CBSE Class 10 Hindi B व्याकरण अशुद्धि शोधन

CBSE Class 10 Hindi B व्याकरण अशुद्धि शोधन

NCERT Solutions for Class 10 Hindi

अशुद्धि शोधन CBSE Class 10 Hindi B व्याकरण अशुद्धि शोधन

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij, Kritika, Sparsh, Sanchayan are the part of NCERT Solutions for Class 10. Here we have given CBSE Class 10 Hindi NCERT Solutions of क्षितिज, कृतिका, स्पर्श, संचयन.
Please find Free NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sanchayan, Sparsh, Kshitiz, Kritika in this page. We have compiled detailed Chapter wise Class 10 Hindi NCERT Solutions for your reference.
CBSE Class 10 Hindi B व्याकरण अशुद्धि शोधन. is part of NCERT Solutions for Class 10 Hindi. Here we have given CBSE Class 10 Hindi B व्याकरण अशुद्धि शोधन.

CBSE Class 10 Hindi B व्याकरण अशुद्धि शोधन Textbook Questions and Answers

भाषा की संरचना में वाक्यों का महत्त्वपूर्ण योगदान होता है। वाक्य भाषा की महत्त्वपूर्ण इकाई हैं। वाक्यों की शुद्धता के बिना भाषा की शुद्धता की कल्पना करना भी कठिन है। दूसरे शब्दों में वाक्यों की शुद्धता पर ही भाषा की संरचना निर्भर करती है। लिखित भाषा की शुद्धता हेतु व्याकरण के नियमानुसार वाक्य संरचना शुद्ध होनी चाहिए। वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखने के लिए वर्ण, शब्द, वाक्य आदि के प्रयोग के कुछ निश्चित नियम होते हैं जिनके प्रयोग से भाषा शुद्ध बनती है। व्याकरण के नियमों का प्रयोग करते हुए वाक्य संरचना में दो बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए –

(क) वाक्य में प्रयुक्त पद अपने निश्चित स्थान पर ही प्रयोग किए जाने चाहिए।
(ख) वाक्य में प्रयुक्त पदों का परस्पर संबंध स्पष्ट करना अर्थात् अन्विति पर ध्यान देना चाहिए।

अशुद्धि शोधन के कुछ उदाहरण –

(क) संज्ञा संबंधी अशुद्धियाँ-संज्ञा के अनावश्यक प्रयोग कर देने के कारण वाक्य में शिथिलता तथा भाषा में अशुद्धता आ जाती है।
उदाहरण –

अशुद्ध शुद्ध
मोहन मेरा अनुज भाई है। मोहन मेरा अनुज है।
बेकारी समस्या की दवा हमारे पास है। बेकारी समस्या का हल हमारे पास है।
इस पुस्तक की यही अच्छाई है। इस पुस्तक की यही विशेषता है।
राम और मोहन घोर मित्र हैं। राम और मोहन घनिष्ठ मित्र हैं।
मकड़ी जाला बुनते हुए बना रही है। मकड़ी जाला बुन रही है।
रौनक, किरण की अनुजा बहन है। रौनक, किरण की अनुजा है।
इसी कार्य में तुम्हारी अच्छाई है। इसी कार्य में तुम्हारी भलाई है।
विधवा विलाप करके रोने लगी। विधवा विलाप करने लगी।
उसके चक्षुओं में दर्द है। उसकी आँखों में दर्द है।
चूहा कपड़ा कुतरकर फाड़ दिया। चूहे कपड़े कुतर गया।
रूपवती सुमन बहुत सुंदर हैं। सुमन रूपवती है।
यह लोगों की दासता गुलामी का परिणाम है। यह लोगों की दासता का परिणाम है।
महिला अपने चीर धो रही है। महिला अपने वस्त्र धो रही है।

(ख) सर्वनाम संबंधी अशुद्धियाँ-संज्ञा की तरह मनुष्य सर्वनाम में भी पुरुष, लिंग, वचन आदि का अनुचित प्रयोग कर देते हैं जिससे वाक्य अशुद्ध हो जाता है।
उदाहरण –

