MCQ Questions | Class 6 Hindi | अपठित गद्यांश with Answers

MCQ | अपठित गद्यांश Class 6
Check the below NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi अपठित गद्यांश with Answers Pdf free download. MCQ Questions for Class 6 Hindi with Answers were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided अपठित गद्यांश Class 6 Hindi MCQs Questions with Answers to help students understand the concept very well.
Objective Question | NCERT Hindi Class 6
Book: | National Council of Educational Research and Training (NCERT) |
---|---|
Board: | Central Board of Secondary Education (CBSE) |
Class: | 6th |
Subject: | Hindi |
Chapter: | |
Chapters Name: | अपठित गद्यांश |
Medium: | Hindi |
Ncert Solutions for Class 6 Hindi | Objective Type Questions
अपठित गद्यांश | Class 6 Hindi | NCERT Solutions
Q1. | गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न एकता के महत्त्व से संबंधित अनेक लोकोक्तियाँ प्रचलित हैं यथा- दस की लाठी एक का बोझ, अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता इत्यादि। एक तिनके की क्या हस्ती? लेकिन जब वही तिनका संगठित होकर रस्सी बन जाता है, तब इससे बलशाली हाथी भी बँध जाता है। एक ईंट की क्या बिसात? लेकिन, जब यही ईंटें मिलकर दीवार बनाती हैं, तब उसे तोड़ना मुश्किल हो जाता है। एक बूँद जल का क्या अस्तित्व? लेकिन जब इन्हीं बूंदों के मेल से सागर का निर्माण होता है तो उसे लाँघना दुष्कर हो जाता है। एक चींटी की क्या औकात? लेकिन जब यही चींटी एक साथ हो जाती हैं, तब अपने से बड़े आकार के जीवों को चट कर जाती हैं। एकता के महत्त्व से संबंधित एक किसान उसके बच्चे और लकड़ी के टुकड़ों की कथा प्रचलित है। लकड़ी के टुकड़े जत अलग-अलग रहते हैं, तब बच्चों द्वारा वे आसानी से तोड़ दिये जाते हैं; परंतु वे ही टुकड़े जब संगठित होकर गट्ठर बन जाते हैं, तब बच्चे तोड़ नहीं पाते हैं। इन दृष्टान्तों से स्पष्ट है कि ‘एकता में ही बल है।’ Questionतिनके की क्या विशेषता है ? |
A. तिनका व्यर्थ का कचरा है |
|
B. तिनका घास का काम करता है |
|
C. जब तिनका संगठित होकर रस्सी बन जाता है, तब इससे बलशाली हाथी भी बँध जाता है। |
|
D. तिनके से चिड़िया घोंसला बनाती है |
Q2. | बूंदों के मेल का क्या महत्त्व है ? (सर्वथा उपयुक्त उत्तर छाँटकर लिखिए) |
A. पानी बन सकती हैं |
|
B. बूंदों के मेल से सागर का निर्माण होता है |
|
C. बूँदों के मेल से कुछ नहीं होता है |
|
D. बूंदों के मेल से घड़ा भर जाता है |
Q3. | जब चींटियाँ एक साथ हो जाती हैं तो ………। (वाक्य पूरा कीजिए) |
A. एक पंक्ति बना लेती हैं |
|
B. दूर तक चली जाती हैं। |
|
C. काटना शुरू कर देती हैं |
|
D. अपने से बड़े आकार के जीवों को चट कर जाती हैं |
Q4. | ‘अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता’ लोकोक्ति का अर्थ है |
A. अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता है |
|
B. अकेला व्यक्ति कुछ भी कर सकता है |
|
C. अकेला व्यक्ति भाड़ नहीं फोड़ सकता है |
|
D. अकेला चना कुछ नहीं कर सकता |
Q5. | इस गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए। |
A. मिलकर रहना |
|
B. बूंद से सागर का बनना |
|
C. एकता का महत्त्व |
|
D. हमारी शक्ति |
