MCQ Questions | Class 7 Hindi Vasant Chapter 16

MCQ Questions | Class 7 Hindi Vasant Chapter 16 | भोर और बरखा with Answers 

MCQ Questions for Class7 Hindi Chapter 16  भोर और बरखा

MCQ | भोर और बरखा Class 7

Check the below NCERT MCQ Questions for Class 7 Hindi Chapter 16 भोर और बरखा with Answers Pdf free download. MCQ Questions for Class 7 Hindi with Answers were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided भोर और बरखा Class 7 Hindi MCQs Questions with Answers to help students understand the concept very well.

Objective Question | NCERT Hindi Class 7

NCERT Solutions Class 7 Hindi
Book: National Council of Educational Research and Training (NCERT)
Board: Central Board of Secondary Education (CBSE)
Class: 7th
Subject: Hindi Vasant
Chapter: 16
Chapters Name: भोर और बरखा
Medium: Hindi

Ncert Solutions for Class 7 Hindi | Objective Type Questions


You can refer to NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 16 भोर और बरखा to revise the concepts in the syllabus effectively and improve your chances of securing high marks in your board exams.
भोर और बरखा | Class 7 Hindi | NCERT Solutions
Q1.
cbse class 7 hindi mcq questions16

काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न-निम्नलिखित ‘पद’ को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर को चुनिए

जागो बंसीवारे ललना!
जागो मोरे प्यारे!
रजनी बीती, भोर भयो है, घर-घर खुले किंवारे।
गोपी दही मथत, सुनियत हैं कंगना के झनकारे।।
उठो लालजी! भोर भयो है, सुन-नर ठाढ़े द्वारे।
ग्वाल-बाल सब करत कुलाहल, जय-जय सबद उचारै।।
माखन-रोटी हाथ मँह लीनी, गउवन के रखवारे।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर, सरण आयाँ को तारै।।

Question

रजनी बीतने पर क्या होता है?
A. प्रात:काल होता है
B. सब लोग जाग जाते हैं
C. सभी घरों के किवाड़ खुल जाते हैं
D. उपर्युक्त सभी
Ans: उपर्युक्त सभी
Q2.
cbse class 7 hindi chapter 16 solutions
गोपियों के दही मथने से किसकी आवाज सुनाई पड़ रही है?
A. पक्षियों की
B. मथनी की
C. कंगनों की
D. ग्वाल-बाल की
Ans: कंगनों की
Q3.
ncert class 7 hindi chapter 16
द्वार पर कौन खड़े हैं?
A. मनुष्य और देवता
B. सभी ग्वालें
C. गाएँ
D. गली के बच्चे
Ans: मनुष्य और देवता
Q4.
ncert class 7 hindi chapter 16 extra questions
मीरा के प्रभु कैसे हैं?
A. गाय चराने वाले
B. सबका मन मोहने वाले
C. शरण में आए का उद्धार करने वाले
D. सब पर प्रेम की वर्षा करने वाले
Ans: शरण में आए का उद्धार करने वाले
Q5.
ncert solutions for class 7 hindi chapter 16 extra questions
कृष्ण को “गिरधर’ (गिरिघर) हैं?
A. यह उनका नाम था
B. उन्होंने एक बार ब्रज वासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था, इसलिए उनका नाम गिरधर पड़ गया
C. उन्होंने पर्वत पर घर बनाया था
D. वे उस पर्वत पर गाएँ चराते थे
Ans: उन्होंने एक बार ब्रज वासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था, इसलिए उनका नाम गिरधर पड़ गया
Q6.
hindi class 7 chapter 16

बरसे बदरिया सावन की।
सावन की, मन-भावन की।
सावन में उमग्यो मेरो मनवा, भनक सुनी हरि आवन की।
उमड़-उमड़ चहुँदिस से आया, दामिन दमकै झर लावन की।।
नन्हीं-नन्हीं बूंदन मेहा बरसे, शीतल पवन सुहावन की।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर! आनंद-मंगल गावन की।।

