MCQ Questions | Class 6 Hindi Chapter 14

MCQ Questions | Class 6 Hindi Chapter 14 | लोकगीत with Answers 

MCQ Questions for Class6 Hindi Chapter 14 लोकगीत

MCQ | लोकगीत Class 6 |

Check the below NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 14 लोकगीत with Answers Pdf free download. MCQ Questions for Class 6 Hindi with Answers were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided लोकगीत Class 6 Hindi MCQs Questions with Answers to help students understand the concept very well.

Objective Question | NCERT Hindi Class 6

NCERT Solutions Class 6 Hindi
Book: National Council of Educational Research and Training (NCERT)
Board: Central Board of Secondary Education (CBSE)
Class: 6th
Subject: Hindi
Chapter: 14
Chapters Name: लोकगीत
Medium: Hindi

Ncert Solutions for Class 6 Hindi | Objective Type Questions


You can refer to NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 14 लोकगीत to revise the concepts in the syllabus effectively and improve your chances of securing high marks in your board exams.
लोकगीत | Class 6 Hindi | NCERT Solutions
Q1.

गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

लोकगीत अपनी लोच, ताजगी और लोकप्रियता में शास्त्रीय संगीत से भिन्न हैं। लोकगीत सीधे जनता के संगीत हैं। घर, गाँव और नगर की जनता के गीत हैं ये। इनके लिए साधना की जरूरत नहीं होती। त्यौहारों और विशेष अवसरों पर ये गाए जाते हैं। सदा से ये गाए जाते रहे हैं और इनके रचने वाले भी अधिकतर गाँव के लोग ही हैं। स्त्रियों ने भी इनकी रचना में विशेष भाग लिया है। ये गीत बाजों की मदद के बिना ही या साधारण ढोलक, झाँझ, करताल, बाँसुरी आदि की| मदद से गाए जाते हैं।
एक समय था जब शास्त्रीय संगीत के सामने इनको हेय समझा जाता था। अभी हाल तक इनकी बड़ी उपेक्षा की जाती थी। पर इधर साधारण जनता की ओर जो लोगों की नज़र फिरी है तो साहित्य और कला के क्षेत्र में भी परिवर्तन हुआ है। अनेक लोगों ने विविध बोलियों के लोक-साहित्य और लोकगीतों के संग्रह पर कमर बाँधी है और इस प्रकार के अनेक संग्रह अब तक प्रकाशित भी हो गए हैं।

Question

लोकगीत शास्त्रीय संगीत से किस मायने में भिन्न हैं?
A. लय, सुर और ताल में
B. मधुरता में
C. लोच, ताजगी और लोकप्रियता में
D. इनमें से कोई नहीं
Ans: लोच, ताजगी और लोकप्रियता में।
Q2. लोकगीतों के लिए साधना की जरूरत क्यों नहीं पड़ती?
A. ये हमारे दैनिक जीवन में रचे-बसे हैं
B. ये बहुत आसान हैं
C. ऊँचे स्तर पर इनकी पूछ नहीं है
D. इन्हें कोई भी गा सकता है।
Ans: ये हमारे दैनिक जीवन में रचे-बसे हैं।
Q3. लोकगीतों की रचना किसने की है?
A. बड़े-बड़े विद्वानों ने
B. गाँव के लोगों ने
C. संगीतकारों के द्वारा हुई
D. शहर के लोगों ने
Ans: गाँव के लोगों ने।
Q4. अब तक शास्त्रीय संगीत की तुलना में लोकगीतों को कैसा समझा जाता था?
A. अच्छा
B. दुरूह
C. हेय
D. मधुर
Ans: हेय।
Q5. साहित्य कला के क्षेत्र में परिवर्तन होने का क्या परिणाम हुआ?
A. लोगों का रुझान लोकगीतों की ओर होने लगा
B. लोग लोकगीतों का संग्रह करने लगे
C. इनका प्रकाशन होने लगा।
D. उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
Ans: उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
सभी कथन सत्य हैं।
Q6.

वास्तविक लोकगीत देश के गाँवों और देहातों में हैं। इनका संबंध देहात की जनता से है। बड़ी जान होती है इनमें। चैता, कजरी, बारहमासा, सावन आदि मिर्जापुर, बनारस और उत्तर प्रदेश के पूरबी और बिहार के पश्चिमी जिलों में गाए जाते हैं। बाउल और भतियाली बंगाल के लोकगीत हैं। पंजाब में माहिया आदि इसी प्रकार के हैं। हीर-राँझा, सोनी-महीवाल संबंधी गीत पंजाबी में और ढोला मारू आदि के गीत राजस्थानी में बड़े चाव से गाए जाते हैं।
इन देहाती गीतों के रचयिता कोरी कल्पना को इतना मान न देकर अपने गीतों के विषय रोजमर्रा के बहते जीवन से लेते हैं, जिससे वे सीधे मर्म को छू लेते हैं। उनके राग भी साधारणतः पीलू, सारंग, दुर्गा, सावन, सोरठ आदि हैं। कहरवा, बिरहा, धोबिया आदि देहात में बहुत गाए जाते हैं और बड़ी भीड़ आकर्षित करते हैं।
इनकी भाषा के संबंध में कहा जा चुका है कि ये सभी लोकगीत गाँवों और इलाकों की बोलियों में गाए जाते हैं। इसी कारण ये बड़े आहलादकर और आनंददायक होते हैं। राग तो इन गीतों के आकर्षक होते ही हैं, इनकी समझी जा सकने वाली भाषा भी इनकी सफलता का कारण है।

