NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 5: Popular Struggles and Movements (जन-संघर्ष और आंदोलन)

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 5: Popular Struggles and Movements (जन-संघर्ष और आंदोलन)

NCERT Solutions for Class 10 Social Science

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 5: Popular Struggles and Movements

NCERT Solutions for Class 10 Social Science. History, Political Science, Geography and Economics are the part of NCERT Solutions for Class 10. Here we have given CBSE Class 10 Social Science NCERT Solutions of  इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र.
Please find Free NCERT Solutions for Class 10 Social Science Itihas, Bhoogol, Rajniti Vigyan aur Arthshastra in this page. We have compiled detailed Chapter wise Class 10 Social Science NCERT Solutions for your reference.

Here you can get free NCERT Solutions for Class 10 Social Science, Political Science in Hindi of Chapter 5 Popular Struggles and Movements. All NCERT Book Solutions are given here exercise wise for Popular Struggles and Movements. NCERT Solutions are helpful in the preparation of several school level, graduate and undergraduate level competitive exams. Practicing questions from Democratic Politics -II NCERT Social Science Political Science Solutions in Hindi for Class 10 Chapter 5 Popular Struggles and Movements is proven to enhance your subject skills.

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Political Science Chapter 5: जन-संघर्ष और आंदोलन

यहाँ हम आप के लिए लाये है हिंदी में एनसीईआरटी समाधान कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पुस्तक के राजनीति विज्ञान अध्याय 5 जन-संघर्ष और आंदोलन का पूर्ण समाधान | कक्षा 10 के लिए ये एनसीईआरटी समाधान हिंदी माध्यम में पढ़ रहे छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हैं। एनसीईआरटी समाधान कक्षा 10 राजनीति विज्ञान अध्याय 5 जन-संघर्ष और आंदोलन नीचे दिए हुए है।



प्रश्नावली


1. दबाव समूह और आंदोलन राजनीति को किस तरह से प्रभावित करते हैं?

उत्तर

दबाव समूह और आंदोलन विभिन्न तरीकों से राजनीति पर प्रभाव डालते हैं।

• वे सूचना अभियान चलाने, बैठकें आयोजित करने, याचिकाएँ दायर करने आदि आयोजित कर लिए जनता का समर्थन और सहानुभूति हासिल करने की कोशिश करते हैं।

• हड़तालें और व्यवधानों का आयोजन कर वे सरकार से उनकी मांगों पर ध्यान आकर्षित करवाना चाहते हैं।

• वे पैरवी करके निर्णय लेने को भी प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।

2. दबाव समूहों और राजनीतिक दलों के आपसी संबंधों का स्वरूप कैसा होता है, वर्णन करें?

उत्तर

राजनीतिक दलों और दबाव समूहों के बीच आपसी संबंध विभिन्न रूप ले सकते हैं।

• राजनेताओं और राजनीतिक दलों द्वारा अक्सर दबाव समूह बनाए जाते हैं और उसका नेतृत्व भी किया जाता है। भारत के ज्यादातर मजदूर संगठन और छात्र संघ किसी ना किसी रूप में प्रमुख राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं।

• कभी-कभी आंदोलन राजनीतिक दल का स्वरुप ले लेती है। DMK और AIADMK पार्टियों का गठन भी इसी तरह किया गया था।

• कई बार दबाव या आंदोलन समूहों द्वारा उठाए गए मुद्दों को राजनीतिक दलों द्वारा उठाया जाता है जिससे दलों की नीतियों में बदलाव होता है।

3. दबाव समूहों की गतिविधियाँ लोकतांत्रिक सरकार के कामकाज में कैसे उपयोगी होती हैं?