अशुद्ध शुद्ध
चाय में कौन गिर गया है। चाय में कुछ गिर गया है।
मेरे को कपड़े सिलवाने हैं। मुझे कपड़े सिलवाने हैं।
मैं निज में वहाँ जाना चाहता हूँ। मैं स्वयं वहाँ जाना चाहता हूँ।
मेरे को आगरा जाना है। मुझे आगरा जाना है।
यह अच्छे फल नहीं है। ये अच्छे फल नहीं हैं।
तुम तुम्हारी पुस्तक ले आओ। तुम अपनी पुस्तक ले आओ।
'कल तुम्हारा पापा जी मिले थे। कल तुम्हारे पापा जी मिले थे।
मैंने निबंध लिखना है। मुझे निबंध लिखना है।
वह तेरे को पैसे नहीं देगा। वह तुझे पैसे नहीं देगा।
यह उन्हें समझ में नहीं आएगा। यह उनकी समझ में नहीं आएगा।
वो तो कल आएगा। वह तो कल आएगा।
राम और राम का पुत्र बाज़ार गया। राम और उसका पुत्र बाज़ार गये।
वह आप-आप चलता जा रहा था। वह अपने आप चलता जा रहा था।
वह जो पुस्तक है वह गोपाल की है। बह पुस्तक गोपाल की है।
हमें हमारा काम स्वयं करना चाहिए। हमें अपना काम स्वयं करना चाहिए।
तुमने तुम्हाशा कलम खो दिया। तुमने अपनी कलम खो दी।
तुम्हारा पत्र मिला, आपका धन्यवाद। तुम्हारा पत्र मिला, तुम्हारा धन्‍्यवाद।
हम हमारे पिता जी की आज्ञा का पालन करते हैं। हम अपने पिता जी की आज्ञा का पालन करते हैं।
तेरे को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। तुम्हें ऐसी बात नहीं करनी चाहिए।
मैंने मेश काम कर लिया है। मैंने अपना काम कर लिया है।
उसके आँख से आँसू निकल पड़ा। उसकी आँख से आँसू निकल पड़ा।

(ग) विशेषण संबंधी अशुद्धियाँ-संज्ञा और सर्वनाम की तरह विशेषण के अनावश्यक प्रयोग से वाक्य में अशुद्धियाँ आ जाती हैं।
उदाहरण –

अशुद्ध शुद्ध
यह हमारा वाला घर है। यह हमारा घर है।
हाथी बहुत मोटी है। हाथी बहुत मोटा है।
राम ने नई कपड़ा खरीदी। राम ने नया कपड़ा खरीदा।
यह हमारे आगामी नेता है। यह हमारे भावी नेता हैं।
यह झील बहुत सघन है। यह झील बहुत गहरी है।
बाज़ार में वस्तुएँ भारी महँगी हैं। बाज़ार में वस्तुएँ महँगी हैं।
आपकी रचना श्रेष्ठतम है। आपकी रचना श्रेष्ठ है।
उसने मोटे-मोटे फल छाँट लिए। उसने बड़े-बड़े फल छाँट लिए।
ताजमहल एक विचित्र मीनार है। ताजमहल एक अदभुत मीनार है।
करन की माँ भारी दुखी है। करन की माँ बहुत दुखी है।
आकाश बहुत उच्च है। आकाश बहुत विशाल है।
प्रत्येक काम अपने समय पर करो। प्रत्येक काम नियत समय पर करो।
खड़ग सिंह विख्यात डाकू था। खड़ग सिंह कुख्यात डाकू था।
यहाँ कोई एक व्यक्ति नहीं है। यहाँ कोई व्यक्ति नहीं है।
शेर बड़ा वीभत्स होता है। शेर बड़ा भयानक होता है।
आज दिन भर बेशुमार गरमी रही। आज दिनभर बहुत गरमी रही।
पुस्तकालय सड़क के बायाँ ओर है। पुस्तकालय सड़क की बाईं ओर है।

(घ) क्रिया संबंधी अशुद्धियाँ-क्रियाओं का प्रयोग करते समय वाक्य में बहुत-सी अशुद्धियाँ हो जाती हैं, जिससे वाक्य वाक्य में अशुद्धियाँ आ जाती हैं।
उदाहरण –

