NCERT Solutions | Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 15 | बिशन की दिलेरी

CBSE Solutions | Hindi Class 5
Check the below NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 15 बिशन की दिलेरी Pdf free download. NCERT Solutions Class 5 Hindi were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided बिशन की दिलेरी Class 5 Hindi NCERT Solutions to help students understand the concept very well.
NCERT | Class 5 Hindi Rimjhim
Book: | National Council of Educational Research and Training (NCERT) |
---|---|
Board: | Central Board of Secondary Education (CBSE) |
Class: | 5 |
Subject: | Hindi |
Chapter: | 15 |
Chapters Name: | बिशन की दिलेरी |
Medium: | English |
बिशन की दिलेरी | Class 5 Hindi | NCERT Books Solutions
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 15 Bishan ki dileri
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Chapter 15 प्रश्न-अभ्यास
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Chapter 15 पाठ्यपुस्तक से
कहानी से
प्रश्न 1.
जी हाँ, हमारे पास लाइसेंस वाली बंदूकें हैं। सरपंच माधोसिंह भी हमें जानता है।” शिकारियों ने कर्नल साहब से क्या सोचकर ऐसा कहा होगा?
उत्तर :-
शिकारियों ने कर्नल साहब से ऐसा इसलिए कहा होगा ताकि कर्नल साहब यह समझ जाएं कि वे (शिकारी) अवैध -रूप से तीतर का शिकार नहीं कर रहे हैं। बल्कि उन्हें सरकार से लाइसेंस वाली बंदूकें मिली हैं। इतना ही नहीं, वे यह भी साबित करना चाहते थे कि वे उस इलाके में अजनबी नहीं है। उन्हें वहाँ का सरपंच माधोसिंह अच्छी तरह जानता है।
उत्तर :-
घायल तीतर को देखकर बिशन का दिल पिघल गया। वह उसको घायल अवस्था में असहाय नहीं छोड़ सकता था।
अतः उसने उसे उठा लिया और उचित इलाज करके तीतर को बचा लिया। प्रश्न 3. घायल तीतर को बचाने के लिए उसे किस तरह की परेशानियाँ हुईं?
उत्तर :-
उसने झाड़ियों से गुजरकर बड़ी मुश्किल से घायल तीतर को पकड़ा। शिकारियों से बचने के लिए उसे कैंटीले तारों की बाड़ में से होकर गुजरना पड़ा। उसे घुटने के बल भी चलना पड़ा। बहुत सँभलकर चलने पर भी उसके हाथ-पाँव पर काँटों की बहुत-सी खरोंचें उभर आईं। खरोंचों से खून भी निकलने लगा। कमीज की एक आस्तीन भी फट गई जिसके कारण माँ से डाँट खानी पड़ सकती थी। उसे चिमनी के पीछे छिपना पड़ा। तीतर को बड़ी मुश्किल से एक टोकरी में छिपा सका। प्रश्न 4. घायल तीतर अगर तुम्हें मिला होता, तो क्या तुम उसे पालते या अच्छा होने पर छोड़ देते? क्यों?
उत्तर :-
घायल तीतर को बिल्कुल स्वस्थ होने तक मैं उसे अपने पास रखता। फिर उसे छोड़ देता ताकि वह स्वच्छंद जीवन जी सके।
भाषा की बात
प्रश्न 1.
