NCERT Solutions | Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography (खण्ड 1: भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत) Chapter 11 | Water in the Atmosphere (वायुमंडल में जल)

CBSE Solutions | Geography Class 11
Check the below NCERT Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography (खण्ड 1: भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत) Chapter 11 Water in the Atmosphere (वायुमंडल में जल) Pdf free download. NCERT Solutions Class 11 Geography were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided Water in the Atmosphere (वायुमंडल में जल) Class 11 Geography NCERT Solutions to help students understand the concept very well.
NCERT | Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography (खण्ड 1: भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत)
Book: | National Council of Educational Research and Training (NCERT) |
---|---|
Board: | Central Board of Secondary Education (CBSE) |
Class: | 11 |
Subject: | Geography |
Chapter: | 11 |
Chapters Name: | Water in the Atmosphere (वायुमंडल में जल) |
Medium: | Hindi |
Water in the Atmosphere (वायुमंडल में जल) | Class 11 Geography | NCERT Books Solutions
NCERT Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 11 (Hindi Medium)
NCERT Solutions for Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography Chapter 11 Water in the Atmosphere (Hindi Medium)
[NCERT TEXTBOOK QUESTIONS SOLVED] (पाठ्यपुस्तक से हल प्रश्न)
प्र० 1. बहुवैकल्पिक प्रश्न
(i) मानव के लिए वायुमंडल का सबसे महत्त्वपूर्ण घटक निम्नलिखित में से कौन-सा है
(क) जलवाष्प
(ख) धूलकण
(ग) नाइट्रोजन
(घ) ऑक्सीजन
उत्तर :
(क) जलवाष्प(ii) निम्नलिखित में से वह प्रक्रिया कौन-सी है, जिसके द्वारा जल, द्रव से गैस में बदल जाता है
(क) संघनन
(ख) वाष्पीकरण
(ग) वाष्पोत्सर्जन
(घ) अवक्षेपण
उत्तर :
(ख) वाष्पीकरण(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा वायु की उस दशा को दर्शाता है, जिसमें नमी उसकी पूरी क्षमता के अनुरूप होती है
(क) सापेक्ष आर्द्रता
(ख) निरपेक्ष आर्द्रता
(ग) विशिष्ट आर्द्रता
(घ) संतृप्त हवा
उत्तर :
(घ) संतृप्त हवा(iv) निम्नलिखित प्रकार के बादलों में से आकाश में सबसे ऊँचा बादल कौन-सा है?
(क) पक्षाभ
(ख) वर्षा मेघ
(ग) स्तरी
(घ) कपासी
उत्तर :
(क) पक्षाभप्र० 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
(i) वर्षण के तीन प्रकारों के नाम लिखें।
उत्तर :
वर्षण के कई प्रकार होते हैं, जैसे-वर्षा, हिमपात, सहिम वृष्टि तथा करकापाता।(क) वर्षा – वर्षण जब पानी के रूप में होता है, उसे वर्षा कहा जाता है।
(ख) हिमपात – जब तापमान 0° सेंटीग्रेड से कम होता है तब वर्षण हिमतूलों के रूप में होता है, जिसे हिमपात कहते हैं।
(ग) सहिम वृष्टि – वर्षा की बूंदें जो गर्म हवा से होकर निकलती हैं तथा नीचे की ओर ठंडी हवा से मिलती हैं। इसके परिणामस्वरूप, वे ठोस हो जाती हैं तथा सतह पर वर्षा की बूंदों से भी छोटे आकार में बर्फ के रूप में गिरती हैं, जिसे सहिम वृष्टि कहा जाता है।
(घ) करकापात – यह वर्षण का एक प्रकार है। तथा यह काफी सीमित मात्रा में होता है। एवं समय तथा क्षेत्र की दृष्टि से यदाकदा ही होता है।
(ii) सापेक्ष आर्द्रता की व्याख्या कीजिए।
उत्तर :
दिए गए तापमान पर अपनी पूरी क्षमता की तुलना में वायुमंडल में मौजूद आर्द्रता के प्रतिशत को सापेक्ष आर्द्रता कहा जाता है। हवा के तापमान के बदलने के साथ ही आर्द्रता ग्रहण करने की क्षमता बढ़ती है तथा सापेक्ष आर्द्रता भी प्रभावित होती है। यह महासागरों के ऊपर सबसे अधिक तथा महाद्वीपों के ऊपर सबसे कम होती है।(iii) ऊँचाई के साथ जलवाष्प की मात्रा तेजी से क्यों घटती है?