उत्तर

दबाव समूह लोकतंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं। जब तक सबको समान अवसर नहीं मिलेगा शासकों पर दबाव डालना लोकतंत्र में अस्वास्थ्यकर गतिविधि नहीं है। सरकारें अक्सर अमीर और शक्तिशाली लोगों के एक छोटे समूह के अनुचित दबाव में आ जाती हैं। दबाव समूह आम नागरिकों की जरूरतों और चिंताओं से सरकार को रूबरू कराते हैं और अनुचित प्रभाव का मुकाबला करने में एक उपयोगी भूमिका निभाते हैं।

4. एक दबाव समूह क्या है? कुछ उदाहरण बताइए।

उत्तर

एक दबाव समूह एक संगठन है जो विरोध और प्रदर्शनों के माध्यम से सरकारी नीतियों को प्रभावित करने का प्रयास करता है। दबाव समूह तब बनते हैं जब समान उद्देश्य वाले लोग समान उद्देश्यों के लिए साथ आते हैं। दबाव समूहों के उदाहरण फेडेकोर और बामसेफ हैं।

5. एक दबाव समूह और एक राजनीतिक दल में क्या अंतर है?

उत्तर

एक दबाव समूह एक संगठित या एक असंगठित निकाय है जो अपने हितों की रक्षा करने की कोशिश करता है। इसके लिए वे लड़ते हैं और एक सामान्य उद्देश्य को प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं क्योंकि उनका उद्देश्य राजनीतिक शक्ति प्राप्त करना होता है। उनके एक से अधिक हित और उसकी अपनी-अपनी विचारधाराऐं होती है। वे विभिन्न हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका लक्ष्य को प्राप्त करने का अपना तरीका है।

6. जो संगठन विशिष्ट सामाजिक वर्ग जैसे मजदूर, कर्मचारी, शिक्षक और वकील आदि के हितों को बढ़ावा देने की गतिविधियाँ चलाते हैं उन्हें ________ कहा जाता है।

उत्तर

वर्ग विशेष हित –समूह

7. निम्न में से कौन एक विशेष विशेषता है जो एक राजनीतिक दल को एक दबाव समूह को अलग करता है -
(क) राजनीतिक दल राजनीतिक पक्ष लेते हैं, जबकि दबाव समूह राजनीतिक मसले की चिंता नहीं करते।
(ख) दबाव समूह कुछ लोगों तक ही सीमित होते हैं, जबकि राजनीतिक दल का दायरा ज्यादा लोगों तक फैला होता है|
(ग) दबाव समूह सत्ता में नहीं आना चाहते जबकि राजनीतिक दल सत्ता हासिल करना चाहते हैं।
(घ) दबाव समूह लोगों की लामबंदी नहीं करते हैं जबकि राजनीतिक दल करते हैं।

उत्तर

(ग) दबाव समूह सत्ता में नहीं आना चाहते जबकि राजनीतिक दल सत्ता हासिल करना चाहते हैं।

8. सूची I का मिलान सूची II के साथ करें और नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:-


सूची I
सूची II
1. किसी विशेष तबके या समूह के हितों को बढ़ावा देना वाले संगठन क. आंदोलन
2. जन-सामान्य के हितों को बढ़ाने वाले संगठन ख. राजनीतिक दल
3. किसी सामाजिक समस्या के समाधान के लिए चलाया गया एक ऐसा संघर्ष जिसमें संगठनिक संरचना हो भी सकता है और नहीं भी ग. वर्ग विशेष हित –समूह
4. ऐसा संगठन जो राजनीतिक सत्ता पाने के लिए लोगों को एक जुट करता है घ. लोक कल्याणकारी हित समूह


1 2 3 4
(क)
(ख)
(ग)
(घ)

उत्तर


1 2 3 4
(ख)

9. सूची I का मिलान सूची II के साथ करें -


सूची I
सूची II
1. दबाव समूह क. नर्मदा बचाओ आंदोलन
2. लम्बी अवधि का आंदोलन ख. असम गण परिषद
3. एक मुद्दे पर आधारित आंदोलन ग. महिला आंदोलन
4. राजनीतिक दल घ. खाद विक्रेताओं का समूह