अशुद्ध शुद्ध
लो, झील भी पार हो गई। लो, झील भी पार कर ली।
पिता जी चाय पी लो। पिता जी चाय पी लीजिए।
लड्डू और लस्सी पीकर हमने यात्रा की। लड्डू और लस्सी खा-पीकर हमने यात्रा की।
इस समय वह निद्रा ले रहा है। इस समय वो सो रहा है।
लालकिला लाल पत्थरों से बनी है। लालकिला लाल पत्थरों से बना है।
इस प्रश्न का हल करने की आवश्यकता है। इस प्रश्न के हल की आवश्यकता है।
उन्हें डॉक्टर की उपाधि वितरित की। उन्हें डॉक्टर की उपाधि प्रदान की।
सवेरे-सवेरे उधार मत माँगों। सवेरे-सवेरे उधार मत माँगिए।
गाँधीजी प्रतिदिन सूत बुनते थे। गांधी जी प्रतिदिन सूत कातते थे।
हिरणों का झुंड तालाब पर पानी पीने आए। हिरणों का झुंड तालाब पर पानी पीने आया।
उसको दुर्जन कहकर पुकारना अनुचित है। उसको दुर्जन कहना अनुचित है।
कई बार वह शिमला जा आया है। कई बार वह शिमला हो आया है।
सिपाही पर घड़ों पानी गिर पड़ा। सिपाही पर घड़ों पानी पड़ गया।
'कोलम्बस ने अमेरिका का खोज किया। कोलंबस ने अमेरिका की खोज की।
अब वह फिर से पढ़ना माँगता है। अब वह फिर से पढ़ना चाहता है।
देखते ही देखते जून भी आ पड़ा। देखते ही देखते जून भी आ गया।
सुखिया का पिता मंदिर में प्रसाद देने आया था। सुखिया का पिता मंदिर में प्रसाद लेने आया था।
राम, लक्ष्मण और सीता जंगल को गई। राम, लक्ष्मण और सीता जंगल को गए।

(ङ) लिंग और वचन संबंधी अशुद्धियाँ लिंग और वचन की अशुद्धि से बचने के लिए मेल का ज्ञान आवश्यक है।
उदाहरण –

अशुद्ध शुद्ध
मेला में बच्चे खो गया। मेले में बच्चा, खो गया।
राधा खाना बना रहा है। राधा खाना बना रही है।
उसका पतंग कट गया। उसकी पतंग कट गई है।
महादेवी वर्मा वेदना कौ कवि थीं। महादेवी वर्मा बेदना की कवयित्री थीं।
हमारे वस्तुओं का ध्यान रखना। हमारी वस्तुओं का ध्यान रखना।
इन सबों को जाना है। इन सब को जाना है।
उसे कितना संतरे चाहिए। उसे कितने संतरे चाहिए।
उमा अपने ससुराल गया है। उमा अपने ससुराल गई है।
अब मानसून आ जाएगी। अब मानसून आ जाएगा।
बहुत-सी बातें सीखना पड़ता है। बहुत-सी बातें सीखनी पड़ती हैं।
इस कार्य में देर लगनी स्वाभाविक है। इस कार्य में देर लगना स्वाभाविक है।
जून और जुलाई आ गया। जून और जुलाई आ गई।
इस कलम के दाम मिल गए हैं। इस कलम का दाम मिल गया है।
दो लड़की चित्र बना रही हैं। दो लड़कियाँ चित्र बना रही हैं।
आजकल खूब वर्षाएँ हो रही हैं। आजकल खूब वर्षा हो रही है।
तुम्हारी सूट अच्छी है। तुम्हारा सूट अच्छा है।
क्‍या आप जा सकोगे? क्या आप जा सकेंगे?
बुढ़िया को बहुत क्रोध आती है। बुढ़िया को बहुत क्रोध आता है।
मोहन ने हाथ जोड़ा। मोहन ने हाथ जोड़े।
मेरा लक्ष्य विद्‌यार्जन होगी। मेरा लक्ष्य विद्‌यार्जन होगा।
अध्यापक ने प्रधानाचार्य से भेंट किया। अध्यापक ने प्रधानाचार्य से भेंट की।
यह महिला बहुत विद्वान है। यह महिला बहुत विदुषी है।
मोहन का प्राण निकलने वाला है। मोहन के प्राण निकलने वाले हैं।
लोग इस फूल की माला पहनते हैं। लोग इन फूलों की माला पहनते हैं।
दादा जी ने कहानी सुनाया। दादा जी ने कहानी सुनाई।
उसने हस्ताक्षर कर दिया। उसने हस्ताक्षर कर दिए।
सभा में अनेकों विद्वान आए थे। सभा में अनेक विद्वान आए थे।
मैंने अपना कलम राम को दिया है। मैंने अपनी कलम राम को दी है।
मेरा कमीज फट गया है। मेरी कमीज फट गई है।
कया आप खा लिये हैं? क्या आपने खा लिया है?
एक व्यक्ति को दो पुस्तक नहीं मिलेगा। एक व्यक्ति को दो पुस्तकें नहीं मिलेंगी।

