NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 3: Democracy and Diversity (लोकतंत्र और विविधता)

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 3: Democracy and Diversity (लोकतंत्र और विविधता)

NCERT Solutions for Class 10 Social Science

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 3: Democracy and Diversity

NCERT Solutions for Class 10 Social Science. History, Political Science, Geography and Economics are the part of NCERT Solutions for Class 10. Here we have given CBSE Class 10 Social Science NCERT Solutions of  इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र.
Please find Free NCERT Solutions for Class 10 Social Science Itihas, Bhoogol, Rajniti Vigyan aur Arthshastra in this page. We have compiled detailed Chapter wise Class 10 Social Science NCERT Solutions for your reference.

Here you can get free NCERT Solutions for Class 10 Social Science, Political Science in Hindi of Chapter 3 Democracy and Diversity. All NCERT Book Solutions are given here exercise wise for Democracy and Diversity. NCERT Solutions are helpful in the preparation of several school level, graduate and undergraduate level competitive exams. Practicing questions from Democratic Politics -II NCERT Social Science Political Science Solutions in Hindi for Class 10 Chapter 3 Democracy and Diversity is proven to enhance your subject skills.

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Political Science Chapter 3: लोकतंत्र और विविधता

यहाँ हम आप के लिए लाये है हिंदी में एनसीईआरटी समाधान कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पुस्तक के राजनीति विज्ञान अध्याय 3 लोकतंत्र और विविधता का पूर्ण समाधान | कक्षा 10 के लिए ये एनसीईआरटी समाधान हिंदी माध्यम में पढ़ रहे छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हैं। एनसीईआरटी समाधान कक्षा 10 राजनीति विज्ञान अध्याय 3 लोकतंत्र और विविधता नीचे दिए हुए है।



प्रश्नावली

1. सामाजिक विभाजनों की राजनीति को प्रभावित करने वाले तीन कारकों की चर्चा करें।

उत्तर

सामाजिक विभाजन की राजनीति को प्रवाहित करने वाले तीन कारक निम्न है:
• अपनी पहचान को लेकर लोगों की धारणा है की यदि वह अकेले है तो उसके पहचान का रह पाना मुश्किल हो जाता है।
• राजनीतिक नेताओं द्वारा एक समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हुए यदि राजनेता ऐसी मांगों को उठाते हैं जो संवैधानिक हैं तो ऐसे मांगों को समायोजित करना आसान हो जाता है।
• सरकार की प्रतिक्रिया: यदि किसी समुदाय के वाजिब मांगों को सरकार द्वारा नहीं माना जाता है, तो इससे सामाजिक विभाजन होता है, जिससे देश की अखंडता को खतरा हो सकता है।

2. सामाजिक अंतर कब और कैसे सामाजिक विभाजनों का रूप ले लेते है?

उत्तर

एक सामाजिक असामनता एक सामाजिक विभाजन का रूप ले लेता है जब यह कुछ अन्य सामाजिक असामनताऐं एक साथ आ जाते हैं। उदाहरण के लिए गोरे अमीर और शक्तिशाली थे और अश्वेत गरीब और बेघर थे जिस कारण उनके साथ भेदभाव किया जाता था। जब एक प्रकार का सामाजिक अंतर दूसरे से अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है, तो यह विभाजन का रूप ले लेता है।

3. सामाजिक विभाजन किस तरह से राजनीति को प्रभावित करते हैं? दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर

राजनीतिक दलों के बीच प्रतिस्पर्धा होती है। जब ये राजनीतिक दल कुछ सामाजिक विभाजनों को अपना समर्थन देते हैं, तो इससे राजनीतिक विभाजन हो सकता है। फलस्वरूप देश में संघर्ष, हिंसा या देश के विघटन की संभावना रहती है।
• उत्तरी आयरलैंड एक उदाहरण है जहां धार्मिक विभाजन ने जातीय-राजनीतिक संघर्ष को जन्म दिया। ईसाई धर्म के दो प्रमुख संप्रदाय: 53% प्रोटेस्टेंट और 44% रोमन कैथोलिक देश में हावी था। कैथोलिक उत्तरी आयरलैंड को आयरलैंड गणराज्य में शामिल करना चाहते थे और प्रोटेस्टेंट ब्रिटेन के साथ रहना चाहते थे। इसके कारण वर्षों तक हिंसा हुई और हजारों लोग मारे गए। शांति तब लौटी जब 1998 में ब्रिटेन की सरकार और राष्ट्रवादियों ने एक शांति संधि पर हस्ताक्षर कर संघर्ष विराम की घोषणा की।
• दूसरा उदाहरण यूगोस्लाविया का है जहां राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे की माँगों को मानने से इन्कार कर दिया। प्रत्येक जातीय-धार्मिक समूह एक दूसरे पर हावी होना चाहता था। परिणाम यह हुआ की यूगोस्लाविया सात स्वतंत्र देशों में बाँट गया।

4. ________________ सामाजिक अंतर गहरे सामाजिक विभाजन और तनावों की स्थिति पैदा करते हैं।____________ सामाजिक अंतर सामान्य तौर पर टकराव की स्थिति तक नहीं जाते।

उत्तर

एक ही तरह के सामाजिक अंतर गहरे सामाजिक विभाजन और तनावों की स्थिति पैदा करते हैं। विभिन्न तरह के सामाजिक अंतर सामान्य तौर पर टकराव की स्थिति तक नहीं जाते।

पृष्ठ संख्या: 38

5. सामाजिक विभाजन से निपटने के लिए, निम्नलिखित में से कौन सा कथन लोकतंत्र के बारे में सही नहीं है?
(अ) लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के कारण, सामाजिक विभाजन राजनीति में परिलक्षित होता है।
(ब) लोकतंत्र में समुदायों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से उनकी शिकायतों को सुनाना संभव है।
(स) लोकतंत्र सामाजिक विविधता को समायोजित करने का सबसे अच्छा तरीका है।
(द) लोकतंत्र हमेशा सामाजिक विभाजन के आधार पर समाज का विघटन करता है।

उत्तर

(द) लोकतंत्र हमेशा सामाजिक विभाजन के आधार पर समाज का विघटन करता है।

6. निम्नलिखित तीन कथनों पर विचार करें।
(क) सामाजिक विभाजन तब होता है जब सामाजिक मतभेद अधिक होते हैं।
(ख) यह संभव है कि एक व्यक्ति की कई पहचान हो सकती हैं।
(ग) भारत जैसे बड़े देशों में सामाजिक विभाजन मौजूद हैं।
कौन सा कथन सही है / हैं?
(क) क, ख और ग
(ख) क और ख
(ग) ख और ग
(घ) केवल ग

उत्तर

(ख) क और ख

7. एक तार्किक क्रम में निम्नलिखित कथनों को व्यवस्थित करें और नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तरों का चयन करें।
(क) सामाजिक विभाजन की सभी राजनीतिक अभिव्यक्ति हमेशा खतरनाक हो यह जरुरी नहीं।
(ख) हर देश में किसी न किसी तरह के सामाजिक विभाजन मौजूद रहते ही हैं।
(ग) पार्टियां सामाजिक विभाजन की अपील करके राजनीतिक समर्थन जीतने की कोशिश करती हैं।
(घ) कुछ सामाजिक मतभेदों के परिणामस्वरूप सामाजिक विभाजन हो सकता है।
(क) घ, ख, ग, क
(ख) घ, ख, क, ग
(ग) घ, क, ग, ख
(घ) क, ख, ग, घ

उत्तर

(क) घ, ख, ग, क

8. निम्न में से किस देश को धार्मिक और जातीय पहचान के आधार पर विखंडन का सामना करना पड़ा?
(क) बेल्जियम
(ख) भारत
(ग) यूगोस्लाविया
(घ) नीदरलैंड