1 2 3 4
(क)
(ख)
(ग)
(घ)

उत्तर


1 2 3 4
(क)

10. दबाव समूहों और पार्टियों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
क. दबाव समूह समाज के किसी खास तबके के हितों की संगठित अभिव्यक्ति होते हैं।
ख. दबाव समूह राजनीतिक मुद्दों पर कोई न कोई पक्ष लेते हैं।
ग. सभी दबाव समूह राजनीतिक दल होते हैं।
ऊपर दिए गए कौन से कथन सही हैं?
(क) क, ख़ और ग
(ख़) क और ख़
(ग) ख़ और ग
(घ) क और ग

उत्तर

(ख़) क और ख़

अतिरिक्त उपयोगी प्रश्नोत्तर:

प्रश्न 1: भारतीय लोकतंत्र के समक्ष प्रमुख समस्याएँ क्या है ?
उत्तर - भारतीय लोकतंत्र के समक्ष प्रमुख समस्याएँ है ।
1.    जातिवाद । 
2.    साम्प्रदासिकता 
3.    भ्रष्टाचार 
4.    निर्धनता 
5.    अशिक्षा 
6.    बेरोजगारी । 
7.    महँगाई 
8.    अलगाववाद 
प्रश्न 2: सम्प्रदायिकता का क्या अर्थ है ? इस समाजिक बुराई से भारत को क्या क्या हानियाँ हुई है  ?
उत्तर - सम्प्रदायिकता क्या अर्थ है अपने संप्रदाय के लिए दूसरे संप्रदाय की अवहेलना करना तथा समाजिक और मानसिक रूप से उन्हें नुकसान पहूँचाना , यहाँ तक कि राष्ट्रीय हितों की भी अवहेलना करना । जब सम्प्रदायिकता का आधार धर्म हो तो उसे धार्मिक सम्प्रदायिकता कहते है। 
इस समाजिक बुराई से भारत को क्या क्या हानियाँ हुई है।
1.    इस समाजिक बुराई से 1947 में देश का विभाजन हुआ । 
2.    इस समाजिक बुराई से देश में कई बार सम्प्रदायिक दंगे हुए है जिससे सैकडों लोगों की जानें गई है। 
3.    इससे आपसी सदभाव समाप्त हो जाता है। 
4.    इससे देश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहूँचता है। 
प्रश्न 3: आर्थिक विषमता लोकतंत्र की सफलता में किस प्रकार बाधक है ?
उत्तर - 
1.    आर्थिक विषमता के कारण धनी लोग निर्धन वर्ग का शोषण करते है। 
2.    इसके कारण आपसी बंधुता का भावना समाप्त हो जाती है। 
3.    अर्थिक असमानता के रहते हुए हम लोकतंत्र की सफलता का कामना नहीं कर सकते है। 
4.    आर्थिक विषमता के कारण राजनितिक समानता प्राप्त नहीं किया जा सकता जो लोकतंत्र की निशानी नहीं है। 
प्रश्न - महिलाओं की असमानतादूर करने के लिए कोई तीन उपाय सूझाइए । 
उत्तर - 
1.    महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए संधर्ष करना चाहिए। 
2.    महिलाओं की असमानतादूर करने के लिए उन्हे उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करना चाहिए। 
3.    महिलाओं को समानता दिलाने के लिए कानून बनना चाहिए। 
प्रश्न 4: क्षेत्रवाद भारतीय लोकतंत्र के लिए किस प्रकार खतरा है ?
उत्तर - 
1.    क्षेत्रवाद देश की एकता और अखण्डता के लिए खतरा है। 
2.    क्षेत्रवाद को जन्म देने वाले क्षेत्रिय नेता कई बार अलग राज्य या देश की माँग करने लगते है। 
3.     क्षेत्रवाद के कारण राज्यों के मध्य विवाद उत्पन्न हो जाते है। 
4.    क्षेत्रवाद के कारण हिंसा में बृद्धि होती है तथा कानून व्यवस्था को गहरा आघात पहँुचता है।                                                       