(च) कारक संबंधी अशुद्धियाँ-कारक चिह्नों का प्रयोग करने से वाक्य में प्रायः अशुद्धियाँ आ जाती हैं, जिससे वाक्य प्रयोग अटपटा-सा लगने लगता है।
उदाहरण –

अशुद्ध शुद्ध
गुलाब का फूल सुंदर होते हैं। गुलाब के फूल सुंदर होते हैं।
मेरे को बाज़ार जाना है। मुझे बाज़ार जाना है।
इस रहस्य को मत बताना। यह रहस्य मत बताना।
आप वहाँ आना चाहिए। आपको वहाँ आना चाहिए।
रमेश पुस्तक को पढ़ता है। रमेश पुस्तक पढ़ता है।
मोर का पंख सुंदर होते हैं। मोर के पंख सुंदर होते हैं।
उसके शरीर में घाव है। उसके शरीर पर घाव है।
माँ से कहानी सुनाई। माँ ने कहानी सुनाई।
उसने नीचे को देखकर कहा। उसने नीचे देखकर कहा।
वे आज ताज दूबारा आएंगे। वे आज ताज से आएंगे।
धान का फ़सल तैयार है। धान की फ़सल तैयार है।
इस पुस्तक के दाम अधिक है। इस पुस्तक का दाम अधिक है।
मैं कहा कि मैं पुस्तक खरीदूँगा। मैंने कहा कि मैं पुस्तक खरीदूँगा।
कौए का आवाज़ कर्कश होता है। कौए की आवाज्ञ कर्कश होती है।
किसान बैलों को रस्सी में बाँधकर लाया। किसान बैलों को रस्सी से बाँधकर लाया।
कल वहाँ रोशन ने जाना है। कल वहाँ रोशन को जाना है।
उनके विरुद्ध मुकदमा चलाया गया। उस पर मुकदमा चलाया गया।
पीपल की पेड़ की छाया घनी होती है। पीपल के पेड़ की छाया घनी होती है।
हमारी पुस्तक के अंदर लिखा है। हमारी पुस्तक में लिखा है।
मरीज का आवाज़ नहीं निकल रही। मरीज की आवाज्ञ नहीं निकल रही।

(छ) क्रम संबंधी अशुद्धियाँ-कभी-कभी व्यक्ति क्रम संबंधी अशुद्धियाँ कर देते हैं।
उदाहरण –

अशुद्ध शुद्ध
ऐसी पुस्तक सुंदर नहीं देखी। ऐसी सुंदर पुस्तक नहीं देखी।
बिना पुस्तकों के कैसे पढ़ोगे? पुस्तकों के बिना कैसे पढ़ोगे?
गहरी आगे एक झील मिलेगी। आगे एक गहरी झील मिलेगी।
'एक गिलास पानी से भरा लाओ। पानी से भरा एक गिलास लाओ।
वह पक्का ईश्वर का पुजारी है। वह ईश्वर का पक्का पुजारी है।
जंगली किसान के खेत में जानवर आ गए। किसान के खेत में जंगली जानवर आ गए।
यहाँ ताजा गाय का दूध मिलता है। यहाँ गाय का ताजा दूध मिलता है।
वह पागल हाथी हो गया है। वह हाथी पागल हो गया है।
खरगोश को काटकर गाजर खिलाओ। गाजर काटकर खरगोश को खिलाओ।
मुझे एक गरमागरम कप चाय देना। मुझे एक कप गरमागरम चाय देना।
गरम गाय का दूध स्वास्थ्यवर्धक होता है। गाय का गरम दूध स्वास्थ्यवर्धक होता है।
यहाँ मुफ्त गरीबों का इलाज होता है। यहाँ गरीबों का मुफ़्त इलाज होता है।
सफलता तुम्हें परिश्रम से मिलेगी। तुम्हें परिश्रम से सफलता मिलेगी।
मुझे एक फूलों का हार देना। मुझे फूलों का एक हार देना।
बच्चे को काटकर फल खिलाओ। 'फल काटकर बच्चे को खिलाओ।
सरदार पटेल का देश सदा आभारी रहेगा। देश सरदार पटेल का सदा आभारी रहेगा।

