NCERT Solutions | Class 8 Hindi Grammar | वचन

CBSE Solutions | Hindi Class 8
Check the below NCERT Solutions for Class 8 Hindi Grammar वचन Pdf free download. NCERT Solutions Class 8 Hindi Grammar were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided वचन Class 8 Hindi NCERT Solutions to help students understand the concept very well.
NCERT | Class 8 Hindi
Book: | National Council of Educational Research and Training (NCERT) |
---|---|
Board: | Central Board of Secondary Education (CBSE) |
Class: | 8th |
Subject: | Hindi Grammar |
Chapter: | |
Chapters Name: | वचन |
Medium: | Hindi |
वचन | Class 8 Hindi | NCERT Books Solutions
शब्द के जिस रूप से उसके एक या अनेक होने का पता चलता है, उसे वचन कहते हैं।
वचन के भेद – ‘वचन’ का अर्थ संख्या से है। इस आधार पर वचन के दो भेद होते हैं
1. एकवचन
2. बहुवचन
1. एकवचन – शब्द के जिस रूप से एक ही प्राणी अथवा वस्तु का बोध होता है, वह एकवचन कहलाता है; जैसे- पुस्तक, लड़की, चिड़िया, बस आदि।
2. बहुवचन – शब्द के जिस रूप से एक से अधिक प्राणियों अथवा वस्तुओं का बोध होता है, वह बहुवचन कहलाता है; जैसे कुरसियाँ, मालाएँ, पक्षीवृंद, पुस्तकें आदि।
वचन की पहचान
वचन की पहचान मुख्यतः दो प्रकार से होती है।
1. संज्ञा, सर्वनाम, शब्दों के द्वारा
2. क्रिया का रूप
1. संज्ञा, सर्वनाम शब्दों के द्वारा – जब संज्ञा या सर्वनाम शब्द एक अथवा अनेक का बोध कराते हैं; जैसे
उन्होंने मैच जीत लिया।
ओजस्व खेल रहा है।
हम कल खूब खेले।
हमने खाना खा लिया
वचन परिवर्तन के नियम
1. ‘अ’ के स्थान पर ‘एँ’ लगाकर
आँख आँखें
बहन बहनें
सुचना सुचनाएँ
रात रातें
2. ‘आ’ के स्थान पर ‘ए’ लगाकर
पंखा पंखे
घोड़ा घोड़े
ठेला ठेले
3. ‘आ’ के स्थान पर ‘एँ’ लगाकर
बाला बालाएँ
कन्या कन्याएँ
कथा कथाएँ
4. इ-ई के स्थान पर इयाँ करके
तिथि तिथियाँ
कापी कापियाँ
रोटी रोटियाँ
नीति नितियाँ
मक्खी मक्खियाँ
5. ‘या’ के स्थान पर याँ करके
चिड़िया चिड़ियाँ
कुतिया कुतियाँ
लुटिया लुटियाँ
6. उ, ऊ के स्थान पर एँ करके
बहू बहुएँ
वस्तु वस्तुएँ
7. गण, वृंद, जन, वर्ग, दल आदि।
छात्र छात्रगण
गुरु गुरुजन
शिक्षक शिक्षकवृंद
टिड्डी टिड्डीदल
8. संबोधन कारक में ‘ओ’ लगाकर
बहन बहनो
भाई भाईयो
वचन बदलने के कुछ अन्य नियम
1. अपने से बड़ों के प्रति आदर या सम्मान प्रकट करने के लिए एकवचन के स्थान पर बहुवचन का प्रयोग किया जाता है; जैसे
- माता जी आराम कर रही हैं।
- सुभाष चंद्र बोस सच्चे देशभक्त थे।
2. गर्व के लिए – कभी-कभी अधिकार या गर्व के भाव प्रदर्शित करने के लिए एकवचन के स्थान पर बहुवचन आता है।
जैसे–
- अरे! समझते क्या हो? हम भी किसी से कम नहीं।
- हमने तुम्हें बार-बार समझाया था कि मेहनत करो।
3. पुरुषवाचक सर्वनाम ‘तू’ एकवचन है, परंतु शिष्टता को ध्यान में रखते हुए हिंदी भाषा में ‘तू’ के स्थान ‘तुम’ अथवा ‘आप’ का प्रयोग किया जाता है; जैसे
बेटा, आपके पिता जी का नाम क्या है?