प्रश्न 5: अच्छे लोकतंत्र की तीन विशेषता बताइए। 
उत्तर - 
1.    लोगो द्वारा चुनी गइ सरकार ही सारे फैसले लेती है। 
2.    चुनाव में लोगों को अपने मत के अनंुसार अपना नेता चुनने का अधिकार होता है। 
3.    यह सर्वसधारण की हितो की रक्षा करता है। 
4.    यह समानता के सिद्धांत पर कार्य करता है। 
5.    यह नागरिकों सभी प्रकार की स्वंतंत्रता का अधिकार देता है। 


प्रश्न 6: लोकतंत्र की तीन अवगुण बताइए।
उत्तर - 
1.    लोकतंत्र में जनता द्वारा अयोग्य व्यक्ति को भी चुन लिया जाता है तो वह शासक बन जाता है। 
2.    यह गुणों की  अपेक्षा संख्या को अधिक महत्व देता है। 
3.    यह अस्थाई और खर्चिला शासन होता है। 

प्रश्न 7: भारत पर औद्योगिकरण का तीन समाजिक प्रभावों का वर्णन करो । 
                       अथवा
           भारतीय समाज पर औद्योगिकरण के प्रभावों का वर्णन करो।

उत्तर : भारतीय समाज पर औद्योगिकरण के निम्नलिखित प्रभाव है :
1. औद्योगिकरण के कारण भारतीय समाज से जाति प्रथा और छुआछूत लगभग समाप्त हो चुका है। 
2. औद्योगिकरण के कारण समाजिक समानता अब आ गई है गरीब लोग अब अमीर होने लगे है। 
3. औद्योगिकरण के कारण भारतीय समाज से बंधुआ मजदूरी तथा मजदूरों का शोषण लगभग समाप्त हो चुका है।
4. औद्योगिकरण के कारण भारतीय समाज दो भागों में बँट गया है। पहला पूँजीपति वर्ग और दूसरा श्रामिक वर्ग ।

प्रश्न 8: आतंकवाद शब्द से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर - आतंकवाद एक ऐसा शब्द है जो लोगो के मनोमस्तिष्क में खौफ तथा डर पैदा करता है। जो लोग आतंकवाद फैलाते है एक ही उदेश्य होता है बम धमाके करके लेागों में डर फैलाना और अपनी नाजायज माँगे पूरी करवाना । 

प्रश्न 9: जातिवाद राजनिति को किस प्रकार प्रभावित करता है। 
उत्तर : जातिवाद राजनिति को निम्न प्रकार से प्रभावित करता है।
1.  जातिवाद के आधार पर राजनिति में गलत या अयोग्य लोग चले आते है ।
2.  जातिवाद से किसी एक जाति के ही राजनितिक उदेश्य पूरा होते है अन्य जातियों के लोगों का अनदेखी होती है। 
3.  जातिवाद से जातिय संर्धष बढने का खतरा होता है जिसका फायदा जातीय राजनिति करने वाले नेता उठाने लगते है। 
4. चुनाव में जातीय आधार पर उम्मिद्वारों का चयन होने लगता है जिससे अन्य जातियों को नुकसान पहूँचता है। 

 



NCERT Solutions for Class 10 Social Science Political Science in Hindi

Get here all NCERT Solutions for Class 10 Political Science in Hindi Medium

Chapter 1: सत्ता की साझेदारी
Chapter 2: संघवाद
Chapter 3: लोकतंत्र और विविधता
Chapter 4: जाति, धर्म और लैंगिक मसले
Chapter 5: जन-संघर्ष और आंदोलन
Chapter 6: राजनीतिक दल
Chapter 7: लोकतंत्र के परिणाम
Chapter 8: लोकतंत्र की चुनौतियाँ

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post