उत्तर

(ग) यूगोस्लाविया

9. मार्टिन लूथर किंग जूनियर के 1963 के एक प्रसिद्ध भाषण के निम्नलिखित अंश पढ़ें। वे किस सामाजिक विभाजन की बात कर रहे हैं? उनकी आशंकाएँ और उम्मीदें क्या- क्या थी? क्या आप उनके बयान और मैक्सिको ओलंपिक की घटना के बीच संबंध देखते हैं?
"मेरा एक सपना है कि मेरे चार नन्हें बच्चे एक दिन ऐसे मुल्क में रहेंगे जहाँ उन्हें चमड़ी के रंग के आधार पर नहीं, बल्कि उनके चरित्र के असल गुणों के आधार पर परखा जाएगा। स्वतंत्रता को उसके असली रूप में आने दीजिए। स्वतंत्रता तभी कैद से बाहर आ पाएगी जय यह हर बस्ती, हर गाँव तक पहुँचेगी, हर राज्य और हर शहर में होगी और हम उस दिन को | ला पाएँगे जब ईश्वर की सारी संतानें-अश्वेत स्त्री-पुरुष, गोरे लोग, यहूदी तथा गैर-यहूदी, प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक-हाथ में हाथ डालेंगी और इस पुरानी नीग्रो प्रार्थना को गाएँगी - | 'मिली आज़ादी, मिली आज़ादी! प्रभु बलिहारी, मिली आज़ादी!' मेरा एक सपना है कि एक | दिन यह देश उठ खड़ा होगा और अपने वास्तविक स्वभाव के अनुरूप कहेगा, "हम इस | स्पष्ट सत्य को मानते हैं कि सभी लोग समान हैं।"

उत्तर

अमरीका में मार्टीन लूथर किंग जूनियर के भाषण में नस्लीय भेदभाव का उल्लेख है। वह गोरों के प्रति गोरों द्वारा अपनाई गई अलगाव की नीतियों का जिक्र कर रहे हैं। वह ऐसे देश की आकांक्षा करता है जहां सभी के लिए सुरक्षा होगी ,जहां नस्लीय दुर्व्यवहार नहीं होगा और जहां सभी को उनकी त्वचा के रंग के बराबर माना जाएगा। यह भाषण और मैक्सिको ओलंपिक की घटना दोनों एक आंदोलन का हिस्सा हैं वो अफ्रीकी-अमेरिकी लोगों की दुर्दशा को उजागर करना चाहते थे।

मुख्य-बिंदु

लोकतंत्र : जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा चलाई जाने वाली शासन को लोकतंत्र कहते हैं | 

समरूप समाज : एक ऐसा समाज जिसमें सामुदायिक, सांस्कृतिक या जातीय विभिनाताएँ ज्यादा गहरी नहीं होती है | समरूप समाज कहलाता है | 

दलित: भारत के निर्धन, भूमिहीन और समाज में उपेक्षित लोग जो सामाजिक और आर्थिक स्थिति से पिछड़े हुए होते है | उन्हें दलित कहा जाता है | 

एफ्रो अमेरिकी : अमेरिका में अफ्रीका से लाये गए दासों की संतान को एफ्रो अमेरिकी कहा जाता है | 

अश्वेत शक्ति आन्दोलन : अमेरिका में नस्लवाद मिटाने के लिए 1966 से 1975 तक छेड़ा गया आन्दोलन |

प्रवासी : अस्थाई तौर पर आर्थिक अवसरों के लिए दुसरे देशों या नगरों में जाने वाले लोग प्रवासी कहलाते हैं | 

प्रश्न: सामाजिक विभाजन की राजनीति के परिणाम तय करने वाले तीन कारकों को बताइए | 

उत्तर: 

(i) लोगों में राष्ट्रिय पहचान की भावना के प्रति विश्वास |  

(ii) सरकार विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रति कैसा रूप अपनाती है | 

(iii) राजनितिक दलों का संविधान के दायरे में रहकर कार्य करना | 

प्रश्न: क्या बड़े विभाजन की जगह अनेक छोटे विभाजन लाभकर होते हैं ? क्या राजनीति एकता पैदा करने वाली शक्ति है ? 

