NCERT Solutions | Class 1 Hindi Rimjhim Chapter 10

NCERT Solutions | Class 1 Hindi Rimjhim Chapter 10 | पगड़ी 

NCERT Solutions for Class 1 Hindi Rimjhim Chapter 10 पगड़ी

CBSE Solutions | Hindi Class 1

Check the below NCERT Solutions for Class 1 Hindi Rimjhim Chapter 10 पगड़ी Pdf free download. NCERT Solutions Class 1 Hindi  were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided पगड़ी Class 1 Hindi NCERT Solutions to help students understand the concept very well.

NCERT | Class 1 Hindi Rimjhim

NCERT Solutions Class 1 Hindi
Book: National Council of Educational Research and Training (NCERT)
Board: Central Board of Secondary Education (CBSE)
Class: 1
Subject: Hindi
Chapter: 10
Chapters Name: पगड़ी
Medium: English

पगड़ी | Class 1 Hindi | NCERT Books Solutions

You can refer to MCQ Questions for Class 1 Hindi Rimjhim Chapter 10 पगड़ी to revise the concepts in the syllabus effectively and improve your chances of securing high marks in your board exams.

NCERT Solutions For Class 1 Hindi Chapter 10 Pagadee

कविता का सारांश

‘पगड़ी’ एक बड़ी रोचक कविता है, जिसके रचनाकार सर्वेश्वरदयाल सक्सेना हैं। इस कविता में विचित्र स्थितियों का सामना करती एक पगड़ी का वर्णन किया गया है। कवि कह रहा है कि एक पगड़ी को रगड़-रगड़कर इतना साफ़ किया गया कि मैल तो रह गई, किंतु पगड़ी फट गई। इस पर पगड़ी की हट्टी-कट्टी मालकिन इतनी झगड़ी कि मैल और पगड़ी दोनों ही तर-बतर हो गए।

काव्यांशों की व्याख्या

1. मैली पगड़ी,
इतनी रगड़ी,
इंतनी रगड़ी,
इतनी रगड़ी,
इतनी रगड़ी,
रह गया मैल,
न रह गई पगड़ी।

शब्दार्थ : मैली-गंदी। पगड़ी-सिर पर लपेटकर बाँधने का कपड़ा। मैल- गंदगी

प्रसंग : प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक रिमझिम, भाग-1 में संकलित कविता ‘पगड़ी’ से ली गई हैं। इस कविता के रचयिता सर्वेश्वरदयाल सक्सेना हैं। इसमें कवि ने एक पगड़ी के विषय में बताया है।

व्याख्याः इन पंक्तियों के माध्यम से कवि कहता है कि एक मैली पगड़ी को नौकर ने रगड़-रगड़कर इतना साफ किया कि वह तो फट गई लेकिन उसका मैल खत्म नहीं हुआ।

2. हट्टी-कट्टी।
मोटी-तगड़ी,
मलकिन झगड़ी,
इतनी झगड़ी,
इतनी झगड़ी,
इतनी झगड़ी,
इतनी झगड़ी,
तर गया मैल,
और तर गई पगड़ी।

शब्दार्थ : हट्टी-कट्टी-मोटी-ताजी। तर जाना-पूरी तरह से मुक्त हो जाना।

प्रसंग : पूर्ववत।

व्याख्या : नौकर के द्वारा पगड़ी की मैल को साफ़ किए जाने के क्रम में उसके फट जाने पर उसकी मालकिन ने खूब झगड़ा किया। उसने इतना झगड़ा किया कि इसमें पगड़ी और मैल दोनों ही तर गए।

प्रश्न-अभ्यास

(पाठ्यपुस्तक से)

सफाई

प्रश्न 1. मालकिन ने मैली पगड़ी खूब रगड़ी। तुम इन चीज़ों को किससे साफ़ करोगे?
उत्तर :-
  1. कागज़ – रबड़ से
  2. बर्तन – बर्तन धोने वाले साबुन से
  3. पत्ते – पानी से
  4. जूते – ब्रश से
  5. दाँत – ब्रश से
प्रश्न 2. पगड़ी को खूब रगड़ा तो पगड़ी फट गई। बताओ, इनको खूब रगड़ोगे तो क्या होगा?
उत्तर :-
  1. कागज़ – फट जाएगा
  2. बर्तन – घिस जाएगा
  3. जूते – फट जाएँगे
  4. स्वेटर – फट जाएगा
  5. फ़र्श – चमक जाएगा
NCERT Class 1 Hindi Rimjhim

Class 1 Hindi Chapters | Hindi Class 1 Chapter 10

Chapterwise NCERT Solutions for Class 1 Hindi

NCERT Solutions for Class 1 to 5

NCERT SOLUTIONS

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post