NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 7: Outcomes of Democracy (लोकतंत्र के परिणाम)

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 7: Outcomes of Democracy (लोकतंत्र के परिणाम)

NCERT Solutions for Class 10 Social Science

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 7: Outcomes of Democracy

NCERT Solutions for Class 10 Social Science. History, Political Science, Geography and Economics are the part of NCERT Solutions for Class 10. Here we have given CBSE Class 10 Social Science NCERT Solutions of  इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र.
Please find Free NCERT Solutions for Class 10 Social Science Itihas, Bhoogol, Rajniti Vigyan aur Arthshastra in this page. We have compiled detailed Chapter wise Class 10 Social Science NCERT Solutions for your reference.

Here you can get free NCERT Solutions for Class 10 Social Science, Political Science in Hindi of Chapter 7 Outcomes of Democracy. All NCERT Book Solutions are given here exercise wise for Outcomes of Democracy. NCERT Solutions are helpful in the preparation of several school level, graduate and undergraduate level competitive exams. Practicing questions from Democratic Politics -II NCERT Social Science Political Science Solutions in Hindi for Class 10 Chapter 7 Outcomes of Democracy is proven to enhance your subject skills.

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Political Science Chapter 7: लोकतंत्र के परिणाम

यहाँ हम आप के लिए लाये है हिंदी में एनसीईआरटी समाधान कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पुस्तक के राजनीति विज्ञान अध्याय 7 लोकतंत्र के परिणाम का पूर्ण समाधान | कक्षा 10 के लिए ये एनसीईआरटी समाधान हिंदी माध्यम में पढ़ रहे छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हैं। एनसीईआरटी समाधान कक्षा 10 राजनीति विज्ञान अध्याय 7 लोकतंत्र के परिणाम नीचे दिए हुए है।



अभ्यास

1. लोकतंत्र किस तरह उत्तरदायी, जिम्मेवार और वैध सरकार का गठन करता है?

उत्तर

• जवाबदेह सरकार: लोकतंत्र एक जवाबदेह सरकार का निर्माण करता है क्योंकि लोगों को चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों को चुनने का अधिकार है। ये चुने हुए प्रतिनिधि सरकार बनाते हैं और लोगों की ओर से निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेते हैं। यदि ये निर्वाचित प्रतिनिधि ठीक से काम नहीं करते हैं, तो लोगों के पास अगले चुनाव में उन्हें नहीं चुनने का मौका होता है।

• लोकतंत्र उत्तरदायी सरकार का निर्माण करता है: लोकतांत्रिक सरकारें जनता द्वारा चुनी जाती हैं ये सरकार जनता और संसद के प्रति उत्तरदायी होती हैं। ये सरकारें जनमत संग्रह को बढ़ावा देती हैं और लोगों की जरूरतों और अपेक्षाओं का ध्यान रखती हैं।

• लोकतंत्र कानूनी सरकार का निर्माण करता है: एक लोकतांत्रिक सरकार लोगों के द्वारा चुनी हुई सरकार होती है। लोग उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा शासित होते हैं। वे ये भी मानते हैं कि लोकतंत्र उनके देश के लिए उपयुक्त है। लोकतंत्र अपनी स्वयं की सहायता के लिए उत्पन्न की गई क्षमता ही एक परिणाम है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

2. लोकतंत्र किन स्थितियों में सामाजिक विविधता को सँभालता और उनके बीच सामंजस्य बैठाता है?

उत्तर

लोकतंत्र सामाजिक विविधता को समायोजित करता है जबकी यह अच्छी तरह से समझा जाता है कि लोकतंत्र केवल बहुमत का शासन नहीं है और बहुमत का शासन केवल एक धर्म या सामाजिक समुदाय शासन नहीं होता है।

3. निम्नलिखित कथनों का पक्ष या विपक्ष में तर्क दें:

• औद्योगिक देश ही लोकतांत्रित व्यवस्था का भार उठा सकते हैं पर गरीब देशों को आर्थिक विकास करने के लिए तानाशाही चाहिए।

