MCQ Questions | Class 7 Hindi Vasant Chapter 6

MCQ Questions | Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 | रक्त और हमारा शरीर with Answers 

MCQ Questions for Class7 Hindi Chapter 6  रक्त और हमारा शरीर

MCQ | रक्त और हमारा शरीर Class 7

Check the below NCERT MCQ Questions for Class 7 Hindi Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर with Answers Pdf free download. MCQ Questions for Class 7 Hindi with Answers were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided रक्त और हमारा शरीर Class 7 Hindi MCQs Questions with Answers to help students understand the concept very well.

Objective Question | NCERT Hindi Class 7

NCERT Solutions Class 7 Hindi
Book: National Council of Educational Research and Training (NCERT)
Board: Central Board of Secondary Education (CBSE)
Class: 7th
Subject: Hindi Vasant
Chapter: 6
Chapters Name: रक्त और हमारा शरीर
Medium: Hindi

Ncert Solutions for Class 7 Hindi | Objective Type Questions


You can refer to NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर to revise the concepts in the syllabus effectively and improve your chances of securing high marks in your board exams.
रक्त और हमारा शरीर | Class 7 Hindi | NCERT Solutions
Q1.
mcq hindi class 7 chapter 6

गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न-निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के दिए गए उत्तरों के विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए

देखने में त लाल द्रव के समान दिखता है, किंतु इसे सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखें तो यह भानुमती के पिटारे से कम नहीं। मोटे तौर पर इसके दो भाग होते हैं-एक भाग वह जो तरल है, जिसे हम प्लाज्मा कहते हैं। दूसरा वह जिसमें छोटे-बड़े कई तरह के कण होते हैं…कुछ लाल, कुछ सफेद और कुछ ऐसे जिनका कोई रंग नहीं, जिन्हें बिंबाणु (प्लेटलैट कण) कहते हैं। ये कण प्लाज्मा में तैरते रहते हैं।” इतना कहकर डॉक्टर दीदी ने सूक्ष्मदर्शी के नीचे एक स्लाइड लगाई, उसे फोकस किया और बोलीं, “देखो अनिल, सूक्ष्मदर्शी द्वारा जो कण तुम्हें दिखाई दे रहे हैं, ये हैं लाल रक्त-कण।

Question

देखने में रक्त कैसा दिखाई देता है?
A. ठोस के समान
B. जल के समान
C. लाल द्रव के समान
D. गाढ़े पेस्ट के समान
Ans: लाल द्रव के समान
Q2.
mcq questions class 7 hindi chapter 6
सूक्ष्मदर्शी से देखने पर रक्त कैसा लगता है?
A. भानुमती के पिटारे के समान
B. अनोखा
C. जादूगर के करतब जैसा
D. चमत्कारों से भरा हुआ
Ans: भानुमती के पिटारे के समान
Q3.
mcq questions for class 7 hindi chapter 6
रक्त के तरल भाग को क्या कहा जाता है?
A. द्रव
B. प्लाज्मा
C. बिंबाणु
D. परमाणु
Ans: प्लाज्मा
Q4.
cbse class 7 hindi book chapter 6
जिन रक्त-कणों का कोई रंग नहीं होता, उन्हें क्या कहते हैं?
A. प्लाज्मा
B. भानुमती का पिटारा
C. बिंबाणु
D. जल
Ans: बिंबाणु
Q5.
cbse class 7 hindi chapter 6 question answer
अनिल ने किस यंत्र से लाल रक्त-कणों को देखा?
A. थर्मामीटर
B. बैरोमीटर
C. लैक्टोमीटर
D. सूक्ष्मदर्शी
Ans: सूक्ष्मदर्शी
Q6.
cbse class 7 hindi mcq questions6

“लाल कण बनावट में बालशाही की तरह की होते हैं। गोल और दोनों तरफ अवतल, यानी बीच में दबे हए। रक्त की एक बूंद में इनकी संख्या लाखों में होती है। यदि हम एक मिलीमीटर रक्त लें तो उसमें हमें चालीस से पचपन लाख कण मिलेंगे। इनके कारण ही हमें रक्त लाल रंग का नज़र आता है। ये कण शरीर के लिए दिन-रात काम करते हैं। साँस लेने पर साफ़ हवा से जो ऑक्सीजन तुम प्राप्त करते हो उसे शरीर में पहुँचाने का काम इन कणों का ही है। इनका जीवनकाल लगभग चार महीने होता है। चार होते ये नष्ट हो जाते हैं, लेकिन एक साथ नहीं, धीरे-धीरे।