Q6. | अनुशासन का पालन करना शिष्टाचार का ही एक अंग है। यह अनुशासन सामाजिक भी हो सकता है और कानूनी भी। मन्दिर-मस्जिद और गुरुद्वारे में प्रवेश करने से पहले जूते-चप्पल उतार देने चाहिए। किसी भी सभा में शोर नहीं करना चाहिए। सभा में कुर्सी या मेज पर पैर रखकर नहीं बैठना चाहिए। ये सारे गुण सामाजिक अनुशासन के उदाहरण हैं। सड़क पर हमेशा बायीं ओर चलना चाहिए। रेलगाड़ी या बस में धूम्रपान नहीं करना चाहिए। ये कानूनी अनुशासन के उदाहरण हैं। शिष्टाचार के इन नियमों का पालन नहीं करने से परिवार, समाज, कार्यालय, सर्वत्र कुव्यवस्था फैलने का भय बना रहता है। संक्षेप में, चाहे घर हो, दुकान हो या कार्यालय, सर्वत्र शिष्टाचार के सहारे हम प्रशंसा एवं सफलता के पात्र बन सकते हैं। इसके ठीक विपरीत अशिष्ट व्यवहार से दूसरों का दिल तो दुखता ही है, हमें भी बदले में दुःख Questionअनुशासन का पालन करना …………… का ही एक अंग है। (सही कथन से वाक्य पूरा कीजिए।) |
A. धार्मिकता |
|
B. सामाजिकता |
|
C. शिष्टाचार |
|
D. विचार |
Q7. | मन्दिर-मस्जिद और गुरुद्वारे में प्रवेश करने से पहले जूते-चप्पल उतार देने चाहिए। |
A. कानूनी अनुशासन |
|
B. सामाजिक अनुशासन |
|
C. निजी अनुशासन |
|
D. इनमें से कोई नहीं |
Q8. | इनमें से कौन-सा कार्य कानूनी अनुशासन के दायरे में आता है। |
A. सभा में कुर्सी या मेज पर पैर रखकर नहीं बैठना |
|
B. किसी भी सभा में शोर नहीं करना |
|
C. अपने से बड़ों को नमस्कार करना |
|
D. सड़क पर हमेशा बायीं ओर चलना |
Q9. | शिष्टाचार के इन नियमों का पालन नहीं करने से क्या हानि है ? (सही उत्तर छाँटिए।) |
A. कुछ भी हानि नहीं |
|
B. परिवार, समाज, कार्यालय, सर्वत्र कुव्यवस्था फैलने का भय बना रहता है |
|
C. हर व्यक्ति आराम से रहाता है |
|
D. मन खुश रहता है |
Q10. | ‘अशिष्ट’ का विलोम शब्द लिखिए। |
A. शिष्टाचार |
|
B. शिष्ट |
|
C. सभ्य |
|
D. सभ्याचार |
Q11. | बाँध नहर अथवा नदी पर जल के प्रवाह को रोकने का उपयोग किया जा सकता है। बाँध लघु, मध्यम तथा बड़े हो सकते हैं। बड़े बाँधों का निर्माण करना अधिक जटिल होता है। इनमें अत्यधिक कार्य, शक्ति, समय तथा धन खर्च होता है। बाँध का निर्माण कंक्रीट, चट्टानों, लकड़ी अथवा मिट्टी से भी किया जा सकता है। भाखड़ा बाँध, सरदार सरोवर, टिहरी बाँध इत्यादि बड़े बाँधों के उदाहारण हैं। एक बाँध की इसके पीछे के पानी के भार को वहन करने की क्षमता अत्यावश्यक होती है। बाँध पर || धकेले जाने वाली जल की मात्रा को जल-दाब कहते हैं। जल-दाब जल की गहराई के साथ बढ़ता है। इसके परिणामस्वरूप कई बाँधों का तल चौड़ा होता है जिससे यह सतह के काफी नीचे भाग में बहने वाले जल का भार वहन कर सके। वर्षों से बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिकीकरण में वृद्धि तथा कृषि में विस्तार होने से जल की माँग बढ़ती जा रही है। अतएव जल संरक्षण आज की आवश्यकता बन गई है। वर्षा जल संचयन मुख्यतः भवनों की छतों पर इकट्ठा करके भूमि में संरक्षण करके आगे काम में लेने की प्रक्रिया है। इसके लिए यह अत्यावश्यक है कि भू-जल की गिरावट तथा भू-जल स्तर में सुधार किया जाए तथा समुद्र के जल का अंतर्गमन अर्थात समुद्री जल को भूमि की तरफ आने से रोका जाए और वर्षा के मौसम में जल का संरक्षण किया जाए। Questionबड़े बाँधों का निर्माण करना अधिक जटिल क्यों होता है ? |
A. अत्यधिक कार्य, शक्ति, समय तथा धन खर्च होने के कारण |
|
B. इनकी जरूरत कम पड़ती है |
|
C. ये व्यर्थ होते हैं |
|
D. ये जनता के लिए हानिकारक होते हैं |
Q12. | बाँध का निर्माण …………… से भी किया जा सकता है। (वाक्य पूरा कीजिए।) |
A. केवल कंक्रीट किया जा सकता है |
|
B. चट्टानों, लकड़ी अथवा मिट्टी से ही किया जा सकता है |
|
C. कंक्रीट, चट्टानों, लकड़ी अथवा मिट्टी से भी किया जा सकता है |
|
D. केवल लकड़ी अथवा मिट्टी से भी किया जा सकता है |
Q13. | जल-दाब कहते हैं ? |
A. जल पर पड़े दबाव को जल-दाब कहते हैं |
|
