NCERT Solutions | Class 1 Hindi Rimjhim Chapter 19

NCERT Solutions | Class 1 Hindi Rimjhim Chapter 19 | चार चने 

NCERT Solutions for Class 1 Hindi Rimjhim Chapter 19 चार चने

CBSE Solutions | Hindi Class 1

Check the below NCERT Solutions for Class 1 Hindi Rimjhim Chapter 19 चार चने Pdf free download. NCERT Solutions Class 1 Hindi  were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided चार चने Class 1 Hindi NCERT Solutions to help students understand the concept very well.

NCERT | Class 1 Hindi Rimjhim

NCERT Solutions Class 1 Hindi
Book: National Council of Educational Research and Training (NCERT)
Board: Central Board of Secondary Education (CBSE)
Class: 1
Subject: Hindi
Chapter: 19
Chapters Name: चार चने
Medium: English

चार चने | Class 1 Hindi | NCERT Books Solutions

You can refer to MCQ Questions for Class 1 Hindi Rimjhim Chapter 19 चार चने to revise the concepts in the syllabus effectively and improve your chances of securing high marks in your board exams.

NCERT Solutions For Class 1 Hindi Chapter 19 Chaar Chane

कविता का सारांश

‘चार चने’ कविता के रचयिता निरंकारदेव सेवक हैं। इस कविता में कवि ने यह बताया है कि यदि उसके पास पैसे होते तो वह क्या करता। कवि कहता है कि यदि उसके पास पैसे होते तो वह चार चने लाता। उनमें से एक चना वे तोते को खिलाते। चना खाते ही तोता टाँय-टॉय गाता और उन्हें बड़ा मज़ा आता। कवि फिर कहता है कि उसके पास यदि पैसे होते तो वह चार चने लाता। उनमें से एक चना वह घोड़े को खिलाता। इससे घोड़ा उन्हें पीठ पर बैठाता और उसे बड़ा मज़ा आता। अंत में, कवि पुन: कहता है कि यदि उसके पास पैसे होते तो वह चार चने लाता और एक चना चूहे को खिलाता। चूहा जब चना खाता तो उसका दाँत टूट जाता और उन्हें बड़ा मज़ा आता।

काव्यांशों की व्याख्या

1. पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना तोते को खिलाते।
तोते को खिलाते तो टाँय-टाँय गाता,
टाँय-टाँय गाता तो बड़ा मज़ा आता।

प्रसंग: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक रिमझिम, भाग-1 में संकलित कविता ‘चार चने’ से ली गई हैं। इसमें कवि ने यह इच्छा जताई है कि उसके पास यदि पैसे होते तो वह क्या करता।

व्याख्या: इन पंक्तियों में कवि कहता है कि यदि उसके पास पैसे होते तो वह चार चने लाता। चार में से एक चना वह अपने तोते को खिलाता। चना खाते ही तोता टाँय-टाँय गाने लगता और उन्हें बड़ा मज़ा आता।

2. पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते।
घोड़े को खिलाते तो पीठ पर बिठाता,
पीठ पर बिठाता तो बड़ा मज़ा आता।

प्रसंग: पूर्ववत।

व्याख्या: उपर्युक्त पंक्तियों में कवि कहता है कि यदि उसके पास पैसे होते तो वह चार चने लाता। उन चार चनों में से एक चना वह अपने घोड़े को खिलाता। जब घोड़ा चना खाता तो उसे पीठ पर बैठाता और उसे बड़ा मज़ा आता।

3. पैसा पास होता तो चार चने लाते,
चार में से एक चना चूहे को खिलाते।
चूहे को खिलाते तो दाँत टूट जाता,
दाँत टूट जाता तो बड़ा मज़ा आता।

प्रसंग: पूर्ववत।

व्याख्या: प्रस्तुत पंक्तियों में कवि कहता है कि उसके पास यदि पैसे होते तो वह चार चने लाता। चार में से एक चना वह चूहे को खिलाता। चूहा चना खाता तो उसके दाँत टूट जाते। इससे कवि को बहुत मज़ा आता।

प्रश्न-अभ्यास

(पाठ्यपुस्तक से)

चार चने होते तो

प्रश्न 1. चार चने देकर इनसे क्या-क्या करवाया जा सकता है?
उत्तर :-
माली – चार चने देकर माली से फूल-पौधों की देखभाल कराई जा सकती है।………..
हलवाई – चार चने देकर हलवाई से जलेबियाँ ली जा सकती हैं।……………..
दीदी – चार चने देकर दीदी के साथ खेलने पार्क में जाया जा सकता है।…………..
दोस्त – “चार चने ‘देकर दोस्त को अपने घर खेलने के लिए बुलाया जा सकता है।…………….

किसने खाया?
चार चने में से

एक चना तोते को खिलाया।
दूसरा चना ‘घोड़े को खिलाया।
तीसरा चना चूहे को खिलाया।

प्रश्न 2. एक चना बच गया, उसे किसे खिलाओगे?
उत्तर :-
बचे हुए एक चने को मैं अपने पालतू खरगोश को खिलाऊँगा।

NCERT Class 1 Hindi Rimjhim

Class 1 Hindi Chapters | Hindi Class 1 Chapter 19

Chapterwise NCERT Solutions for Class 1 Hindi

NCERT Solutions for Class 1 to 5

NCERT SOLUTIONS

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post