NCERT Solutions | Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 12 | गुरु और चेला

CBSE Solutions | Hindi Class 5
Check the below NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 12 गुरु और चेला Pdf free download. NCERT Solutions Class 5 Hindi were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided गुरु और चेला Class 5 Hindi NCERT Solutions to help students understand the concept very well.
NCERT | Class 5 Hindi Rimjhim
Book: | National Council of Educational Research and Training (NCERT) |
---|---|
Board: | Central Board of Secondary Education (CBSE) |
Class: | 5 |
Subject: | Hindi |
Chapter: | 12 |
Chapters Name: | गुरु और चेला |
Medium: | English |
गुरु और चेला | Class 5 Hindi | NCERT Books Solutions
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 12 Guru aur chela
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 प्रश्न-अभ्यास
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Chapter 12 पाठ्यपुस्तक से
टके की बात
प्रश्न 1.
टका पुराने जमाने का सिक्का था। अगर आजकल सब चीजें एक रुपया किलो मिलने लगे तो उससे किस तरह के फायदे और नुकसान होंगे?
उत्तर :-
फायदा-गरीबों को भी सब चीजें खरीदने का मौका मिलेगा। अमीर-गरीब का भेद खत्म हो जाएगा।
नुकसान-बाजार मंदा पड़ता जाएगा। देश की अर्थव्यवस्था लचर हो जाएगी।
‘टका’ क्रमशः भारत और बांग्लादेश की मुद्राएँ हैं। नीचे लिखे देशों की मुद्राएँ कौन-सी हैं?
सऊदी अरब जापान फ्रांस, इटली इंग्लैंड
उत्तर :-
- सऊदी अरब – दीनार
- जापान – येन
- फ्रांस – यूरो
- इटली – यूरो
- इंग्लैंड – पाउंड
कविता की कहानी
प्रश्न 1.
इस कविता की कहानी अपने शब्दों में लिखो।
उत्तर :-
इस प्रश्न के उत्तर: के लिए कविता का सारांश देखें।
उत्तर :-
विद्यार्थी स्वयं करें। प्रश्न 3. कविता को ध्यान से पढ़कर ‘अंधेर नगरी’ के बारे में कुछ वाक्य लिखो।
(सड़कें, बाजार, राजा का राजकाज)
उत्तर :-
- सड़कें-अंधेर नगरी में सड़कें चमकदार थीं।
- बाजार-अंधेर नगरी के बाजार में सब चीजें टके सेर बिकती थीं।
- राजा का राजकाज-अंधेर नगरी का राजा मूर्ख था। इसलिए उसका राजकाज सही नहीं था। प्रजा बहुत दुखी रहती थी। ऐसे राजा से मुक्ति चाहती थी।
उत्तर :-
हाँ, ऐसे देश को ही तो ‘अंधेर नगरी’ कहते हैं क्योंकि इस नगरी का राजा निहायत मूर्ख था। उसे यह भी पता । नहीं था कि सही क्या है गलत क्या है, किसे सजा चाहिए, किसे शाबाशी। उसके राज में प्रजा काफी दुखी रहती थी, उससे मुक्ति चाहती थी।
कविता की बात
प्रश्न 1.
“प्रजा खुश हुई जब मरा मूर्ख राजा ।”
(क) अँधेर नगरी की प्रजा राजा के मरने पर खुश क्यों हुई? ।
(ख) यदि वे राजा से परेशान थे तो उन्होंने उसे खुद क्यों नहीं हटाया? आपस में चर्चा करो।
उत्तर :-
(क) मूर्ख को कोई नहीं चाहता क्योंकि वह हमेशा लोगों की परेशानी का कारण बनता है। अंधेर नगरी की प्रजा राजा के मरने पर इसलिए खुश हुई क्योंकि वह मूर्ख था। उसके मरने से उनकी वर्षों की तमन्ना पूरी हुई। वे राजा की मूर्खतापूर्ण शासन-व्यवस्था से बड़े दुखी थे। अब उनके दुख का अंत हो गया।
(ख) उन्होंने ऐसे राजा को खुद इसलिए नहीं हटाया क्योंकि यह काम आसान नहीं था। इस काम को – सफलतापूर्वक करने के लिए उन्हें किसी योग्य व्यक्ति के नेतृत्व में एकजुट होना पड़ता। सबको एकजुट करना भी मुश्किल काम होता है, और यदि काम हो भी जाए तो काफी समय लगता है।
(1) गुरुजी ने क्या बात कही थी?
