NCERT Solutions | Class 6 Hindi Grammar | वर्ण-विचार

CBSE Solutions | Hindi Class 6
Check the below NCERT Solutions for Class 6 Hindi Grammar वर्ण-विचार Pdf free download. NCERT Solutions Class 6 Hindi Grammar were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided वर्ण-विचार Class 6 Hindi NCERT Solutions to help students understand the concept very well.
NCERT | Class 6 Hindi
Book: | National Council of Educational Research and Training (NCERT) |
---|---|
Board: | Central Board of Secondary Education (CBSE) |
Class: | 6th |
Subject: | Hindi Grammar |
Chapter: | |
Chapters Name: | वर्ण-विचार |
Medium: | Hindi |
वर्ण-विचार | Class 6 Hindi | NCERT Books Solutions
बोलते समय हम जिन ध्वनियों का उच्चारण करते हैं। वही ध्वनियाँ वर्ण या अक्षर कहलाती हैं। वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई है। इस प्रकार-
वर्ण उस ध्वनि को कहते हैं जिसके और टुकड़े नहीं किए जा सकते।
लिखित भाषा में प्रयुक्त किए जाने वाले वर्ण प्रत्येक भाषा में अलग-अलग होते हैं। हिंदी भाषा में इन वर्गों की कुल संख्या चवालीस (44) है।
वर्णमाला – वर्गों की माला यानी वर्णमाला। वर्गों के व्यवस्थित रूप को वर्णमाला कहते हैं।
हिंदी वर्णमाला में 11 स्वर और 33 व्यंजन होते हैं।
वर्ण के दो भेद हैं –
स्वर वर्ण – जिस वर्ण के उच्चारण में किसी अन्य वर्ण की सहायता न लेनी पड़े उसे स्वर वर्ण कहते हैं।
स्वर के तीन भेद होते हैं-
स्वर | ||
ह्रस्व स्वर | दीर्घ स्वर | प्लुत स्वर |
- ह्रस्व स्वर – इनके उच्चारण में सबसे कम समय लगता है। ये चार हैं-अ, इ, उ, ऋ।
- दीर्घ स्वर-इनके उच्चारण में ह्रस्व स्वरों के उच्चारण से दुगुना समय लगता है। ये सात हैं-आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ।।
- प्लुत स्वर – इनके उच्चारण में ह्रस्व और दीर्घ स्वरों के उच्चारण से तिगुना समय लगता हैं जैसे-ओऽम्। प्लुत स्वर एक ही है।
अनुस्वार – अं-(ां) वर्ण भी स्वरों के बाद ही आता है। इसका उच्चारण नाक से किया जाता है। इसका उच्चारण जिस वर्ण के बाद होता है, उसी वर्ण के सिर पर (ां) बिंदी के रूप में इसे लगाया जाता है; जैसे-रंग, जंगल, संग, तिरंगा आदि।
अनुनासिक – इसका उच्चारण नाक और गले दोनों से होता है; जैसे–चाँद, आँगन, आदि इसका चिह्न (ँ) होता है।
अयोगवाह – हिंदी व्याकरण में अनुस्वार (अं) एवं विसर्ग (अ:) को ‘अयोगवाह’ के रूप में जाना जाता है।
व्यंजन वर्ण के तीन भेद होते हैं।
व्यंजन – जिन वर्णो का उच्चारण स्वरों की सहायता से किया जाता है, वे व्यंजन कहलाते हैं।
क | ख | ग | घ | ङ | कवर्ग | ||
च | छ | ज | झ | ञ | चवर्ग | ||
ट | ठ | ड | ढ | ण | ड़ | ढ़ | टवर्ग |
त | थ | द | ध | न | तवर्ग | ||
प | फ | ब | भ | म | पवर्ग | ||
य | र | ल | व | अंत:स्थ | |||
श | ष | स | ह | ऊष्म |
व्यंजन | ||
1. स्पर्श व्यंजन | 2. अंतस्थ व्यंजन | 3. ऊष्मे व्यंजन |
- स्पर्श व्यंजन – 25
- अंतस्थ व्यंजन – 4
- ऊष्म व्यंजन – 4
