NCERT Solutions | Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 3 | खिलौनेवाला

CBSE Solutions | Hindi Class 5
Check the below NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 3 खिलौनेवाला Pdf free download. NCERT Solutions Class 5 Hindi were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided खिलौनेवाला Class 5 Hindi NCERT Solutions to help students understand the concept very well.
NCERT | Class 5 Hindi Rimjhim
Book: | National Council of Educational Research and Training (NCERT) |
---|---|
Board: | Central Board of Secondary Education (CBSE) |
Class: | 5 |
Subject: | Hindi |
Chapter: | 3 |
Chapters Name: | खिलौनेवाला |
Medium: | English |
खिलौनेवाला | Class 5 Hindi | NCERT Books Solutions
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 3 Khilonevala
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Chapter 3 प्रश्न-अभ्यास
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Chapter 3 पाठ्यपुस्तक से
कविता, और तुम
प्रश्न 1.
तुम्हें किसी-न-किसी बात पर रूठने के मौके तो मिलते ही होंगे|
(क) अक्सर तुम किस तरह की बातों पर रूठती हो?
(ख) माँ के अलावा घर में और कौन-कौन हैं जो तुम्हें मनाते हैं?
उत्तर :-
(क) जब मम्मी-पापा मुझे डाँटते हैं या मेरा भाई मुझे टी.वी. नहीं देखने देता है।
(ख) माँ के अलावा घर में मेरे पिताजी और दादा जी हैं। दादाजी मुझे बहुत प्यार-दुलार देते हैं।
उत्तर :-
ऐसे त्योहारों में दशहरा मुख्य है। इस दिन राम ने रावण का वध करके बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की।
उस दिन से हर साल यह त्योहार बड़े धूमधाम से पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। प्रश्न 3. तुमने रामलीला के जरिए या फिर किसी कहानी के जरिए रामचन्द्र के बारे में जाना-समझा होगा। तुम्हें उनकी कौन-सी बातें अच्छी लगीं?
उत्तर :-
अपने माता-पिता के प्रति उनकी आज्ञाकारिता मुझे सबसे अच्छी लगी। इसके अतिरिक्त और भी कई गुण उनमें थे जो मुझे बहुत अच्छे लगते हैं, जैसे-उनका उच्च आदर्श, उनका त्याग, उनका धैर्य, उनकी कर्तव्यपरायणता आदि। प्रश्न 4. नीचे दिए गए भाव कविता की जिन पंक्तियों में आए हैं, उन्हें छाँटो
(क) खिलौनेवाला साड़ी नहीं बेचता है।
(ख) खिलौनेवाला बच्चों को खिलौने लेने के लिए आवाजें लगा रहा है।
(ग) मुझे कौन-सा खिलौना लेना चाहिए-उसमें माँ की सलाह चाहिए।
(घ) माँ के बिना कौन मनाएगा और कौन गोद में बिठाएगा।
उत्तर :-
(क) कभी खिलौनेवाला भी माँ
क्या साड़ी ले आता है।
(ख) नए खिलौने ले लो भैया
जोर-जोर वह रहा पुकार।
(ग) कौन खिलौने लेता हूँ मैं
तुम भी मन में करो विचार।
(घ) तो कौन मना लेगा
कौन प्यार से बिठा गोद में
मनचाही चीजें देगा। प्रश्न 5. मूंगफली ले लो मूंगफली!
गरम करारी टाइम पास मूंगफली!’
तुमने फेरीवालों को ऐसी आवाजें लगाते ज़रूर सुना होगा। तुम्हारे गली-मोहल्ले में ऐसे कौन-से फेरीवाले आते हैं और किस ढंग से आवाज़ लगाते हैं? उनका अभिनय करके दिखाओ। वे क्या बोलते हैं, उसका भी एक संग्रह तैयार करो।
उत्तर :-
- कबाड़ीवाला—कबाड़ी… कबाड़ीवाला, रद्दी पेपर वाला।
- सब्जीवाला-दस का सवा किलो आलू ले लो, हरे-भरे मटर ले लो, प्याज ले लो…।
- फलवाला-इलाहाबाद का बढ़िया-मीठा अमरूद ले लो, सेब, संतरा, चिकू… ले लो।
नोट-विद्यार्थी इसमें कुछ फेरीवाले का नाम जोड़ सकते हैं। उनका अभिनय वे घर में अपने माता-पिता के सामने करें।
खेल-खिलौने
प्रश्न 1.