Question

एक मिलीलीटर रक्त में लाल कणों की संख्या लगभग कितनी होती है?
A. लगभग एक लाख
B. लगभग दस लाख
C. लगभग बीस लाख
D. लगभग चालीस लाख से पचपन लाख तक
Ans: लगभग चालीस लाख से पचपन लाख तक
Q7.
cbse class 7 hindi chapter 6 solutions
रक्त-कणों का क्या कार्य होता है?
A. शरीर को ताकत देना
B. शरीर को रोग मुक्त करना
C. हवा को शुद्ध करके ऑक्सीजन के रूप में शरीर के हर भाग में पहुँचाना
D. मनुष्य को जीवन देना
Ans: हवा को शुद्ध करके ऑक्सीजन के रूप में शरीर के हर भाग में पहुँचाना
Q8.
ncert class 7 hindi chapter 6
रक्त-कण कितने दिन तक हमारे शरीर में रहते हैं?
A. एक माह
B. दो माह
C. चार माह
D. छह माह
Ans: चार माह
Q9.
ncert class 7 hindi chapter 6 extra questions
हमें रक्त लाल रंग का नजर क्यों आता है?
A. लाल होने के कारण
B. रक्त-कणों के कारण
C. ऑक्सीजन के कारण
D. बनावट बालूशाही जैसी होने के कारण
Ans: रक्त-कणों के कारण
Q10.
ncert solutions for class 7 hindi chapter 6 extra questions

शरीर में हर समय नए कण बनते रहते हैं, जो नष्ट कणों का स्थान ले लेते हैं। हड़ियों के बीच के भाग मज्जा में ऐसे बहुत से कारखाने होते हैं जो रक्त-कणों के निर्माण कार्य में लगे रहते हैं। इनके लिए इन कारखानों को प्रोटीन, लौह-तत्त्व और विटामिन रूपी कच्चे माल की ज़रूरत होती है। यह पौष्टिक आहार लेते हैं। हरी सब्जी, फल, दूध, अंडा और गोश्त में ये तत्त्व उपयुक्त मात्रा में होते हैं।

यदि कोई व्यक्ति उचित आहार ग्रहण नहीं करता तो इन कारखानों को आवश्यकतानुसार कच्चा माल नहीं मिल पाता। नतीजा यह होता है कि रक्त-कण बन नहीं पाते, रक्त में इनकी कमी हो जाती है। लाल कणों की इसी कमी को एनीमिया कहते हैं।

Question

हमारे शरीर में नए रक्त-कणों का निर्माण कहाँ होता है?
A. श्वास नली में
B. त्वचा के नीचे
C. हड्डियों के बीच के भाग भज्जा में
D. मस्तिष्क में
Ans: हड्डियों के बीच के भाग भज्जा में
Q11.
hindi class 7 chapter 6
रक्तों-कणों का निर्माण किससे होता है?
A. प्रोटीन से
B. लौह-तत्त्व से
C. विटामिन रूपी कच्चे माल से
D. उपर्युक्त सभी से
Ans: उपर्युक्त सभी से
Q12.
cbse class 7 hindi book pdf chapter 6
प्रोटीन, लौह-तत्व और विटामिन हमें कहाँ से प्राप्त होते हैं?
A. उचित आहार से
B. प्रतिदिन व्यायाम करने से
C. नियमित अध्ययन से
D. कुछ दवाइयाँ लेने से
Ans: उचित आहार से
Q13.
ncert class 7 hindi book pdf chapter 6
लाल कणों की कमी से कौन-सा रोग होता है?
A. बेरी-बेरी
B. खाँसी
C. एनीमिया
D. मधुमेह
Ans: एनीमिया
Q14.
ncert class 7 hindi book chapter 6
‘पौष्टिक आहार’ में विशेषण क्या है?
A. पौष्टिक
B. आहार
C. पौष्टिक आहार
D. इनमें से कोई नही
Ans: पौष्टिक
Q15.
mcq hindi class 7 chapter 6

