MP govt employee news | परिवीक्षा अवधि 3 साल की होगी
![]() |
MP govt employee news | परिवीक्षा अवधि 3 साल की होगी |
मध्य प्रदेश शासन
सामान्य प्रशासन विभाग
मंत्रालय
वल्लभ भवन भोपाल - 462004
क्रमांक सी. 3-13/2019/3/एफ भोपाल, दिनांक 12 दिसम्बर, 2019
प्रति,
शासन के समस्त विभाग
अध्यक्ष, राजस्व मण्डल, मध्यप्रदेश,ग्वालियर
समस्त संभागीय आयुक्त,
समस्त विभागाध्यक्ष,
समस्त कलेक्टर,
समस्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत,
मध्यप्रदेश।
अध्यक्ष, राजस्व मण्डल, मध्यप्रदेश,ग्वालियर
समस्त संभागीय आयुक्त,
समस्त विभागाध्यक्ष,
समस्त कलेक्टर,
समस्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत,
मध्यप्रदेश।
विषयः- शासकीय सेवा में सीधी भर्ती के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर चयन होने पर 3 वर्ष की परिवीक्षावधि पर नियुक्त किया जाना।
राज्य शासन द्वारा राज्य शासन की सेवाओं में सीधी भर्ती के पद पर निम्नानुसार व्यवस्था की जाती है :-
(अ) मध्यप्रदेश सिविल रोवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 1961 के नियम 8/1) के तहत सीधी भर्ती के पद पर प्रथमतः तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाये ।
(ब) परिवीक्षा अवधि में उस पद के वेतनमान के न्यूनतम का प्रथम वर्ष 70 प्रतिशत, द्वितीय वर्ष में 80 प्रतिशत एवं तृतीय वर्ष में 90 प्रतिशत राशि, स्टायपेंड के रूप में देय होगी। परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर वेतनमान में वेतन दिया जाना प्रारंभ किया जाएगा।
(स) बिन्दु (ब) अनुसार कार्यवाही करने हेतु मध्यप्रदेश मूलभूत नियमों में आवश्यक संशोधन करने हेतु वित्त विभाग को अधिकृत किया जाता है ।
(द) उपरोक्तानुसार विभिन्न विभागों के विभागीय भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन करने हेतु समस्त विभागों को अधिकृत किया जाता है।
2. उपर्युक्त व्यवस्था ऐसी सभी सेवाओं के लिए लागू की जावे, जिनके लिये लोक सेवा आयोग द्वारा चयन परीक्षा नहीं ली जाती है।
3. यह आदेश मंत्रि-परिषद आदेश आयटम क्रमांक-20 दिनांक 27 नवम्बर, 2019 में लिये गए निर्णय के पालन में जारी किये गये हैं।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से,
तथा आदेशानुसार
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)