उत्तर :
वायुमंडल में जलवाष्प की मात्रा वाष्पीकरण तथा संघनन से क्रमशः घटती-बढ़ती रहती है। हवा में मौजूद जलवाष्प को आर्द्रता कहते हैं। हवा के प्रति इकाई आयतन में विद्यमान जलवाष्प को ग्राम प्रतिघन मीटर के रूप में व्यक्त किया जाता है। हवा द्वारा जलवाष्प ग्रहण करने की क्षमता पूरी तरह से तापमान पर निर्भर होती है। ऊँचाई बढ़ने के साथ-साथ तापमान घटता जाता है अर्थात् 165 मीटर की ऊँचाई पर 1° सेंटीग्रेड तापमान घट जाता है। इसलिए ऊँचाई बढ़ने के साथ-साथ तापमान घटने पर जलवाष्प की मात्रा भी घटती जाती है।(iv) बादल कैसे बनते हैं? बादलों का वर्गीकरण कीजिए।
उत्तर :
बादल पानी की छोटी बूंदों या बर्फ के छोटे कणों की संहति होते हैं जोकि पर्याप्त ऊँचाई पर स्वतंत्र हवा में जलवाष्प के संघनन के कारण बनते हैं। चूँकि बादलों का निर्माण पृथ्वी की सतह से कुछ ऊँचाई पर होता है, इसलिए ये विभिन्न आकारों के होते हैं। ऊँचाई, विस्तार, घनत्व तथा पारदर्शिता या अपारदर्शिता के आधार पर बादलों को चार रूपों में वर्गीकृत किया जाता है-- पक्षाभ मेघ
- कपासी मेघ
- स्तरी मेघ
- वर्षा मेघ।
प्र० 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए।
(i) विश्व के वर्षण वितरण के प्रमुख लक्षणों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर :
एक साल में वर्षा की कुल मात्रा के आधार पर विश्व में निम्नलिखित भिन्नता देखने को मिलती है। सामान्य तौर पर जब हम विषुवत रेखा से ध्रुव की ओर जाते हैं, वर्षा की मात्रा धीरे-धीरे घटती जाती है। विश्व के तटीय क्षेत्रों में महाद्वीपों के भीतरी भागों की अपेक्षा अधिक वर्षा होती है। विश्व के स्थलीय भागों की अपेक्षा महासागरों के ऊपर वर्षा अधिक होती है। वार्षिक वर्षण की कुल मात्रा के आधार पर विश्व की मुख्य वर्षण प्रकृति को निम्नलिखित रूपों में पहचाना जाता हैविषुवतीय पट्टी, शीतोष्ण प्रदेशों में पश्चिमी तटीय किनारों के पास के पर्वतों के वायु की ढाल पर तथा मानसून वाले क्षेत्रों के तटीय भागों में वर्षा बहुत अधिक होती है, जो प्रतिवर्ष 200 सेंटीमीटर से ऊपर होती है। महाद्वीपों के आंतरिक भागों में प्रतिवर्ष 100 से 200 सेंटीमीटर वर्षा होती है। महाद्वीपों के तटीय क्षेत्रों में वर्षा की मात्रा मध्यम होती है। उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र के केंद्रीय भाग तथा शीतोष्ण क्षेत्रों के पूर्वी एवं भीतरी भागों में वर्षा की मात्रा 50 से 100 सेंटीमीटर प्रतिवर्ष तक होती है। महादीप के भीतरी भाग के वष्टिछाया क्षेत्रों में पड़ने वाले भाग तथा ऊँचे अक्षांशों वाले क्षेत्रों में प्रतिवर्ष 50 सेंटीमीटर से भी कम वर्षा होती है।(ii) संघनन के कौन-कौन से प्रकार हैं? ओस एवं तुषार के बनने की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए।
उत्तर :
वायुमंडल में विद्यमान जलवाष्प का जल के रूप में बदलना संघनन कहलाता है। इस क्रिया के उत्पन्न होने के कई कारण हैं(क) जब वायु निरन्तर ऊपर उठ कर ठंडी हो जाए।
(ख) जब नमी से भरी वायु किसी पर्वत के सहारे ऊँची उठ कर ठंडी हो जाए।
(ग) जब ठंडी और गर्म वायु आपस में मिल जाए।
संघनन कई रूपों में हमारे सामने आते हैं- ओस, तुषार, कोहरा, कुहासा, बादल आदि।
ओस – जब आर्द्रता धरातल के ऊपर हवा में संघनन केंद्रकों पर संघनित न होकर ठोस वस्तु जैसे पत्थर, घास तथा पौधों की पत्तियों पर पानी की बूंदों के रूप में जमा होता है, तब इसे ओस के नाम से जाना जाता है।
तुषार – यह ठंडी सतहों पर बनता है, जब संघनन तापमान के जमाव बिंदु पर या उससे नीचे चले जाने पर होता है। इसमें अतिरिक्त नमी पानी की बूंदों की बजाय बर्फ के छोटे-छोटे रवों के रूप में जमा होता है। कोहरा एवं कुहासा – जब बहुत अधिक मात्रा में जलवाष्प से भरी हुई वायु संहति अचानक नीचे की ओर गिरती है तब छोटे-छोटे धूल कणों के ऊपर ही संघनन की प्रक्रिया होती है। यह सतह पर या सतह के काफी निकट होती है। कुहासे एवं कोहरे में केवल इतना अंतर होता है कि कुहासे में कोहरे की अपेक्षा नमी अधिक होती है यानि कोहरे कुहासे की अपेक्षा अधिक शुष्क होते हैं।
बादल – बादल पानी की छोटी बूंदों या बर्फ के छोटे रवों की संहति होते हैं जो कि पर्याप्त ऊँचाई पर स्वतंत्र हवा में जल वाष्प के संघनन के कारण बनते हैं।
ओस और तुषार बनने की प्रक्रिया – ओस बनने के लिए सबसे उपर्युक्त अवस्थाएँ साफ आकाश, शांत हवा, उच्च सापेक्ष आर्द्रता तथा ठंडी एवं लंबी रातें हैं। ओस बनने के लिए यह आवश्यक है कि ओसांक जमाव बिंदु से ऊपर हो। तुषार ठंडी सतहों पर बनता है जब संघनन तापमान के जमाव बिंदु से नीचे (0° सेंटीग्रेड) चले जाने पर होता है। उजले तुषार के बनने की सबसे उपयुक्त अवस्थाएँ ओस के बनने की अवस्थाओं के समान है, केवल हवा का तापमान जमाव बिंदु पर या उससे नीचे होना चाहिए।
परियोजना कार्य|
(i) 1 जून से 31 दिसंबर तक के समाचार-पत्रों से सूचनाएँ एकत्र कीजिए कि देश के किन भागों में अत्यधिक वर्षा हुई।