Question

लोकगीतों का संबंध किनसे होता है?
A. देहात की जनता से
B. शहर की जनता से
C. शास्त्रीय संगीतकारों से
D. मौसम से
Ans: देहात की जनता के।
Q7. बंगाल के लोकगीत कौन-कौन से हैं?
A. चैता और कजरी
B. माहिया और बारहमासा
C. ढोला-मारू
D. बाउल और भतियाली
Ans: बाउल और भतियाली।
Q8. सोनी-महीवाल कहाँ का लोकगीत है?
A. बंगाल का
B. बिहार का
C. पंजाब का
D. उत्तर प्रदेश का
Ans: पंजाब का।
Q9. इन लोकगीतों की सफलता का क्या कारण
A. इनका सरल होना
B. इनकी समझी जा सकने वाली भाषा
C. दोहों और सोरठे का प्रयोग
D. इनका वीर रस
Ans: इनकी समझी जा सकने वाली भाषा।
Q10. राजस्थानी के लोकगीत कौन-से हैं?
A. सारंग और पीलू
B. पहाड़ी और बारहमासा
C. ढोला-मारू
D. कहरवा और बिरहा
Ans: ढोला-मारू।
Q11.

भोजपुरी में करीब तीस-चालीस बरसों से ‘बिदेसिया’ का प्रचार हुआ है। गाने वालों के अनेक समूह इन्हें गाते हुए देहात में फिरते हैं। उधर के जिलों में विशेषकर बिहार में बिदेसिया से बढ़कर दूसरे गाने लोकप्रिय नहीं हैं। इन गीतों में अधिकतर रसिकप्रियों और प्रियाओं की बात रहती है, परदेशी प्रेमी की और इनसे करुणा और विरह का रस बरसता है।
जंगल की जातियों आदि के भी दल-गीत होते हैं जो अधिकतर बिरहा आदि में गाए जाते हैं। पुरुष एक ओर और स्त्रियाँ दूसरी ओर एक-दूसरे के जवाब के रूप में दल बाँधकर गाते हैं और दिशाएँ गुंजा देते हैं। पर इधर कुछ काल से इस प्रकार के दलीय गायन का ह्रास हुआ है।
एक दूसरे प्रकार के बड़े लोकप्रिय गाने आल्हा के हैं। अधिकतर ये बुंदेलखंडी में गाए जाते हैं। आरंभ तो इसका चंदेल राजाओं के राजकवि जगनिक से माना जाता है जिसने आल्हा-ऊदल की वीरता का अपने महाकाव्य में बखान किया।

Question

विदेशिया का प्रचार किस बोली में अधिक हुआ है?
A. छत्तीसगढ़ी
B. बुंदेलखंडी
C. भोजपुरी
D. मैथिली
Ans: भोजपुरी।
Q12. “बिदेशिया’ गीत किस प्रकार के होते हैं?
A. प्रेम के
B. वीर रस के
C. हँसी के
D. करुणा एवं विरह के
Ans: करुणा एवं विरह के।
Q13. जंगल की जातियों के गीत किस प्रकार गाए जाते हैं?
A. अकेले
B. केवल स्त्रियाँ ही गाती हैं
C. केवल पुरुष ही गाते हैं
D. स्त्रियाँ और पुरुष दल बनाकर गाते हैं
Ans: स्त्रियाँ और पुरुष दल बनाकर गाते हैं
स्त्रियाँ और पुरुष दल बनाकर।
Q14. आल्हा किस क्षेत्र का लोकगीत है?
A. बुंदेलखंड का
B. भोजपुरी का
C. पंजाब का
D. राजस्थान का
Ans: बुंदेलखंड का।
Q15. ‘आल्हा’ का आरंभ किस कवि से माना जाता
A. राजकवि रसखान से
B. राजकवि जगनिक से
C. चंदरबरदाई से
D. कुम्भन दास से
Ans: राजकवि जगनिक से।
Q16. लोकगीतों की भाषा कैसी होती है?
A. संस्कृतनिष्ठ
B. शास्त्रीय
C. आम बोलचाल की
D. अनगढ़
Ans: आम बोलचाल की
Q17. हमारे देश में किन गीतों की संख्या ज्यादा है?
A. बाल गीतों की
B. प्रेम गीतों की
C. हास्य गीतों की
D. स्त्रियों द्वारा गाए जाने वाले गीतों की
Ans: स्त्रियों द्वारा गाए जाने वाले गीतों की
Q18. गढ़वाल, किन्नौर आदि में गाए जाने वाले लोकगीतों का क्या नाम है?
A. पहाड़ी
B. माहिया
C. गरबा
D. आल्हा
Ans: पहाड़ी
Q19. स्त्रियाँ अपने गीत किस वाद्य यंत्र की मदद से गाती हैं?
A. हारमोनियम
B. सितार
C. ढोलक
D. तबला
Ans: ढोलक
Q20. ‘लोकगीत’ पाठ के लेखक कौन हैं?
A. प्रेमचंद
B. विष्णु प्रभाकर
C. विनय महाजन
D. भगवत शरण उपाध्याय
Ans: भगवत शरण उपाध्याय

CBSE Solutions | Ncert Solutions Hindi Class 6


NCERT Solutions | MCQ Class 9 Science


NCERT | Class 9 Science Solutions

Class 6 Hindi MCQs Questions with Answers Vasant Bhag 1

Class 6 Hindi MCQs Questions with Answers Baal Raam Katha

MCQ Questions for Class 6 Hindi Grammar with Answers व्याकरण

NCERT SOLUTIONS

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post