B. बाँध पर धकेले जाने वाली जल की मात्रा को जल-दाब कहते हैं |
|
C. जल को दबानेवाले दाब को |
|
D. बाँध पर पड़े दबाव को जल-दाब कहते हैं |
Q14. | जल संरक्षण ……………. । (सही कथन से वाक्य पूरा करो।) |
A. वर्षा-जल भवनों की छतों पर इकट्ठा करना |
|
B. वर्षा-जल को मुख्यतः भवनों की छतों पर इकट्ठा करके, भूमि में संरक्षण करके, आगे काम में लेने की प्रक्रिया है |
|
C. वर्षा के जल को आगे काम में लेने की प्रक्रिया |
|
D. जल को बर्तनों में भरकर भविष्य के लिए रखना |
Q15. | ‘अत्यावश्यक’ का सन्धि-विच्छेद है |
A. अत्या + वश्यक |
|
B. अति + आवश्यक |
|
C. अति + अवश्यक |
|
D. अत्या + आवश्यक |
Q16. | मित्रता जितनी बहुमूल्य है, उसे बनाए रखना भी उतना ही कठिन है। मित्रता को स्थिर और दृढ़ रखने के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण आवश्यकता है सहिष्णुता और उदारता की। प्रत्येक व्यक्ति में कुछ न कुछ कमी रहती है। पूर्ण निर्दोष और गुण सम्पन्न व्यक्ति कोई भी नहीं होता। अतः मित्र के अवगुणों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अन्यथा दोष-दर्शन और एक दूसरे पर छींटाकशी से मित्रता में दरार पैदा होने का भय बना रहता है। आज भौतिकवादी युग है। इस युग में सच्चे मित्र का मिलना कठिन है। अधिकतर मित्र अपना उल्लू सीधा करने के। लिए मित्रता का स्वांग रचते हैं और अपना काम बन जाने के बाद अँगूठा दिखाकर चलते बनते हैं। ऐसे मित्र सामने प्रिय बोलते हैं, लेकिन पीछे विषवमन करते हैं। अतः शास्त्रों का मत है कि ऐसे मित्र सिर्फ मुख पर अमृत वाले और सम्पूर्ण भाग विष से भरे घट के समान त्याज्य हैं। Questionमित्रता को स्थिर और दृढ़ रखने के लिए …………… सबसे महत्त्वपूर्ण आवश्यकता है। ( उपयुक्त शब्दों से वाक्य पूरा कीजिए) |
A. सहिष्णुता और उदारता की |
|
B. उधार लेना उधार देना |
|
C. बुराई करना और गुणों को छुपाना |
|
D. समय पर सहायता न करना |
Q17. | किस कारण से मित्रता में दरार पैदा होने का भय बना रहता है ? |
A. सहयोग करने से |
|
B. दोष-दर्शन और एक दूसरे पर छींटाकशी से |
|
C. प्रशंसा करने से |
|
D. सीधी बात कहने से |
Q18. | कैसे मित्र विष से भर घट के समान त्याज्य हैं ? |
A. जो सामने प्रिय बोलते हैं, लेकिन पीछे विषवमन करते हैं |
|
B. जो मित्र सिर्फ हि.सरी वचन बोलते हैं |
|
C. जो मित्र सिर्फ सच बोलते हैं |
|
D. जो मित्र सिर्फ चुप रहते हैं |
Q19. | ‘अपमान के साथ इंकार करना’ -इस अर्थ को प्रकट करने वाला मुहावरा ऊपर लिखे अवतरण से छाँटकर लिखिए। |
A. विषवमन करना |
|
B. छींटाकशी करना |
|
C. अंगूठा दिखाकर चलते बनना |
|
D. दोप-दर्शन करना |
Q20. | ‘अपना उल्लू सीधा करना’-मुहावरे का अर्थ है |
A. सबकी सहायता करना |
|
B. टेढ़ापन दूर करना |
|
C. अपना काम निकालना |
|
D. उल्लू को सीधा करना |
CBSE Solutions | Ncert Solutions Hindi Class 6
NCERT Solutions | MCQ Class 9 Science
NCERT | Class 9 Science Solutions
Class 6 Hindi MCQs Questions with Answers Vasant Bhag 1
-
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 2 बचपन
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 3 नादान दोस्त
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 4 चाँद से थोड़ी सी गप्पें
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 5 अक्षरों का महत्व
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 5 अक्षरों का महत्व Part-2
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 6 पार नज़र के
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 6 पार नज़र के Part-2
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 7 साथी हाथ बढ़ाना