तुम्हें अपना काम स्वयं करना चाहिए।
4. हस्ताक्षर, प्राण, दर्शन, होश, लोग आदि शब्द प्रायः बहुवचन रूप में ही प्रयुक्त होते हैं; जैसे
- उसके प्राण निकल गए।
- आपके दर्शन दुर्लभ हैं।
- आपने हस्ताक्षर कर दिए।
5. कभी-कभी संज्ञा शब्दों के वचन को प्रभाव सर्वनाम, विशेषण, क्रिया तथा क्रियाविशेषण पर भी पड़ता है।
जैसे- सर्वनाम पर
जैसे-
- मेरा बेटा पास हो गया। (एकवचन)
- मेरे बेटे पास हो गए। (बहुवचन)
विशेषण पर-
- अच्छा बच्चा आदर करता है। (एकवचन)
- अच्छे बच्चे आदर करते हैं। (बहुवचन)
क्रिया पर-
- घोड़ा तेज दौड़ा। (एकवचन)
- घोड़े तेज दौड़े (बहुवचन)
क्रिया-विशेषण पर-
- बच्चा भागता हुआ आया। (एकवचन)
- बच्चे भागते हुए आए। (बहुवचन)
6. आकाश, पानी, वर्षा, जनता, प्रजा, सत्य आदि शब्दों का प्रयोग सदैव एक वचन में होता है; जैसे
- पानी भर गया है।
- सदा सत्य बोलो।।
7. कुछ संबंधसूचक संज्ञाएँ दोनों वचनों में समान रहती हैं; जैसे-नाना, नानी, चाचा, दादा, मामा, पापा, बाबा, काका आदि।
बहुविकल्पी प्रश्न
1. वचन भेद हैं?
(i) संज्ञा के
(ii) लिंग
(iii) वचन के
(iv) विशेषण के
2. एकवचन और बहुवचन भेद हैं
(i) संज्ञा के
(ii) वचन के
(iii) लिंग के
(iv) इनमें से कोई नहीं
3. बड़ों को सम्मान देने के लिए प्रयोग करते हैं|
(i) एकवचन
(ii) बहुवचन
(iii) संज्ञा
(iv) लिंग
4. इनमें सदैव एकवचन शब्दों का प्रयोग होता है
(i) कला
(ii) भाषा
(iii) कथा
(iv) वर्षा
5. सदा बहुवचन में प्रयोग किया जाने वाला शब्द है
(i) कला
(ii) बात
(iii) आग
(iv) हस्ताक्षर
6. ‘श्रोता’ शब्द का बहुवचन रूप है
(i) श्रोताओं
(ii) श्रोताएँ
(iii) श्रोतागण
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
1. (i)2. (ii)
3. (ii)
4. (iv)
5. (iv)
6. (iii)
NCERT Class 8 Hindi
Class 8 Hindi Grammar Chapters | Hindi Class 8
NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant
-
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 1 ध्वनि
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 2 लाख की चूड़ियाँ
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 3 बस की यात्रा
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 4 दीवानों की हस्ती
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 6 भगवान के डाकिए
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 7 क्या निराश हुआ जाए
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 8 यह सबसे कठिन समय नहीं
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 9 कबीर की साखियाँ
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 10 कामचोर
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 12 सुदामा चरित
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 13 जहाँ पहिया हैं
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 14 अकबरी लोटा
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 15 सूरदास के पद
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 16 पानी की कहानी
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 17 बाज और साँप
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Vasant Chapter 18 टोपी
CBSE Class 8 Hindi Unseen Passages अपठित बोध
CBSE Class 8 Hindi Grammar व्याकरण
-
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar भाषा, बोली, लिपि और व्याकरण
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar वर्ण विचार
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar शब्द विचार
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar संज्ञा
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar लिंग
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar वचन
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar कारक
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar सर्वनाम
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar विशेषण
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar क्रिया
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar काल
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar अविकारी शब्द-अव्यय
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar संधि
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar समास
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar पद परिचय
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar वाक्य
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar वाक्य संबंधी अशुधियाँ
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar अलंकार
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar मुहावरे और लोकोक्तियाँ
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Grammar शब्द-भंडार
CBSE Class 8 Hindi Letter Writing लेखन कौशल
-
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Writing skills अनुच्छेद-लेखन
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Writing skills पत्र लेखन
NCERT Solutions For Class 8 Hindi Writing skills निबंध-लेखन
NCERT Solutions for Class 12 All Subjects | NCERT Solutions for Class 10 All Subjects |
NCERT Solutions for Class 11 All Subjects | NCERT Solutions for Class 9 All Subjects |
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)