(ज) मुहावरे संबंधी अशुद्धियाँ-मुहावरे के अशुद्ध प्रयोग से अर्थ का अनर्थ हो जाता है।
उदाहरण –

अशुद्ध शुद्ध
श्याम का हृदय घुट रहा है। श्याम का दम घुट रहा है।
सीता पर कोई रंग न पड़ा। सीता पर कोई रंग न चढ़ा।
राधा अपने पिता का काम रोशन करना चाहती है। राधा अपने पिता का नाम रोशन करना चाहती है।
करन अपना दोष दूसरों पर जड़ता है। करन अपना दोष दूसरों पर मढ़ता है।
तुम तो पाँच कौड़ी के भी आदमी नहीं हो। तुम तो दो कौड़ी के भी आदमी नहीं हो।
आतंकियों ने हथियार रख दिए। आतंकियों ने हथियार डाल दिया।

(झ) विराम चिह्नों संबंधी अशुद्धियाँ-विराम चिह्न का सही प्रयोग न होने पर कुछ का कुछ भाव व्यक्त हो जाता है।
उदाहरण –

अशुद्ध शुद्ध
राम कुनाल सीमा आदि खेल रहे हैं। राम, कुनाल, सीमा आदि खेल रहे हैं।
अमन क्या कर रहा है। अमन क्या कर रहा है?
दूर दूर बैठो। दूर-दूर बैठो।
राम यहाँ आओ। राम! यहाँ आओ।
सेना ने कहा हम हमले करेंगे। सेना ने कहा, “हम हमला करेंगे।”
रामसिंह तो मर गये। रामसिंह तोमर गये।

(ञ) स्वर या मात्रा संबंधी त्रुटियाँ–इनमें शब्द में स्वर या मात्रा का गलत प्रयोग कर दिया जाता है।
उदाहरण –

अशुद्ध शुद्ध
अंग्रेज़ी लिपी रोमन है। अंग्रेज़ी लिपि रोमन है।
कल मधू ने कपड़े खरीदे। कल मधु ने कपड़े खरीदे।
राम पैड की छाया में बेठा है। राम पेड़ की छाया में बैठा है।
यह कृती तुलसीदास की है। यह कृति तुलसीदास की है।
रवि को सब मालुम है। रवि को सब मालूम है।
संसारिक बातों में नहीं पड़ना चाहिए। सांसारिक बातों में नहीं पड़ना चाहिए।
बदाम स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। बादाम स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
कौओआ पर पेड़ पर बैठा है। कौआ पेड़ पर बैठा है।

(ट) व्यंजन संबंधी अशुद्धियाँ-सही व्यंजन का प्रयोग न करने से वाक्य अशुद्ध हो जाते हैं।
उदाहरण –

अशुद्ध शुद्ध
भगवान सब का कल्यान चाहते है। भगवान सब का कल्याण चाहते हैं।
शुभ नच्छत्र आ गया है। शुभ नक्षत्र आ गया है।
करन को छमा कर दो। करन को क्षमा कर दो।
साम को सब्ज्ञी लेने जाना है। शाम को सब्ज्ञी लेने जाना है।
कक्षा सभी क्षात्र घूमने जायेंगे। कक्षा के सभी छात्र घूमने जाएँगे।
सड़क पर कंकण कूडेदान में डाल दो। सड़क पर पड़े कंकड़ कूड़ेदान में डाल दो।
इस निबंध का सीर्षक क्या है? इस निबंध का शीर्षक क्या है?
कलस में पानी भरकर ले आओ। कलश में पानी भरकर ले आओ।
विजली की समस्या तो बढ़ती जा रही हैं। बिजली की समस्या तो बढ़ती जा रही है।
जमुना का पानी गंदा हो गया है। यमुना का पानी गंदा हो गया है।
घन्टी बजते ही सब अपने घर जायेंगे। घंटी बजते ही सब अपने घर जाएँगे।