इन वाक्यों को अपने शब्दों में लिखो।
(i) सुबह की हल्की धूप में खेत सुनहरे दिखाई दे रहे थे।
(ii) वह इतना तेज़ चल रहा था मानो उसके पंख लग गए हों।
उत्तर :-
(i) सुबह की हल्की धूप खेतों में खिल रही थी।
(ii) वह इतना तेज चल रहा था जैसे उसके पैरों में पंख लगे हों।
(क) मास्टर साहब ने अप्पाराव को ………………… पास बुलाकर कहा, ………………… कल ………………… घर आना। (मैं, अपना, तुम)
(ख) सेंटीला ………………… घर नागालैंड के किस शहर में है? (तुम)
(ग) सुधा ने ………………… बुआ से पूछा, पापा ………………… कितने बड़े हैं? (आप)
(घ) मोहन को समझ में नहीं आ रहा कि ………………… क्या करना चाहिए? (वह)
(ङ) विमल ने ………………… अफ़सर को याद दिलाया कि ………………… चार बजे बैठक में जाना है। (आप, वह)
उत्तर :-
(क) अपने, तुम
(ख) तुम्हारा
(ग) अपनी, आपसे
(घ) उसे
(ङ) अपने, उन्हें। प्रश्न 3. इन वाक्यों को पूरा करो
(क) वह इतना धीरे चल रहा था, मानो ……………………….
…………………………………………………….
(ख) रात में चमकते तारे ऐसे दिख रहे थे, मानो ………………………
……………………………………………………………..
(ग) तुम तो मंगल ग्रह के बारे में ऐसे बता रहे हो, मानो ………………….
………………………………………………………………….
(घ) बिल्ली चूहे को ऐसी ललचाई नज़रों से देख रही थी, मानो ……………….
……………………………………………………………………
उत्तर :-
(क) चीटी चल रही हो।
(ख) आकाश में दूधिया चादर बिछा हो।
(ग) तुम वहाँ के बाशिंदे हो।
(घ) अभी खा जाएगी उसे।।
फसलों के इर्द-गिर्द
प्रश्न 1.
इस कहानी में सेबों के खेत और सीढ़ीनुमा खेत का ज़िक्र आया है। अनुमान लगाकर बताओ कि यह कहानी भारत के किस भौगोलिक क्षेत्र की होगी और वहाँ सीढ़ीनुमा खेती क्यों की जाती होगी?
उत्तर :-
यह कहानी भारत के पहाड़ी इलाके की होगी। पहाड़ी इलाकों में समतल भूमि नहीं होती। वहाँ पहाड़ों को यथासंभव काट-काटकर सीढ़ीनुमा बनाया जाता है और उसी पर खेती की जाती है। ऐसे में भारी बारिश का पानी फसलों के बीच टिक नहीं पाता हैं जो कि अच्छी फसल के लिए आवश्यक है। बर्फ भी पिघलकर फिसल जाता है और खेती बर्बाद नहीं होती है।
(क) ये कीटनाशक दवाएँ कीड़ों को नष्ट करती हैं। इनसे इनका सेवन करने से क्या हमें भी नुकसान होता होगा? पता करो और कक्षा में बातचीत करो।
(ख) ऐसे में फलों और सब्जियों का इस्तेमाल करने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होगा?
उत्तर :-
(क) कीटनाशक दवाएँ फलों, सब्जियों और अनाज की फसलों को कीड़ों से बचाती हैं। लेकिन जब हम इन्हें खाते हैं तो ये हमें भी नुकसान पहुँचाती हैं। हमारा पाचन तंत्र गड़बड़ हो जाता है।
(ख) फलों और सब्जियों को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह धोकर उन्हें पोंछ लेना चाहिए। जहाँ तक संभव हो उनके छिलके को उतार लेना चाहिए।
तुम्हारे आस-पास
प्रश्न 1.
कर्नल दत्ता ने घायल तीतर को गेंदे की पत्तियों का रस पिलाने के लिए कहा। पत्तों का इस्तेमाल कई कामों के लिए होता है। नीचे लिखी पत्तियों का इस्तेमाल किसलिए होता है?