• लोकतंत्र अपने नागरिकों के बीच की असमानता को कम नहीं कर सकता।

• गरीब देशों की सरकार को अपने ज्यादा संसाधन गरीबी को कम करने और आहार कपड़ा, स्वास्थ्य तथा शिक्षा पर लगाने की जगह उद्योगों और बुनियादी आर्थिक ढांचे पर खर्च करना चाहिए।

• लोकतंत्र में सभी को एक ही वोट का अधिकार होता है। इसका मतलब है कि लोकतंत्र में किसी तरह का प्रभुत्व और टकराव नहीं होता।

उत्तर

• यह कथन गलत है। उदाहरण के लिए भारत और जिम्बाब्वे को देखा जा सकता है। 1947 में भारत को तीसरे विश्व के देशों में शामिल किया गया था, लेकिन अब यह दुनिया के तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। दूसरी ओर जिम्बाब्वे जो एक समृद्ध राष्ट्र था, रॉबर्ट मुगाबे के प्रगतिशील शासन के बाबजूद भारी अंतरराष्ट्रीय कर्ज़ में भाग फंस गया है।

• यह कथन गलत है। सरकार और अन्य नीतियों द्वारा लागू न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, जो मूल्य को नियंत्रित करती है, जहाँ कृषि उत्पादक और छोटे उद्योग अपना माल बेचते हैं, जिससे देश की प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने में मदद की है इसने नागरिकों को अधिक समृद्ध बनाया गया है।

• गरीब देशों की सरकारें को गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा पर कम और उद्योगों और बुनियादी ढांचे पर अधिक खर्च करते हैं। यह एक सही कदम नहीं है क्योंकि गरीब देशों में लोग स्वास्थ्य शिक्षा और सेवाओं का खर्च नहीं उठा सकते हैं।

• लोकतंत्र में सभी नागरिकों के पास एक ही वोट करने का अधिकार होता है जिसका अर्थ है कि किसी भी वर्चस्व और संघर्ष का अभाव है। यह सच नहीं है क्योंकि संघर्ष को केवल एक आदर्श स्थिति में ही समाप्त किया जा सकता है। हालांकि वास्तविक लोकतंत्र में हर व्यक्ति के पास एक वोट का अधिकार होता है, लेकिन लोगों के बीच विभाजन होते हैं। यही विभाजन संघर्ष का कारण बनता हैं।

4. नीचे दिए गए ब्यैारों में लोकतंत्र की चुनौतियों की पहचान करें। ये स्थितियाँ किस तरह नागरिकों के गरिमापूर्ण, सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन के लिए चुनौती पेश करती हैं। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए नीतिगत / संस्थागत उपाय भी सुझाएँ:

• उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद उड़ीसा में दलितों और गैर-दलितों के प्रवेश के लिए अलग -अलग दरवाजा रखने वाले एक मंदिर से सबको प्रवेश की अनुमति देनी पड़ी।

• भारत के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

• जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एक फर्जी मुठभेड़ में गांधार में तीन नागरिकों की हत्या के आरोप के बाद, जांच का आदेश दिए गए।

उत्तर

• पहले बयान में लोकतंत्र के लिए चुनौती यह है कि यह अपने सभी नागरिकों को उनकी जाति और धर्म के पूछे वगैर समान अधिकार प्रदान किया जाए।

• दूसरे उदाहरण में लोकतंत्र के लिए चुनौती किसानों को सब्सिडी प्रदान कर रही है जो उन्हें मुनाफा कमाने तथा जीवकोपार्जन करने का संतोषजनक स्तर प्रदान करने में मदद करेगा।

• लोकतंत्र की चुनौती यह है की सरकारी पुलिसतंत्र में लोगों के विश्वास को बनाए रखा जाए।

5. लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के संदर्भ में इनमें से कौन सा विचार सही है - लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं ने सफलतापूर्वक-
क. लोगों के बीच टकराव को समाप्त कर दिया है।
ख. लोगों के बीच की आर्थिक असमानताएँ समाप्त कर दी हैं।
ग. हाशिए के समूहों से कैसा व्यवहार हो, इस बारे में सारे मतभेद मिटा दिए हैं।
घ. राजनीतिक गैर बराबरी के विचार को समाप्त कर दिया है।

