NCERT Solutions | Class 6 Hindi Grammar | प्रत्यय

CBSE Solutions | Hindi Class 6
Check the below NCERT Solutions for Class 6 Hindi Grammar प्रत्यय Pdf free download. NCERT Solutions Class 6 Hindi Grammar were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided प्रत्यय Class 6 Hindi NCERT Solutions to help students understand the concept very well.
NCERT | Class 6 Hindi
Book: | National Council of Educational Research and Training (NCERT) |
---|---|
Board: | Central Board of Secondary Education (CBSE) |
Class: | 6th |
Subject: | Hindi Grammar |
Chapter: | |
Chapters Name: | प्रत्यय |
Medium: | Hindi |
प्रत्यय | Class 6 Hindi | NCERT Books Solutions
शब्दों के अंत में लगाए गए शब्दांश प्रत्यय कहलाते हैं; जैसे
- नेहा पढ़ाकू है।
- दुकानदार दालों में मिलावट करते हैं।
ऊपर दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों को आपने देखा। इनमें मूल शब्दों के अंत में शब्दांश जोड़कर नए शब्द बनाए हैं, जैसे
पढ़ + आकू, मिल + आवटे।
हिंदी में प्रत्यय के दो भेद हैं।
- कृत प्रत्यय
- तधित प्रत्यय
1. कृत प्रत्यय – जो प्रत्यय धातुओं अथवा क्रियाओं के अंत में लगकर नए शब्दों का निर्माण करते हैं, वे कृत प्रत्यय कहलाते हैं। इनके योग से बने शब्दों को कृदंत भी कहते हैं; जैसे
पालन + हार = पालनहार, लिख + आवट = लिखावट
कृत् प्रत्ययों से संज्ञा तथा विशेषण शब्दों की रचना होती है। अतः कृत् प्रत्यय के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं।
प्रत्यय | प्रत्यय से बने शब्द |
आई आहट आवट आन ऊ आवा |
सुनाई, लड़ाई, लिखाई, पढ़ाई, चढ़ाई। चिल्लाहट, घबराहट, मुसकराहट सजावट, बनावट, रुकावट, मिलावट। थकान, पढ़ान, पठान। झाडू, आडू, उतारू। छलावा, दिखावा, चढ़ावा। |
2. तधित प्रत्यय – संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि में जुड़कर बनने वाले प्रत्यय तद्धित प्रत्यय कहलाते हैं।
जैसे-धन + ई = धनी, बुरा + ई = बुराई।
कुछ उदाहरण प्रत्यय
प्रत्यय | प्रत्यय से बने शब्द |
इन इयो आहट ई ईय इंक वाला |
धोबिन, लुहारिन चुहिया, बुढ़िया घबराहट, चिकनाहट, कड़वाहट धनी, क्रोधी, लोभी, मानी, पंजाबी, बंगाली। भारतीय, अनुकरणीय, आदरणीय। धार्मिक, मासिक, साप्ताहिक, दैनिक सब्जीवाला, फलवाला, दिलवाला, रिक्शावाला। |
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)