NCERT Solutions | Class 11 Geography Practical Work in Geography (खण्ड 3: भूगोल में प्रयोगात्मक कार्य (भाग-1)) Chapter 2 | Map Scale (मानचित्र मापनी)

CBSE Solutions | Geography Class 11
Check the below NCERT Solutions for Class 11 Geography Practical Work in Geography (खण्ड 3: भूगोल में प्रयोगात्मक कार्य (भाग-1)) Chapter 2 Map Scale (मानचित्र मापनी) Pdf free download. NCERT Solutions Class 11 Geography were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided Map Scale (मानचित्र मापनी) Class 11 Geography NCERT Solutions to help students understand the concept very well.
NCERT | Class 11 Geography Practical Work in Geography (खण्ड 3: भूगोल में प्रयोगात्मक कार्य (भाग-1))
Book: | National Council of Educational Research and Training (NCERT) |
---|---|
Board: | Central Board of Secondary Education (CBSE) |
Class: | 11 |
Subject: | Geography |
Chapter: | 2 |
Chapters Name: | Map Scale (मानचित्र मापनी) |
Medium: | Hindi |
Map Scale (मानचित्र मापनी) | Class 11 Geography | NCERT Books Solutions
NCERT Solutions for Class 11 Geography Practical Work in Geography Chapter 2 (Hindi Medium)
NCERT Solutions for Class 11 Geography Practical Work in Geography Chapter 2 Map Scale (Hindi Medium)
[NCERT TEXTBOOK QUESTIONS SOLVED] (पाठ्यपुस्तक से हल प्रश्न)
प्र० 1. बहुवैकल्पिक प्रश्न
(i) निम्नलिखित में से कौन-सी विधि मापनी की सार्वत्रिक विधि है?
(क) साधारण प्रकथन
(ख) निरूपक भिन्न
(ग) आलेखी विधि
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) निरूपक भिन्न(ii) मानचित्र की दूरी को मापनी में किस रूप में जाना जाता है?
(क) अंश
(ख) हर
(ग) मापनी का प्रकथन
(घ) निरूपक भिन्न
उत्तर :
(क) अंश(iii) मापनी में ‘अंश’ व्यक्त करता है
(क) धरातल की दूरी
(ख) मानचित्र पर दूरी
(ग) दोनों दूरियाँ
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) मानचित्र की दूरीप्र० 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें
(i) मापक की दो विभिन्न प्रणालियाँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर :
मापक की दो प्रणालियाँ हैं(क) मेट्रिक प्रणाली
(ख) अंग्रेजी प्रणाली।
(क) माप की मेट्रिक प्रणाली का उपयोग भारत तथा विश्व के अनेक अन्य देशों में किया जाता है।
माप की मेट्रिक प्रणाली – 1 किलोमीटर = 1000 मीटर
1 मीटर = 100 सेंटीमीटर
1 सेंटीमीटर = 10 मिलीमीटर
(ख) माप की अंग्रेज़ी प्रणाली संयुक्त राज्य अमेरिका एवं इंग्लैंड दोनों स्थानों में प्रचलित है।
माप की अंग्रेजी प्रणाली – 1 मील = 8 फर्लाग
1 फर्लाग = 220 यार्ड
1 यार्ड = 3 फुट
1 फुट = 12 इंच
(ii) मेट्रिक एवं अंग्रेज़ी प्रणाली में मापनी के एक-एक उदाहरण दें।
उत्तर :
प्र० 2 (i) का उत्तर देखें।(iii) निरूपक भिन्न विधि को सार्वत्रिक विधि क्यों कहा जाता है|
उत्तर :
निरूपक भिन्न विधि को सार्वत्रिक विधि कहे जाने के कारण- निरूपक भिन्न मानचित्र पर दी गई दूरी तथा धरातल पर उन्हीं दूरियों के बीच के अनुपात को व्यक्त करती है। मापनी में व्यक्त इकाइयों के उपयोग ने इस विधि को सबसे उपयुक्त बना दिया है। उदाहरण के लिए जब हम यह कहते हैं कि किसी मानचित्र का निरूपक भिन्न 1 : 1,00,000 है तो इसका अर्थ यह हुआ कि मानचित्र पर दूरी की 1 इकाई धरातल पर 1,00,000 उन्हीं इकाइयों में दूरी को प्रदर्शित करती है। यदि हमारी इकाई सेंटीमीटरों में है तो मानचित्र पर 1 सेंटीमीटर दूरी धरातल पर 1,00,000 सेंटीमीटर दूरी को दर्शाती है। जब हमारी इकाई इंचों में हो तो इसका अर्थ यह होगा कि मानचित्र पर 1 इंच धरातल के 1,00,000 इंच को दर्शाता है।(iv) आलेखी विधि के मुख्य उपयोग क्या हैं?