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करते हुए दुबारा लिखिए

  1. हम पाठ याद कर लिया है।
  2. उसका पागल हाथी हो गया है।
  3. इन्होंने इस साल कई कहानियाँ लिखा है।
  4. अधिकारी ने हस्ताक्षर कर दिया।
  5. दूध से चमकते कपड़े ये किसके हैं ?
  6. इस पुस्तक का मूल्य केवल दस रुपये मात्र है।
  7. पिता कहा कि अपना काम स्वयं किया करो।
  8. खरगोश को काटकर गाजर खिलाओ।
  9. साहित्य और जीवन में घोर संबंध है।
  10. उसके पास दुनियाभर की समाचार है।
  11. वह कलाकार आदमी है।
  12. बाल्मीकि ने ‘रामायन’ की रचना की।
  13. मैं प्रतिदिन ताजे सब्जियाँ लाता हूँ।
  14. हमें प्रातः काल के समय व्यायाम करना चाहिए।
  15. बाढ़ फ़सल तबाह कर दी।
  16. मुझे एक गीतों वाली पुस्तक चाहिए।
  17. यह पुस्तक मैंने पढ़ा है।
  18. कृपया अगले सोमवार को मेरे घर आने की कृपा करें।
  19. यहाँ प्रत्येक रविवार के दिन हाट लगती है।
  20. रमन गुस्से में कलम फेंक दिया।
  21. यहाँ ताजा भैंस का दूध मिलता है।
  22. मैं आपका उपकार आजन्म नहीं भूलूँगा।
  23. आज आप यहीं रुको और खाना खाओ।
  24. अब तुम तुम्हारे घर जाओ।
  25. वर्षा के कारण गलियों में पानी बह रहे हैं।
  26. किसान के खेत में अनेकों प्रकार के फूल उगे थे।
  27. मेरे मित्र ने अपनी माता को पत्र लिखी।
  28. यहाँ किसान सब्जियाँ बोते है।
  29. वह मेरे को बुला रहा था।
  30. वह लोग तीन साल से यहीं रहते हैं।
  31. उसने अपने जन्म दिन पर अनेको लोगों को बुलवाया।
  32. आजकल आपका दर्शन नहीं हो रहा है।
  33. राम, लक्ष्मण और सीता वन को गईं।
  34. राष्ट्रपति ध्वजारोहण कर दिया होगा।
  35. गांधी जी का देश सदा आभारी रहेगा।
  36. मोहिनी बाज़ार से वापस लौट आई।
  37. मेरे को अगले साल अमेरिका जाना है।
  38. मेरे को तुम्हारे पिता जी से मिलना है।
  39. आज तो बड़े जोर की हवा बह रहा है।
  40. मैं गिटार बजाना सीख लिया है।
  41. आप अगली दुकान से पुराने नोट फटे बदल सकते
  42. एक गरम चाय का प्याला लाना।
  43. कम तौलते हुए पकड़े जाने पर उस पर घड़ों पानी गिर गया।
  44. दोपहर दो बजे रोगी का प्राण निकल गया।
  45. किसान की ताजी सब्जियाँ हाथ-हाथ बिक गईं।
  46. आपको गांधी जी की जीवनी अवश्य पढ़ना चाहिए।
  47. वे लोग आज मीटिंग में ज़रूर आएगा।
  48. दुखदायी बातें जल्दी से जल्दी भुला देनी चाहिए।
  49. वह शोकग्रस्त आदमी हो गया है।
  50. इस गीतकार ने अनेकों गीत की रचना की है।
  51. मेरे को केवल यही पुस्तक चाहिए।
  52. क्या आप चाय पिओगे।
  53. आज तो मेरे पास केवल एक हज़ार रुपए मात्र है।
  54. बालक को थाली में रखकर खाना खिलाओ।
  55. हल्कू के खेत में जंगली जानवर घुस आईं।
  56. देखते ही देखते अप्रैल भी आ पड़ी।
  57. पाँच साल बाद अब वह फिर से पढ़ना मागता है।
  58. बड़े भाई साहब आप चाय पी लो।
  59. वह कई बार श्रीनगर जा आया है।
  60. इन दिनों में मज़दूर क्या बना रहा है।
  61. हमें हमारा काम स्वयं करना चाहिए।
  62. इस चाय में कौन गिर गया है?
  63. तुम्हारे को ऐसी बातें करना शोभा नहीं देता है।
  64. तुम्हारा चाचा जी पिछले महीने मिले थे।
  65. तुम्हारा भेजा उपहार मिला, आपका धन्यवाद।
  66. ताजमहल एक विचित्र इमारत है।
  67. शिवकुमार पटेल उर्फ ददुआ विख्यात डाकू था।
  68. हाथी की दाहड़ सुनकर जानवर सजग हो उठे।
  69. विद्यालय सड़क के बाँया ओर है।
  70. हर काम अपने समय पर करना चाहिए।
  71. सुमन अत्यंत सुंदर तरणी है।
  72. हमें प्रभु के चरन-कमल में ध्यान लगाना चाहिए।
  73. ईश्वर बिन-बंधु कहलाते है।
  74. इस दीप पर अनेक आदिवासी रहते है।
  75. परिश्रमी अपने क्रम में लीन रहते है।
  76. भगवान राम का कूल ऊँचा था।
  77. राजा के प्रसाद में आग लग गई।
  78. इस कार्य को अवलंब शुरू कर देना चाहिए।
  79. गोपाल जी ही हमारे आगामी नेता है।
  80. सुखिया का पिता में प्रसाद लेने मंदिर में गया था।