1. स्पर्श व्यंजन – ‘स्पर्श’ यानी छूना। जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय फेफड़ों से निकलने वाली वायु कंठ, तालु, मूर्धा, दाँत या ओठों का स्पर्श करती है, उन्हें स्पर्श व्यंजन कहते हैं। क् से लेकर म् तक 25 स्पर्श व्यंजन हैं।
क वर्ग का उच्चारण स्थल कंठ है। ते वर्ग का उच्चारण स्थल दाँत है।
2. अंतस्थ व्यंजन – अंत = मध्य या (बीच, स्थ = स्थित) इन व्यंजनों का उच्चारण स्वर तथा व्यंजन के मध्य का-सा होता है।
(उच्चारण के समय जिह्वा मुख के किसी भाग को स्पर्श नहीं करती) ये चार हैं—य, र, ल, वे।।
3. ऊष्म व्यंजन – ऊष्म-गरम। इन व्यंजनों के उच्चारण के समय वायु मुख से रगड़ खाकर ऊष्मा पैदा करती है यानी उच्चारण के समय मुख से गरम हवा निकलती है। ये चार हैं-श, ष, स, ह।
स्वरों की मात्राएँ-
प्रत्येक स्वरों के लिए निर्धारित चिह्न मात्राएँ कहलाती हैं। ‘अ’ स्वर के अतिरिक्त सभी स्वरों के मात्रा चिह्न होते हैं। स्वरों के चिह्न मात्रा के रूप में व्यंजन वर्ण से जुड़ते हैं।
विसर्ग (:) – इस ध्वनि को चिह्न (:) है। इसका उच्चारण ‘ह’ की भाँति किया जाता है। विसर्ग का प्रयोग तत्सम शब्दों (संस्कृत से आए) में ही किया जाता है; जैसे-अतः, प्रातः, अंततः आदि।
आगत ध्वनि – ऑ यानी अर्धचंद्र, अंग्रेजी भाषा के शब्दों को लिखते समय प्रयोग किया जाता है; जैसे डॉक्टर, कॉफ़ी, टॉफ़ी, बॉल आदि।
संयुक्त वर्ण – वर्गों का मेल वर्ण संयोग कहलाता है। इन वर्षों के अलावा हिंदी भाषा में कुछ संयुक्त वर्गों का भी प्रयोग किया जाता है। ये वर्ण हैं-क्ष, त्र, ज्ञ, श्र।।
जैसे-
क् + ष = क्ष भिक्षा, क्षमा
त् + र = त्र त्रिशूल, त्रिभुज
श् + र = श्र श्रमिक, विश्राम
ज् + अ = ज्ञ संज्ञा, विज्ञान
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर
1. वर्ण कहते हैं
(i) भाषा एवं उसके रूपों को
(ii) भाषा की सबसे छोटी ध्वनि को
(iii) रंग को
(iv) शब्दों को
2. स्वर कहते हैं
(i) स्वतंत्र रूप से बोले जाने वाले वर्षों को
(ii) भाषा की सबसे छोटी ध्वनि को
(iii) छह वर्षों से बने शब्दों को
(iv) इन सभी को
3. व्यंजन कहते हैं
(i) स्वतंत्र रूप से बोले जाने वाले वर्षों को
(ii) स्वरों की सहायता से बोले जाने वाले वर्षों को
(iii) विदेशी वर्गों को
(iv) इनमें से कोई भी नहीं
4. संयुक्त व्यंजन कितने प्रकार के होते हैं
(i) दो
(ii) तीन
(iii) चार
(iv) पाँच
5. हिंदी वर्णमाला में व्यंजन वर्गों की संख्या होती है
(i) चालीस
(ii) बयालीस
(iii) चवालीस
(iv) तैंतीस
6. हिंदी वर्णमाला में स्वरों की संख्या होती है
(i) नौ
(ii) दस
(iii) ग्यारह
(iv) तेरह
7. य, र, ल, व व्यंजन कहलाते हैं
(i) ऊष्म
(ii) अंतस्थ
(iii) अनुस्वार
(iv) अनुनासिक
8. इनमें कौन-सा अयोगवाह है?
(i) क्
(ii) अ
(iii) अं
(iv) म्
9. इनमें से कौन-सा ऊष्म व्यंजन है?
(i) य
(ii) श
(iii) ध
(iv) म्
10. विसर्ग का उच्चारण किस प्रकार होता है?
(i) ‘क’ की भाँति
(ii) ‘ह’ की भाँति
(iii) ‘न’ की भाँति
(iv) ‘च’ की भाँति
उत्तर-
1. (ii)2. (i)
3. (ii)
4. (iii)
5. (iv)
6. (iv)
7. (ii)
8. (iii)
9. (i)
10. (ii)
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)