उत्तर: 

(i) विभाजन की उपस्थिति समाज के बहु-सांस्कृतिक पहलू के दर्शाता है |

(ii) विभाजन छोटा या बड़ा इस बात पर निर्भर करता है कि लोग स्वयं की पहचान किस रूप में करते है | 

(iii) लोगों की मांग को किस प्रकार उठाया जा रहा है |

(iv) राजनीति देश को एकीकृत करने वाली शक्ति है | परंतु यह इस बात पर निर्भर करता है कि विभिन्न समुदायों के राजनेता के दृष्टिकोण में कितना लचीलापन है | 

प्रश्न: टोमी स्मिथ और जॉन कार्लोस के बीच तीन समानताएँ बताइए | 

उतर: 

(i) दोनों एफ्रो अमेरिकन थे |

(ii) दोनों ने ही मक्सिकों मुकाबले में पदक जीते  थे |

(iii) दोनों ने रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाई थी |

प्रश्न: लोकतंत्र कितने प्रकार का होता है ? प्रत्येक का उदाहरण दीजिए | 

उत्तर: लोकतंत्र दो प्रकार का होता है : 

(i) प्रत्यक्ष लोकतंत्र : प्रत्यक्ष लोकतंत्र में जनता स्वयं प्रत्यक्ष रूप से कानूनों का निर्माण करती है, और शासन करती है | उदाहरण : स्विट्जर्लैंड, अमेरिका आदि | 

(ii) अप्रत्यक्ष लोकतंत्र : अप्रत्यक्ष लोकतंत्र जनता पहले अपने प्रतिनिधि को चुनती है और वे प्रतिनिधि अपने नेता को चुनते है जो शासन चलाता है | उदाहरण : भारत, बेल्जियम आदि | 

प्रश्न: 'सामाजिक विभाजन हमेशा खतरनाक नहीं होते हैं |' इस कथन के पक्ष में उदाहरण दीजिए |  

उत्तर: निम्नलिखित उदाहरण ऐसे है जहाँ सामाजिक विभाजन तो है परन्तु खतरनाक नहीं है | 

(i) उत्तर्री आयरलैंड और नीदरलैंड में अधिकांश लोग कैस्थोलिक और प्रोटेस्टेन्ट इसाई है | 

(ii) उतरी आयरलैंड में अधिकांश कैथोलिक गरीब और भेदभाव से पीड़ित हैं अत: तनाव रहता है | 

(iii) नीदरलैंड में कैथोलिक और प्रोटेस्टेन्ट दोनों ही समान रूप से अमीर  और गरीब है | इसलिए दोनों में भेद भाव नहीं है | 

प्रश्न: टोमी स्मिथ तथा जॉन कार्लोस ने 1968 में, मक्सिकों शहर में हुए ओलम्पिक खेलों के समय, संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाले रंगभेद के मसले के प्रति अंतराष्ट्रीय बिरादरी का ध्यान किस प्रकार आकर्षित किया ? 

उत्तर:

(i) बिना जूते के केवल मोज़े पहनकर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जाकर पुरुस्कार लिया | 

(ii) स्मिथ ने गले में काला मफलर पहना | 

(iii) कार्लोस ने मारे गए अश्वेत लोगों की याद में काले मनकों की एक माला पहनी थी | 

 

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Political Science in Hindi

Get here all NCERT Solutions for Class 10 Political Science in Hindi Medium

Chapter 1: सत्ता की साझेदारी
Chapter 2: संघवाद
Chapter 3: लोकतंत्र और विविधता
Chapter 4: जाति, धर्म और लैंगिक मसले
Chapter 5: जन-संघर्ष और आंदोलन
Chapter 6: राजनीतिक दल
Chapter 7: लोकतंत्र के परिणाम
Chapter 8: लोकतंत्र की चुनौतियाँ

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post