उत्तर

  1. हमने पाठ याद कर लिया है।
  2. उसका हाथी पागल हो गया है।
  3. इन्होंने इस साल कई कहानियाँ लिखी हैं।
  4. अधिकारी ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।
  5. दूध से चमकते ये कपड़े किसके हैं।
  6. इस पुस्तक का मूल्य केवल दस रुपए है।
    अथवा
    इस पुस्तक का मूल्य दस रुपए मात्र हैं।
  7. पिता ने कहा कि अपना काम स्वयं किया करो।
  8. गाजर काटकर खरगोश को खिलाओ।
  9. साहित्य और जीवन में घनिष्ठ संबंध है।
  10. उसके पास दुनिया भर के समाचार हैं।
  11. वह आदमी कलाकार है।
  12. वाल्मीकि ने रामायण की रचना की।
  13. मैं प्रतिदिन ताजी सब्जियाँ लाता हूँ।
  14. हमें प्रातःकाल व्यायाम करना चाहिए।
  15. बाढ़ ने फ़सल तबाह कर दिया।
  16. मुझे गीतों वाली एक पुस्तक चाहिए।
  17. यह पुस्तक मैंने पढ़ी है।
  18. 18. कृपया अगले सोमवार को मेरे घर आएँ।
    अथवा
    अगले सोमवार को मेरे घर आने की कृपा करें।
  19. यहाँ प्रत्येक रविवार को हाट लगती है।
  20. रमन ने गुस्से में कलम फेंक दिया।
  21. यहाँ भैंस का ताजा दूध मिलता है।
  22. मैं आपका उपकार आजीवन नहीं भूलूँगा।
  23. आप यहीं रुकें और खाना खाएँ।
  24. अब तुम अपने घर जाओ।
  25. वर्षा के कारण गलियों में पानी बह रहा है।
  26. किसान के खेत में अनेक प्रकार के फूल उगे थे।
  27. मेरे मित्र ने अपनी माता जी को पत्र लिखा।
  28. यहाँ किसान सब्जियाँ उगाते हैं।
  29. वह मुझे बुला रहा था।
  30. वे लोग तीन साल से यहीं रहते हैं।
  31. उसने अपने जन्म-दिन पर अनेक लोगों को बुलाया।
  32. आजकल आपके दर्शन नहीं हो रहे हैं।
  33. राम, लक्ष्मण और सीता वन को गए।
  34. राष्ट्रपति ने ध्वजारोहण कर दिया होगा।
  35. देश गांधी जी का सदा आभारी होगा।
  36. 36. मोहिनी बाज़ार से लौट आई है।
    अथवा
    मोहिनी बाज़ार से वापस आ गई है।
  37. मुझे अगले साल अमेरिका जाना है।
  38. मुझे तुम्हारे पिता जी से मिलना है।
  39. आज तो बड़े ज़ोर की हवा बह रही है।
  40. मैंने गिटार बजाना सीख लिया है।
  41. आप अगली दुकान से फटे-पुराने नोट बदल सकते
  42. एक प्याला गरम चाय लाना।
  43. कम तौलते हुए पकड़े जाने पर उस पर घड़ों पानी पड़ गया।
  44. दोपहर दो बजे रोगी के प्राण निकल गए।
  45. किसान की ताजी सब्जियाँ हाथो-हाथ बिक गईं।
  46. आपको गांधी जी की जीवनी अवश्य पढ़नी चाहिए।
  47. वे लोग आज मीटिंग में ज़रूर आएँगे।
  48. दुखदायी बातें जल्दी से जल्दी भूल जाना चाहिए।
  49. वह आदमी शोकग्रस्त हो गया है।