उत्तर :
मानचित्र पर किन्हीं दो स्थानों के बीच की दूरी एवं धरातल पर उन्हीं दो स्थानों के बीच की दूरी को एक क्षैतिज मापनी के द्वारा दिखाया जाता है, जिस पर प्राथमिक एवं द्वितीयक विभाजक चिह्नित होते हैं। मापनी के प्रकथन की तरह ही यह विधि भी केवल उन्हीं के लिए उपयुक्त है जो मापनी में प्रयुक्त विशिष्ट इकाई से परिचित हों। इसके विपरीत मानचित्र को बड़ा या छोटा करने पर भी आलेखी मापनी मान्य रहती है।प्र० 3. निम्न मापनी के कथन को निरूपक भिन्न में बदलें।
(i) 5 सेंटीमीटर, 10 किलोमीटर में व्यक्त करता है।
उत्तर :

(ii) 2 इंच के द्वारा 4 मील व्यक्त होता है।
उत्तर :
2 इंच व्यक्त करते हैं = 4 मील1 इंच व्यक्त करता है = 2 मील (63,360 : 2)
1 इंच व्यक्त करता है = 126,720
निरूपक भिन्न R F = 1 : 126,720
(iii) 1 इंच के द्वारा 1 गज व्यक्त होता है।
उत्तर :
1 इंच व्यक्त करता है = 1 गज (36 इंच)प्रदर्शक भिन्न = 1 : 36
(iv) 1 सेंटीमीटर, 100 मीटर को व्यक्त करता है।
उत्तर :
1 सेंटीमीटर व्यक्त करता है = 100 मीटर (10000 सेंटीमीटर)प्रदर्शन भिन्न = 1 : 10,000
प्र० 4. निरूपक भिन्न को कोष्ठक में दी गई माप-प्रणाली के अनुसार मापनी के प्रकथन में परिवर्तित करें।
(i) 1 : 1, 00, 000 (किलोमीटर में)।
उत्तर :
1 : 1,00,000 अर्थात् 100000 सेंटीमीटर = 1 किलोमीटर1 सेंटीमीटर व्यक्त करता है
1 किलोमीटर को
(ii) 1 : 31,680 (फर्लाग में)।
उत्तर :
1 इंच व्यक्त करता है = 31680= 31680 ÷ (12 x 3 x 220)
= 7920 इंच
= 4 फर्लाग
(iii) 1 : 126,720 (मील में)
उत्तर :
1 इंच व्यक्त करता है = 1,26,720 इंच को= 126,720 ÷ 63,360 = 2 मील
1 इंच व्यक्त करता है = 2 मील को
(iv) 1 : 50,000 (मीटर में)
उत्तर :
1 सेंटीमीटर व्यक्त करता है = 50,000 सेंटीमीटर1 सेंटीमीटर व्यक्त करता है
= 50,000 ÷ 100 सेंटीमीटर (1 मीटर) = 500
1 सेंटीमीटर व्यक्त करता है = 500 मीटर
प्र० 5. 1 : 50,000 मापक पर एक आलेखी मापनी की रचना कीजिए, जिसमें किलोमीटर एवं मीटर पढ़े जा सकें।
उत्तर :
परिपाटी के अनुसार, एक आलेखी मापनी बनाने के लिए लगभग 15 सेंटीमीटर लंबाई ली जाती है। 1 : 50,000 का अर्थ है, मानचित्र की एक इकाई दूरी धरातल की 50,000 इकाइयों को व्यक्त करती है। अर्थात् 1 सेंटीमीटर, 50,000 सेंटीमीटर को व्यक्त करता है।15 सेंटीमीटर = 50,000 x \(\frac { 15 }{ 100000 }\) किलोमीटर को व्यक्त करता है।
15 सेंटीमीटर = 7.5 किलोमीटर
चूँकि 7.5 किलोमीटर एक पूर्णांक नहीं है, इसलिए हम 5 या 10 (किलोमीटर) को पूर्णाक के रूप में ले सकते हैं। इस प्रश्न में 7.5 का निकटतम मान 5 को पूर्णांक के रूप में लेते हैं।
इस प्रकार 5 किलोमीटर को रेखा की लम्बाई में व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित गणनाएँ करेंगे। 7.5 किलोमीटर को 15 सेंटीमीटर की रेखा के द्वारा व्यक्त किया जाता है।
5 किलोमीटर को 15 x \(\frac { 5 }{ 7.5 }\) की रेखा के द्वारा व्यक्त किया जाएगा। 0.5 किलोमीटर को 10 सेंटीमीटर की रेखा के द्वारा व्यक्त किया जाएगा।
आलेखी मापनी को निम्नलिखित चरणों में बनाया जा सकता है। सर्वप्रथम 10 सेंटीमीटर की एक सीधी रेखा खींचे तथा इसे 5 बराबर मुख्य भागों में विभाजित करें। बायें वाले एक मुख्य भाग को छोड़कर 0 से दाँई ओर प्रत्येक भाग को 1 किलोमीटर का मान प्रदान कर देते हैं। अब रेखा के बाँये भाग को 10 बराबर भागों में विभाजित करके तथा 0 से शुरू करते हुए प्रत्येक भाग को 100 मीटर के मान के द्वारा चिह्नित करते (इसे 2, 4 या 5 भागों में भी विभाजित किया जा सकता है तथा प्रत्येक उपविभागों के लिए 500, 250 या 200 मीटर के मान रखे जा सकते हैं।)।

NCERT Class 11 Geography Practical Work in Geography (खण्ड 3: भूगोल में प्रयोगात्मक कार्य (भाग-1))
Class 11 Geography Chapters | Geography Class 11 Chapter 2
NCERT Solutions for Class 11 Geography in Hindi Medium भूगोल (Bhugol)
NCERT Solutions for Class 11 Geography: Fundamentals of Physical Geography
(खण्ड – 1: भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत)
-