एनीमिया बहुत से कारणों से होता है, किंतु हमारे देश में इसका सबसे बड़ा कारण पौष्टिक आहार की कमी है। इसके अलावा इस रोग का एक और बड़ा कारण है-पेट में कीड़ों का हो जाना। ये कीड़े प्रायः दूषित जल और खाद्य- पदार्थों द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं। अतः इनसे बचने के लिए आवश्यक है कि हम पूरी सफाई से बनाए गए खाद्य- पदार्थ ही ग्रहण करें। भोजन करने से पूर्व अच्छी तरह से हाथ धो लें और साफ पानी ही पिएँ। और हाँ, अनिल एक किस्म के कीड़े भी हैं, जिनके अंडे ज़मीन की ऊपरी सतह में पाए जाते हैं। इन अंडों से उत्पन्न हुए लार्वे त्वचा के रास्ते शरीर में प्रवेश कर आँतों में अपना घर बना लेते हैं। इनसे बचने का सहज उपाय है कि शौच के लिए हम शौचालय का ही प्रयोग करें और इधर-उधर नंगे पैर न घूमें”।

Question

एनीमिया रोग का सबसे बड़ा कारण क्या है?
A. पौष्टिक आहार की कमी
B. पेट में कीड़ों का हो जाना
C. दूषित जल पीना
D. नाखून न काटना
Ans: पौष्टिक आहार की कमी
Q16.
mcq questions class 7 hindi chapter 6
दूषित जल पीने से क्या हो जाता है?
A. पीलिया
B. पेट में कीड़े
C. पेट के अन्य रोग
D. उपर्युक्त सभी रोग
Ans: उपर्युक्त सभी रोग
Q17.
mcq questions for class 7 hindi chapter 6
पेट में कीड़े न हो, इसके लिए क्या करना चाहिए?
A. सफाई का ध्यान रखना चाहिए
B. साफ भोजन ग्रहण करना चाहिए
C. भोजन से पहले हाथ साबुन से धोने चाहिए
D. उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
Ans: उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
Q18.
cbse class 7 hindi book chapter 6
जमीन की सतह पर पाए जाने वाले कीड़े किस प्रकार हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं?
A. भोजन के द्वारा
B. जल के द्वारा
C. त्वचा के रास्ते
D. हाथ मिलाने से
Ans: त्वचा के रास्ते
Q19.
cbse class 7 hindi chapter 6 question answer
त्वचा के रास्ते शरीर में प्रवेश करने वाले कीड़े अपना घर कहाँ बनाते हैं?
A. त्वचा में
B. आँतों में
C. पैरों के नाखूनों में
D. सिर में
Ans: आँतों में
Q20.
cbse class 7 hindi mcq questions6

“सफेद कण वास्तव में हमारे शरीर के वीर सिपाही हैं। जब रोगाणु शरीर पर धावा बोलने की कोशिश करते हैं तो सफेद कण उनसे डटकर मुकाबला करते हैं और जहाँ तक संभव हो पाता है रोगाणुओं को भीतर घर नहीं करने देते। बस, संक्षेप में यों मान लो कि वे बहुत से रोगों से हमारी रक्षा करते हैं।”

“और बिंबाणुओं का काम है चोट लगने पर रक्त जमाव क्रिया में मदद करना। रक्त के तरल भाग प्लाज्मा में एक विशेष किस्म की प्रोटीन होती है, जो रक्तवाहिका की कटी-फटी दीवार में मकड़ी के जाले के समान एक जाला बुन देती है। बिंबाणु इन जाले से चिपक जाते हैं और इस तरह दीवार में आई दरार भर जाती है, जिससे रक्त बाहर निकलना बंद हो जाता है।”

Question

वीर सिपाही किन्हें कहाँ जाता है?
A. रक्त के लाल कण को
B. रक्त के सफेद कण को
C. पेट के कीड़ों से लड़नेवाने कणों को
D. शरीर को ताकत प्रदान करने वाले कणों को
Ans: रक्त के सफेद कण को

CBSE Solutions | Ncert Solutions Hindi Class 7


NCERT Solutions | MCQ Class 7 Hindi


NCERT | Class 7 Hindi Solutions

Class 7 Hindi MCQs Questions with Answers Vasant Bhag 2

Class 7 Hindi MCQs Questions with Answers Bal Mahabharat

MCQ Questions for Class 7 Hindi Grammar with Answers व्याकरण

NCERT SOLUTIONS

1 Comments

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post