उत्तर

घ. राजनीतिक गैर बराबरी के विचार को समाप्त कर दिया है।

6. लोकतंत्र के मुल्यांकन के लिहाज से इनमें कोई एक चीज लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के अनुरूप नहीं है। उसे चुनें-
क. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव
ख. व्यक्ति की गरिमा
ग. बहुमत का शासन
घ. कानून के समक्ष समानता

उत्तर

ग. बहुमत का शासन

7. लोकतांत्रिक व्यवस्था के राजनीतिक और सामाजिक असमानताओं के बारे में किए गए अध्ययन बताते हैं कि –
क. लोकतंत्र और विकास साथ-साथ ही चलते हैं।
ख. लोकतांत्रिक व्यवस्था में असमानताएँ बनी रहती है।
ग. तानाशाही में असमानताएँ नहीं होती है।
घ. तानाशाहीयोँ लोकतंत्र से बेहतर साबित हुई है।

उत्तर

ख. लोकतांत्रिक व्यवस्था में असमानताएँ बनी रहती है।

8नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़ें:

नन्नू एक दिहाड़ी मजदूर है। वह पूर्वी दिल्ली की एक झुग्गी बस्ती वेलकम मजदूर कॉलोनी में रहता है। उसका राशन कार्ड गुम हो गया और जनवरी 2006 में उसने डुप्लीकेट राशन कार्ड बनाने के लिए अर्जी दी। अगले तीन महीनों तक उसने राशन विभाग के दफ्तर के कई चक्कर लगाए लेकिन वहाँ तैनात किरानी और अधिकारी उसका काम करने या उसकी अर्जी की स्थिति बताने को कौन कहे उसको देखने तक के लिए तैयार न थे। आखिरकार उसने सूचना के अधिकार का उपयोग करते हुए अपनी अर्जी की दैनिक प्रगति का ब्यौरा देने का अवेदन किया।

इसके साथ ही उसने इस अर्जी पर काम करने वाले अधिकारियों के नाम और काम न करने की सूरत में उनके खिलाफ होने वाली कार्रवाई का ब्यौरा भी माँगा। सूचना के अधिकार वाला आवेदन देने के हफ्ते भर के अंदर खाद्य विभाग का एक इंस्पेक्टर उसके घर आया और उसने नन्नू को बताया कि तुम्हारा राशन कार्ड तैयार है और तुम दफ्तर आकर उसे ले जा सकते हो। अगले दिन जब नन्नू राशन कार्ड लेने गया तो उस इलाके के खाद्य और आपूर्ति विभाग के अगले सबसे बड़े अधिकारी ने गर्मजोशी से उसका स्वागत किया। इस अधिकारी ने उसे चाय की पेशकश की और कहा कि अब आपका काम हो गया है इसलिए सूचना के अधिकार वाला अपना आवेदन आप वापस ले लें।

नन्नू का उदाहरण क्या बताता है? नन्नू के इस आवेदन का अधिकारियों पर क्या असर हुआ? अपने माँ पिताजी से पूछिए कि अपनी समस्याओं के लिए सरकारी कर्मचारियों के पास जाने का उनका अनुभव कैसा रहा है।

उत्तर: नन्नू का उदाहरण बताता है कि सूचना के अधिकार के लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति सरकार के कामकाज का हिसाब माँग सकता है। इस जानकारी से सरकारी दफ्तरों में सुस्त रफ्तार से काम करने की परिपाटी खत्म होने लगी है। नन्नू के आवेदन से अधिकारी हरकत में आ गये क्योंकि अब उन्हें देरी का कारण बताने के लिए बाध्य होना पड़ता। मेरे माता पिता का कहना है कि ज्यादातर सरकारी दफ्तरों में समय पर कोई भी काम नहीं होता।

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Political Science in Hindi

Get here all NCERT Solutions for Class 10 Political Science in Hindi Medium

Chapter 1: सत्ता की साझेदारी
Chapter 2: संघवाद
Chapter 3: लोकतंत्र और विविधता
Chapter 4: जाति, धर्म और लैंगिक मसले
Chapter 5: जन-संघर्ष और आंदोलन
Chapter 6: राजनीतिक दल
Chapter 7: लोकतंत्र के परिणाम
Chapter 8: लोकतंत्र की चुनौतियाँ

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post