(क) तुम यहाँ लिखे खिलौनों में से किसे लेना पसंद करोगी। क्यों?
गेंद | हवाई जहाज़ | मोटरगाड़ी |
रेलगाड़ी | फिरकी | गुड़िया |
बर्तन सेट | धनुष-बाण | बल्ला या कुछ और |
मैं रेलगाड़ी लेना पसंद करूंगी क्योंकि चलते समय इससे जो ‘छुक-छुक’ की आवाज निकलती है, वह मुझे बेहद अच्छा लगता है।
(ख) तुम अपने साथियों के साथ कौन-कौन से खेल खेलती हो?
उत्तर :-
मैं अपने साथियों के साथ कबड्डी, लुका-छिपी, खो-खो, बैंडमिन्टन आदि खेल खेलती हूँ।
- पानवाले की दुकान आज बंद है।
- मेरी दिल्लीवाली मौसी बस कंडक्टर हैं।
- महमूद पाँच बजे वाली बस से आएगा।
- नंदू को बोलने वाली गुड़िया चाहिए।
- दाढ़ीवाला आदमी कहाँ है?
- इस सामान को ऊपर वाले कमरे में रख दो।
- मैं रात वाली गाड़ी से जम्मू जाऊँगी।
- पान – संज्ञा
- दिल्ली – संज्ञा
- पाँच – विशेषण
- बोलना – क्रिया
- दाढ़ी – संज्ञा
- ऊपर – क्रिया-विशेषण
- रात – संज्ञा
तुम्हारी रामलीला
क्या तुमने रामलीला देखी है? रामलीला की किसी एक लघु-कहानी को चुनकर कक्षा में अपनी रामलीला प्रस्तुत करो।
उत्तर :-
विद्यार्थी स्वयं करें।
कविता में कथा
इस कविता में तीन नाम-
राम, कौशल्या और ताड़का आए हैं।
(क) ये तीनों नाम किस प्रसिद्ध कथा के पात्र हैं?
(ख) यहीं रहूँगा कौशल्या मैं तुमको यहीं बनाऊँगा।
इन पंक्तियों का कथा से क्या संबंध है?
(ग) इस कथा के कुछ संदर्भो की बात कविता में हुई है। अपने आस-पास पूछकर इनका पता लगाओ।
- तपसी यज्ञ करेंगे, असुरों को मैं मार भगाऊँगा।
- तुम कह दोगी वन जाने को हँसते-हँसते जाऊँगा।
(क) राम, कौशल्या और ताड़का-ये तीनों नाम रामायण की प्रसिद्ध कथा के पात्र हैं।
(ख) बालक स्वयं को राम और अपनी माँ को कौशल्या के रूप में देखता है। लेकिन वह राम की तरह वन जाने को तैयार नहीं है बल्कि माँ कौशल्या के पास घर में रहना चाहता है।
(ग)
- वन में तपस्या करने वाले ऋषि-मुनियों को राक्षस परेशान करते थे। उनकी शांति भंग करते थे।
- राम ने उन राक्षसों का वध किया जिसके बाद से वे फिर से शाँतिपूर्वक तपस्या करने लगे। राम ने अपने माता-पिता के आदेश पर एक आज्ञाकारी पुत्र की भाँति 14 वर्ष के लिए वन जाना | स्वीकार कर लिया।
NCERT Class 5 Hindi Rimjhim
Class 5 Hindi Chapters | Hindi Class 5 Chapter 3
Chapterwise NCERT Solutions for Class 5 Hindi
-
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 1 राख की रस्सी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 2 फ़सलों का त्योहार
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 3 खिलौनेवाला
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 4 नन्हा फ़नकार
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 5 जहाँ चाह वहाँ राह
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 6 चिट्टी का सफ़र
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 7 डाकिए की कहानी, कँवरसिंह की जुबानी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 8 वे दिन भी क्या दिन थे
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 9 एक माँ की बेबसी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 10 एक दिन की बादशाहत
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 11 चावल की रोटियाँ
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 12 गुरु और चेला
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 13 स्वामी की दादी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 14 बाघ आया उस रात
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 15 बिशन की दिलेरी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 16 पानी रे पानी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 17 छोटी-सी हमारी नदी
NCERT Solutions For Class 5 Hindi Chapter 18 चुनौती हिमालय की
NCERT Solutions for Class 1 to 5
-
NCERT Solutions for Class 1
NCERT Solutions for Class 2
NCERT Solutions for Class 3
NCERT Solutions for Class 4
NCERT Solutions for Class 5
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)