(2) राजा यह बात सुनकर फाँसी पर लटक गया। तुम्हारे विचार से गुरुजी ने जो बात कही, क्या वह सच थी?
(3) गुरुजी ने यह बात कहकर सही किया या गलत? आपस में चर्चा करो।
उत्तर :-
(1) यह मुहूर्त फाँसी पर चढ़ने के लिए सबसे शुभ है। इस मुहूर्त में जो फाँसी पर चढ़ेगा वह चक्रवर्ती राजा बनेगा और उसके सिर पर पूरे संसार का छत्र होगा।
(2) बिल्कुल नहीं। राजा मूर्ख था। इसलिए गुरुजी की बात को सच मान लिया।
(3) बिल्कुल सही किया। ऐसा करके उन्होंने न केवल अपने निर्दोष चेले को बचाया बल्कि उस नगरी की सारी प्रजा को भी बचा लिया। प्रजा ऐसे मूर्ख राजा से मुक्ति चाहती थी। उनकी इच्छा गुरुजी ने पूरी की।
अलग तरह से
● अगर कविता ऐसे शुरू हो तो आगे किस तरह बढ़ेगी?
थी बिजली और उसकी सहेली थी बदली
उत्तर :-
फिर से एक बार कविता पढ़ो और इस प्रश्न को स्वयं करो।
क्या होता यदि…
1. मंत्री की गर्दन फैदे के बराबर की होती?
2. राजा गुरुजी की बातों में न आता?
3. अगर संतरी कहता कि “दीवार इसलिए गिरी क्योंकि पोली थी” तो महाराज किस-किस को बुलाते? आगे क्या होता?
उत्तर :-
1. उसे फाँसी पर चढ़ा दिया जाता।
2. वह जीवित रहता और उसकी शासन व्यवस्था डगमगाती हुई चलती रहती। साथ ही चेले को फाँसी मिल जाती।
3. स्वयं करो।
शब्दों की छानबीन
प्रश्न 1.
नीचे लिखे वाक्य पढ़ो। जिन शब्दों के नीचे रेखा खिंची है, उन्हें आजकल कैसे लिखते हैं, यह भी बताओ।
(क) न जाने की अंधेर हो कौन छन में!
(ख) गुरु ने कहा तेज ग्वालिन न भुग री!
(ग) इसी से गिरी, यह न मोटी घनी थी!
(घ) ये गलती न मेरी, यह गलती बिरानी!
(ङ) न ऐसी महूरत बनी बढ़िया जैसी!
उत्तर :-
(क) छन-क्षण
(ख) भग-भाग
(ग) घनी-गहरी
(घ) बिरानी-परायी
(ङ) महूरत-मुहूर्त।
पटापट चकाचक फटाफट चटाचट झकाझक खटाखट चटपट।
(i) आँधी के कारण पेड़ से …………………. फल गिर रहे हैं।
(ii) हंसा अपना सारा काम …………………… कर लेती है।
(iii) आज रहमान ने …………………… सफेद कुर्ता पाजामा पहना है।
(iv) उस भुक्खड़ ने …………………… सारे लडू खा डाले।
(v) सारे बर्तन धुलकर …………………………. हो गए।
उत्तर :-
(i) पटापट
(ii) फटाफट
(iii) झकाझक
(iv) चटपट
(v) चकाचक
NCERT Class 5 Hindi Rimjhim
Class 5 Hindi Chapters | Hindi Class 5 Chapter 12
Chapterwise NCERT Solutions for Class 5 Hindi
-
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 1 राख की रस्सी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 2 फ़सलों का त्योहार
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 3 खिलौनेवाला
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 4 नन्हा फ़नकार
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 5 जहाँ चाह वहाँ राह
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 6 चिट्टी का सफ़र
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 7 डाकिए की कहानी, कँवरसिंह की जुबानी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 8 वे दिन भी क्या दिन थे
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 9 एक माँ की बेबसी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 10 एक दिन की बादशाहत
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 11 चावल की रोटियाँ
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 12 गुरु और चेला
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 13 स्वामी की दादी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 14 बाघ आया उस रात
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 15 बिशन की दिलेरी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 16 पानी रे पानी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 17 छोटी-सी हमारी नदी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 18 चुनौती हिमालय की
NCERT Solutions for Class 1 to 5
-
NCERT Solutions for Class 1
NCERT Solutions for Class 2
NCERT Solutions for Class 3
NCERT Solutions for Class 4
NCERT Solutions for Class 5
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)