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 1 Geography as a Discipline (भूगोल एक विषय के रूप में)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 2 The Origin and Evolution of the Earth (पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 3 Interior of the Earth (पृथ्वी की आंतरिक संरचना)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 4 Distribution of Oceans and Continents (महासागरों और महाद्वीपों का वितरण)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 5 Minerals and Rocks (खनिज एवं शैल)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 6 Geomorphic Processes (भू-आकृतिक प्रक्रियाएँ)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 7 Landforms and their Evolution (भू-आकृतियाँ तथा उनका विकास)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 8 Composition and Structure of Atmosphere (वायुमंडल का संघटन तथा संरचना)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 9 Solar Radiation, Heat Balance and Temperature (सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 10 Atmospheric Circulation and Weather Systems (वायुमंडलीय परिसंचरण तथा मौसम प्रणालियाँ)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 11 Water in the Atmosphere (वायुमंडल में जल)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 12 World Climate and Climate Change (विश्व की जलवायु एवं जलवायु परिवर्तन)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 13 Water (Oceans) (महासागरीय जल)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 14 Movements of Ocean Water (महासागरीय जल संचलन)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 15 Life on the Earth (पृथ्वी पर जीवन)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 16 Biodiversity and Conversation (जैव विविधता एवं संरक्षण)
NCERT Solutions for Class 11 Geography in Hindi Medium भूगोल (Bhugol)
NCERT Solutions for Class 11 Geography: Indian Physical Environment
(खण्ड – 2: भारत-भौतिक पर्यावरण)
-
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 1 India Location (भारत-स्थिति)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 2 Structure and Physiography (संरचना तथा भू-आकृति विज्ञान)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 3 Drainage System (अपवाह तंत्र)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 4 Climate (जलवायु)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 5 Natural Vegetation (प्राकृतिक वनस्पति)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 6 Soils (मृदा)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 7 Natural Hazards and Disasters (प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ)
NCERT Solutions for Class 11 Geography in Hindi Medium भूगोल (Bhugol)
NCERT Solutions for Class 11 Geography: Practical Work in Geography
(खण्ड – 3: भूगोल में प्रयोगात्मक कार्य (भाग-1))
-
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 1 Introduction to Maps (मानचित्र का परिचय)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 2 Map Scale (मानचित्र मापनी)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 3 Latitude, Longitude and Time (अक्षांश, देशांतर और समय)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 4 Map Projections (मानचित्र प्रक्षेप)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 5 Topographical Maps (स्थलाकृतिक मानचित्र)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 6 Introduction to Aerial Photographs (वायव फोटो का परिचय)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 7 Introduction to Remote Sensing (सुदूर संवेदन का परिचय)
NCERT Solutions For Class 11 Geography Chapter 8 Weather Instruments. Maps and Charts (मौसम यंत्र, मानचित्र तथा चार्ट)
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)