरी
Explain:- नर्मदा गोदावरी कृष्णा महानदी और कावेरी तथा तापी नदी प्रायद्वीपीय भारत की नदियां है। इनमें से गोदावरी सबसे बड़ी नदी है।

 

40. निम्नलिखित नदियों में से कौन सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है?





ANSWER= (D) तापी
Explain:-

 

41. इनमें से कौन मानव निर्मित झील है?





ANSWER= (D) सरदार सरोवर
Explain:- सरदार सरोवर झील मानव निर्मित झील है। यह नर्मदा नदी पर अवस्थित है। यह भारत का सबसे बड़ा बांध भी है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध है इसकी ऊंचाई 138 मीटर है। वहीं भीमताल, डल, लोकतक झील प्राकृतिक झील है।

 

42. इनमें से कौन नदी प्रदूषण के लिए उत्तरदाई है?





ANSWER= (D) उपर्युक्त सभी
Explain:- उपर्युक्त सभी तरीके नदी प्रदूषण के जिम्मेवार है।

 

43. भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है?





ANSWER= (B) चिल्का
Explain:- भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील चिल्का है यह ओडिशा के तट पर अवस्थित है। वहीं सांभर भारत की सबसे अधिक खारी वाली सबसे बड़ी झील है। वूलर मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है। जबकि कोलोरू एक लैगून झील है।

 

44. गलत मेल को पहचाने?





ANSWER= (A) पुलीकट झील – मानव निर्मित झील
Explain:- पुलीकट झील मानव निर्मित नहीं बल्कि एक प्राकृतिक झील है। यह लैगून झील के नाम से जाना जाता है। समुद्री लहरों द्वारा निर्मित लैगून झील कहते हैं।

 

45. पृथ्वी पर कुल जल का कितना प्रतिशत भाग मीठा जल है?





ANSWER= (C) 3%
Explain:- पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल से ढका हुआ है। इसका 97% जल लवणीय है। जो मुख्यतः समुद्रों में स्थित है। कुल जल का मात्र तीन प्रतिशत जल ही मीठा है। और इस तीन प्रतिशत का दो तिहाई भाग ध्रुवों में, अंटार्कटिका में, ग्रीनलैंड में तथा पर्वत की चोटियों पर बर्फ के रूप में है। मात्र एक तिहाई भाग सतही जल केे रूप में मीठा जल उपलब्ध है।


MCQ Questions for Class 9 Social Science History – India and the Contemporary World I भारत और समकालीन विश्व – 1 (इतिहास)
Chapter 1 The French Revolution फ़्रांसिसी क्रांति
Chapter 2 Socialism in Europe and the Russian Revolution यूरोप में समाजवाद एवं रूसी क्रांति
Chapter 3 Nazism and the Rise of Hitler नात्सीवाद और हिटलर का उदय
Chapter 4 Forest Society and Colonialism वन्य समाज एवं उपनिवेशवाद
Chapter 5 Pastoralists in the Modern World आधुनिक विश्व में चरवाहे
MCQ Questions for Class 9 Social Science Geography – Contemporary India I समकालीन भारत – 1 (भूगोल)
Chapter 1 India Size and Location भारत – आकार और स्थिति
Chapter 2 Physical Features of India भारत का भौतिक स्वरुप
Chapter 3 Drainage अपवाह
Chapter 4 Climate जलवायु
Chapter 5 Natural Vegetation and Wild Life प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी
Chapter 6 Population जनसंख्या
MCQ Questions for Class 9 Social Science Civics – Democratic Politics I लोकतांत्रिक राजनीति (राजनीति विज्ञान)
Chapter 1 What is Democracy? Why Democracy? लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?
Chapter 2 Constitutional Design संविधान निर्माण
Chapter 3 Electoral Politics चुनावी राजनीति
Chapter 4 Working of Institutions संस्थाओं का कामकाज
Chapter 5 Democratic Rights लोकतांत्रिक अधिकार
MCQ Questions for Class 9 Social Science Economics (अर्थशास्त्र)
Chapter 1 The Story of Village Palampur पालमपुर गांव की कहानी
Chapter 2 People as Resource संसाधन के रूप में लोग
Chapter 3 Poverty as a Challenge निर्धनता एक चुनौती
Chapter 4 Food Security in India भारत में खाद्य सुरक्षा




Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post