  50. इस गीतकार ने अनेक गीतों की रचना की है।
  51. मुझे यही पुस्तक चाहिए।
  52. क्या आप चाय पिएँगे।
  53. आज तो मेरे पास केवल एक हज़ार रुपये हैं।
  54. थाली में खाना रखकर बालक को खिलाओ।
  55. हल्कू के खेत में जंगली जानवर घुस आए।
  56. देखते ही देखते अप्रैल भी आ पड़ा।
  57. पाँच साल बाद अब वह फिर से पढ़ना चाहता है। ।
  58. बड़े भाई साहब, आप चाय पी लीजिए।
  59. वह कई बार श्रीनगर हो आया है।
  60. इन दिनों ये मज़दूर क्या बना रहे हैं?
  61. हमें अपना काम स्वयं करना चाहिए।
  62. इस चाय में क्या गिरा है?
  63. तुम्हें ऐसी बातें करना शोभा नहीं देता है।
  64. तुम्हारे चाचा जी पिछले महीने मिले थे।
  65. तुम्हारा भेजा उपहार मिला, तुम्हारा धन्यवाद।
  66. ताजमहल एक अद्भुत इमारत है।
  67. शिवकुमार पटेल उर्फ ददुआ कुख्यात डाकू था।
  68. हाथी की चिंघाड़ सुनकर जानवर सजग हो उठे। ।
  69. विद्यालय सड़क की बाँईं ओर है।
  70. हर काम नियत समय पर करना चाहिए।
  71. सुमन अत्यंत सुंदर तरुणी है।
  72. हमें प्रभु के चरण कमल में ध्यान लगाना चाहिए।
  73. ईश्वर दीन-बंधु कहलाते हैं।
  74. इस द्वीप पर अनेक आदिवासी रहते हैं।
  75. परिश्रमी अपने कर्म में लीन रहते हैं।
  76. भगवान राम का कुल ऊँचा था।
  77. राजा के प्रसाद में आग लग गई।
  78. इस कार्य को अविलंब शुरू कर देना चाहिए।
  79. गोपाल जी ही हमारे भावी नेता हैं।
  80. सुखिया का पिता प्रसाद लेने मंदिर में गया था।



NCERT Solutions for Class 10 Hindi – A

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Bhag 2 क्षितिज भाग 2

काव्य – खंड

गद्य – खंड

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kritika

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kritika Bhag 2 कृतिका भाग 2

NCERT Solutions for Class 10 Hindi – B

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Bhag 2 स्पर्श भाग 2

काव्य – खंड

गद्य – खंड

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sanchayan

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sanchayan Bhag संचयन भाग 2

CBSE Class 10 Hindi A Unseen Passages अपठित बोध

CBSE Class 10 Hindi A Grammar व्याकरण

CBSE Class 10 Hindi A Writing Skills लेखन कौशल

CBSE Class 10 Hindi B Unseen Passages अपठित बोध

CBSE Class 10 Hindi B Grammar व्याकरण

CBSE Class 10 Hindi B Writing Skills लेखन कौशल

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post