उत्तर :-
- तुलसी-तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल पूजा-पाठ तथा चाय बनाने में होता है।
- नीम-फोड़े-फुसी निकलने पर नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से नहाया जाता है, पत्तियों को पीसकर घाव पर उसका लेप भी चढ़ाया जाता है।
- मीठा नीम-सब्जियों तथा दाल को अधिक जायकेदार बनाने में मीठे नीम की पत्तियों को इस्तेमाल होता है।
- आम-पूजा-पाठ में आम की पत्तियों का उपयोग होता है।
- अमरूद-दवा बनाने में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल होता है।
- तेजपत्ता-सब्जियों को जायकेदार बनाने में तेजपत्ता का प्रयोग होता है।
- केला-पूजा-पाठ में केले के पत्ते का प्रयोग होता है।
- सागवान-इनके पत्तों से दोने तथा पत्तल बनाए जाते हैं।
(क) इस बॉक्स में क्या-क्या चीजें होती हैं?
(ख) इसका इस्तेमाल कब-कब किया जाता है?
उत्तर :-
(क) प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स में रूई, डिटॉल, क्रेप बैन्डेड, छोटी कैंची, घाव पर लगाने के लिए मलहम, पट्टी, पुदीन हरा आदि चीजें होती हैं।
(ख) इसका इस्तेमाल तब होता है जब किसी को मामूली चोट लग जाती है, या शरीर के किसी अंग से खून निकलने लगती है। प्रश्न 3. तुमने पर्यावरण अध्ययन में पढ़ा होगा कि पहाड़ी क्षेत्रों में आमतौर पर छतें ढलावदार बनाई जाती हैं। सोचकर बताओ ऐसा क्यों किया जाता है?
उत्तर :-
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी खूब होती है। वर्षा भी उतनी ही अधिक होती है। इसीलिए उन क्षेत्रों में छतें ढलावदार बनाई जाती हैं ताकि पानी बिना रुकावट बह जाए और बर्फ भी पिघलकर नीचे गिर जाए।
पहाड़ी इलाका
इस कहानी में पहाड़ी, घाटी, शब्दों का इस्तेमाल हुआ है। पहाड़ी इलाके से जुड़े हुए और शब्द सोचकर लिखो।
जैसे-ढलान, चट्टान आदि।
उत्तर :-
पथरीला, चोटी, सीढ़ीनुमा, झाड़ी, टेढ़ा-मेढ़ा, पहाड़ी नदी, बर्फीला, पहाड़, संकरा आदि।
तीतर
प्रश्न 1.
पहेली-तीतर के दो आगे तीतर
तीतर के दो पीछे तीतर
बोलो कितने तीतर
उत्तर :-
तीन तीतर।
उत्तर :-
तीतर कम ऊँचाई तक उड़ान भरने वाला एक छोटा पक्षी है। इसके पंख छोटे-छोटे होते हैं तथा यह देखने में सुंदर प्रतीत होता है। यह ज्यादातर झुंड में रहना पसंद करता है। प्रश्न 3. तीतर के बारे में और जानकारी इकट्ठा करो। जैसे-तीतर का घोंसला। वह क्या खाता है आदि।
उत्तर :-
विद्यार्थी स्वयं करें।
NCERT Class 5 Hindi Rimjhim
Class 5 Hindi Chapters | Hindi Class 5 Chapter 15
Chapterwise NCERT Solutions for Class 5 Hindi
-
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 1 राख की रस्सी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 2 फ़सलों का त्योहार
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 3 खिलौनेवाला
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 4 नन्हा फ़नकार
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 5 जहाँ चाह वहाँ राह
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 6 चिट्टी का सफ़र
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 7 डाकिए की कहानी, कँवरसिंह की जुबानी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 8 वे दिन भी क्या दिन थे
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 9 एक माँ की बेबसी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 10 एक दिन की बादशाहत
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 11 चावल की रोटियाँ
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 12 गुरु और चेला
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 13 स्वामी की दादी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 14 बाघ आया उस रात
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 15 बिशन की दिलेरी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 16 पानी रे पानी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 17 छोटी-सी हमारी नदी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 18 चुनौती हिमालय की
NCERT Solutions for Class 1 to 5
-
NCERT Solutions for Class 1
NCERT Solutions for Class 2
NCERT Solutions for Class 3
NCERT Solutions for Class 4
NCERT Solutions for Class 5
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)