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 8 ऐसे-ऐसे
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 9 टिकट अलबम
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 9 टिकट अलबम Part-2
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 10 झाँसी की रानी
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 10 झाँसी की रानी Part-2
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11 जो देखकर भी नहीं देखते
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 12 संसार पुस्तक है
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 13 मैं सबसे छोटी होऊं
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 14 लोकगीत
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 14 लोकगीत Part-2
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 15 नौकर
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 15 नौकर Part-2
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 16 वन के मार्ग में
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 16 वन के मार्ग में Part-2
MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 17 साँस-साँस में बाँस
Class 6 Hindi MCQs Questions with Answers Baal Raam Katha
-
MCQ Questions for Class 6 Hindi Baal Raam Katha बाल राम कथा
MCQ Questions for Class 6 Hindi Baal Raam Katha बाल राम कथा Part-2
MCQ Questions for Class 6 Hindi Baal Raam Katha बाल राम कथा Part-3
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar with Answers व्याकरण
-
MCQ Questions for Class 6 Hindi अपठित गद्यांश
MCQ Questions for Class 6 Hindi अपठित गद्यांश Part-2
MCQ Questions for Class 6 Hindi अपठित काव्यांश
MCQ Questions for Class 6 Hindi अपठित काव्यांश Part-2
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar वर्ण विचार
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar वर्तनी
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar संधि विचार
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar संधि विचार Part-2
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar शब्द विचार
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar अनेकार्थी शब्द
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar अनेकार्थी शब्द Part-2
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar पर्यायवाची शब्द
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar पर्यायवाची शब्द Part-2
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar विलोम शब्द
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar विलोम शब्द Part-2
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar वाक्यांश के लिए एक शब्द
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar वाक्यांश के लिए एक शब्द Part-2
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar तत्सम एवं तद्भव
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar उपसर्ग और प्रत्यय
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar उपसर्ग और प्रत्यय Part-2
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar समास
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar संज्ञा, कारक, सर्वनाम, विशेषण एवं क्रिया
MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
MCQ Questions Hindi Grammar Class 6 to 12
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)