उत्तर :
छात्र स्वयं करें।NCERT Class 11 Geography Fundamentals of Physical Geography (खण्ड 1: भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत)
Class 11 Geography Chapters | Geography Class 11 Chapter 11
NCERT Solutions for Class 11 Geography in Hindi Medium भूगोल (Bhugol)
NCERT Solutions for Class 11 Geography: Fundamentals of Physical Geography
(खण्ड – 1: भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत)
-
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 1 Geography as a Discipline (भूगोल एक विषय के रूप में)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 2 The Origin and Evolution of the Earth (पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 3 Interior of the Earth (पृथ्वी की आंतरिक संरचना)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 4 Distribution of Oceans and Continents (महासागरों और महाद्वीपों का वितरण)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 5 Minerals and Rocks (खनिज एवं शैल)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 6 Geomorphic Processes (भू-आकृतिक प्रक्रियाएँ)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 7 Landforms and their Evolution (भू-आकृतियाँ तथा उनका विकास)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 8 Composition and Structure of Atmosphere (वायुमंडल का संघटन तथा संरचना)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 9 Solar Radiation, Heat Balance and Temperature (सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 10 Atmospheric Circulation and Weather Systems (वायुमंडलीय परिसंचरण तथा मौसम प्रणालियाँ)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 11 Water in the Atmosphere (वायुमंडल में जल)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 12 World Climate and Climate Change (विश्व की जलवायु एवं जलवायु परिवर्तन)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 13 Water (Oceans) (महासागरीय जल)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 14 Movements of Ocean Water (महासागरीय जल संचलन)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 15 Life on the Earth (पृथ्वी पर जीवन)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 16 Biodiversity and Conversation (जैव विविधता एवं संरक्षण)
NCERT Solutions for Class 11 Geography in Hindi Medium भूगोल (Bhugol)
NCERT Solutions for Class 11 Geography: Indian Physical Environment
(खण्ड – 2: भारत-भौतिक पर्यावरण)
-
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 1 India Location (भारत-स्थिति)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 2 Structure and Physiography (संरचना तथा भू-आकृति विज्ञान)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 3 Drainage System (अपवाह तंत्र)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 4 Climate (जलवायु)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 5 Natural Vegetation (प्राकृतिक वनस्पति)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 6 Soils (मृदा)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 7 Natural Hazards and Disasters (प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ)
NCERT Solutions for Class 11 Geography in Hindi Medium भूगोल (Bhugol)
NCERT Solutions for Class 11 Geography: Practical Work in Geography
(खण्ड – 3: भूगोल में प्रयोगात्मक कार्य (भाग-1))
-
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 1 Introduction to Maps (मानचित्र का परिचय)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 2 Map Scale (मानचित्र मापनी)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 3 Latitude, Longitude and Time (अक्षांश, देशांतर और समय)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 4 Map Projections (मानचित्र प्रक्षेप)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 5 Topographical Maps (स्थलाकृतिक मानचित्र)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 6 Introduction to Aerial Photographs (वायव फोटो का परिचय)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 7 Introduction to Remote Sensing (सुदूर संवेदन का परिचय)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 8 Weather Instruments. Maps and Charts (मौसम यंत्र, मानचित्र तथा चार्ट)
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)