Question

वर्ष का सबसे अच्छा महीना कौन-सा होता है?
A. सावन
B. फागुन
C. भादो
D. कार्तिक
Ans: सावन
Q7.
cbse class 7 hindi book pdf chapter 16
सावन के महीने में किसके मन में उमंगे उठ रही हैं?
A. राधा के
B. कृष्ण के
C. यशोदा के
D. मीरा के
Ans: मीरा के
Q8.
ncert class 7 hindi book pdf chapter 16
गीराबाई का मन क्यों मचल रहा है?
A. वर्षा की झड़ी को देखकर
B. उनको कृष्ण के आने को भनक लग गई है
C. आज उनका कृष्ण से मिलन हो. वाला है
D. मोर का केकारव सुनकर
Ans: उनको कृष्ण के आने को भनक लग गई है
Q9.
ncert class 7 hindi book chapter 16
मीराबाई आज कैसे गीत गाना चाहत है?
A. आनंद-मंगल गीत
B. विरह गीत
C. प्रेम गीत
D. मल्हार गीत
Ans: आनंद-मंगल गीत
Q10.
mcq hindi class 7 chapter 16
वर्षा ऋतु में क्या सुहावना लगता है?
A. वन उपवन
B. शीतल पवन
C. भरा हुआ जल
D. नदी-नाले
Ans: शीतल पवन
Q11.
mcq questions class 7 hindi chapter 16
‘भोर और बरखा’ पाठ किसके द्वारा लिखा गया है?
A. महादेवी वर्मा
B. नागार्जुन
C. रहीम
D. मीराबाई
Ans: मीराबाई
Q12.
mcq questions for class 7 hindi chapter 16
ग्वालों ने हाथ में क्या ले रखा है?
A. लाठी
B. कंबल
C. माखन-रोटी
D. खिलौने
Ans: माखन-रोटी
Q13.
cbse class 7 hindi book chapter 16
किस बात से पता चलता है कि भोर हो गई है?
A. गोपियाँ दही मथ रही हैं
B. सभी घरों के किवाड़ खुल गए हैं
C. द्वार पर नर व देवता खड़े हैं
D. ग्वाल-बाल जय-जयकार कर रहे हैं
Ans: ग्वाल-बाल जय-जयकार कर रहे हैं
Q14.
cbse class 7 hindi chapter 16 question answer
यशोदा माता श्रीकृष्ण को क्या कहकर पुकारती है?
A. बंशीवारे
B. लालजी
C. गउवन के रखवारे
D. उपर्युक्त सभी
Ans: उपर्युक्त सभी
Q15.
cbse class 7 hindi mcq questions16
‘भोर और बरखा’ पाठ में किसका वर्णन है?
A. मीराबाई का
B. रामचंद्र का
C. श्रीकृष्ण का
D. वीर हनुमान का
Ans: श्रीकृष्ण का
Q16.
cbse class 7 hindi chapter 16 solutions
कवयित्री के मन में उमंग उठने का क्या कारण है?
A. श्री कृष्ण के आने का समाचार मिल गया
B. सावन का महीना आ गया
C. कवयित्री को वर्षा अच्छी लगती है
D. सब तरफ फूल खिले हैं
Ans: श्री कृष्ण के आने का समाचार मिल गया
Q17.
ncert class 7 hindi chapter 16
‘उमग्यो’ का क्या अर्थ है?
A. पैदा होना
B. उमंग उठना
C. आजाद होना .
D. दु:खी होना
Ans: उमंग उठना
Q18.
ncert class 7 hindi chapter 16 extra questions
नन्ही-नन्दी बूंदें कब पड़ती हैं?
A. जब धूप निकलती है
B. जब रात होती है
C. जब झड़ी लगती है
D. जब कृष्ण जी आते हैं
Ans: जब झड़ी लगती है
Q19.
ncert solutions for class 7 hindi chapter 16 extra questions
दामिन का क्या अर्थ है?
A. दाम (कीमत)
B. बादल
C. बादलों में चमकने वाली बिजली
D. समुद्र की लहरें
Ans: बादलों में चमकने वाली बिजली
Q20.
hindi class 7 chapter 16
‘भनक’ का क्या अर्थ है?
A. सूर्योदय होना
B. हवा चलना
C. वर्षा होना
D. समाचार मिलना
Ans: समाचार मिलना

CBSE Solutions | Ncert Solutions Hindi Class 7


NCERT Solutions | MCQ Class 7 Hindi


NCERT | Class 7 Hindi Solutions

Class 7 Hindi MCQs Questions with Answers Vasant Bhag 2

Class 7 Hindi MCQs Questions with Answers Bal Mahabharat

MCQ Questions for Class 7 Hindi Grammar with Answers व्याकरण

NCERT SOLUTIONS

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post